डेली वियर में पहनने के लिए अक्सर महिलाएं हल्की और लाइटवेट ज्वेलरी चुनती हैं। वे हमेशा ऐसी गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी की तलाश में होती हैं जो दिखने में सुंदर हो, लेकिन पहनने पर हल्की महसूस हो। अगर आप भी ऐसी ही किसी गोल्ड रिंग की तलाश में हैं, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन सोने की अंगूठी के डिजाइंस बताएंगे, जो कम ग्राम की होने के साथ-साथ आपके हाथों की खूबसूरती को भी दोगुना कर देंगे।
डेली वियर के लिए लेटेस्ट गोल्ड रिंग डिजाइंस
अगर आप वर्किंग वुमन हैं या डेली कॉलेज और ऑफिस जाती हैं, तो रोजाना पहनने के लिए नीचे बताए गए ये लेटेस्ट सोने की अंगूठी के डिजाइंस आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में।
1. प्लेन बैंड रिंग
वर्किंग वुमन के लिए प्लेन बैंड रिंग सबसे बेस्ट रहेगी। यह एक पतली सोने की बैंड वाली रिंग होती है, जिसे महिलाएं रोजाना कामकाज के दौरान पहनकर आसानी से अपने ऑफिस जा सकती हैं।
pinterest/Etsy
2. सिंगल स्टोन स्टाइल रिंग
अगर आप पतले सोने के बैंड के बीच में एक छोटा सा चमकदार स्टोन या डायमंड कट नग वाली रिंग पहनना पसंद करती हैं, तो आपके लिए यह रिंग सबसे बेस्ट रहेगी। यह खासकर कॉलेज जाने वाली लड़कियों और महिलाओं के लिए बहुत सही विकल्प है।
pinterest/Reisman | Anéis de Noivado e Alianças
3. वी-शेप गोल्ड रिंग
अगर आप डेली वियर में अपने हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो आपके लिए वी-शेप वाली गोल्ड रिंग सबसे बेस्ट रहेगी। वी-शेप गोल्ड रिंग डिजाइंस इन दिनों काफी पसंद की जा रही हैं। ऐसे में यंग गर्ल्स के लिए यह पैटर्न सबसे शानदार रहेगा।
pinterest/Nandini Gowda
4. फ्लोरल पैटर्न रिंग
फ्लोरल पैटर्न वाली रिंग भी आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। ऐसे में आप छोटे से फूल और पत्ती के डिजाइन से सजी यह खूबसूरत रिंग पहनकर अपने डेली लुक को खास और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। आप इस तरह की रिंग नजदीकी बाजार में सुनार की दूकान से खरीद सकती हैं।
pinterest/denys.hq
5. एडजस्टेबल या ओपन-कफ रिंग
अगर आप डेली वियर में एडजस्टेबल या ओपन-कफ रिंग पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए ये डिजाइन भी बेस्ट रहेगी। इस अंगूठी का बैंड आगे से हल्का खुला हुआ होता है, जिससे साइज में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती।
pinterest/HOVER FASHION | JEWELLERY
6. मल्टी-रो ओपन एडजस्टेबल रिंग
अगर आपको डेली वियर में थोड़ा हैवी लुक चाहिए, तो आपके लिए मल्टी-रो ओपन एडजस्टेबल रिंग बेस्ट रहेगी। इसमें कई पतली लेयर्स बानी हुई है, जो आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी। इसे आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
गोल्ड रिंग चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
अगर आप डेली वियर के लिए गोल्ड रिंग बनवा रही हैं, तो खरीदते और पहनते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे -
- अंगूठी को लंबे समय तक सेफ और चमकदार रखने के लिए इसे एयरटाइट बॉक्स में रखें।
- रोज पहनने वाली अंगूठी के लिए आप 18 कैरेट या 22 कैरेट सोना चुन सकती हैं।
- अंगूठी के साइज का खास ध्यान रखें। यह ज्यादा ढीली ना हो, कि हाथ धोते या काम करते समय निकल जाए।
- तेज केमिकल वाले क्लीनर, ब्लीच या भारी वजन उठाने वाले काम के समय रिंग उतार सकती हैं।
निष्कर्ष: डेली वियर के लिए अगर आप भी लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली रिंग की तलाश में हैं, तो इस लेख में बताई गई कुछ डिजाइंस आपके लिए बेस्ट हो सकती है। ये सभी डिजाइंस कम बजट और हल्के वजन में आपको आसानी से मिल जाएंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
