भारतीय महिलाओं को साड़ी पहनना बहुत पसंद होता है। वह एक से एक खूबसूरत साड़ी पहनना पसंद करती हैं, लेकिन बात करें किसी खास फंक्शन या इवेंट की, तो वह ऐसी साड़ी की तलाश में होती है, जिसे पहनकर वह रॉयल लुक पा सके। अगर आप भी ऐसी साड़ी की खोज में हैं, तो आज हम आपको कुछ लेटेस्ट भागलपुरी साड़ी डिजाइंस बताएंगे, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।
टील रंग की डिजाइनर लिनन प्रिंटेड भागलपुरी साड़ी
अगर आपको साड़ी पहनने का बहुत शौक और आपके पास कई तरह के साड़ी कलेक्शंस हैं, तो आप अपने कलेक्शन में इस तरह की टील रंग की डिजाइनर लिनन प्रिंटेड भागलपुरी साड़ी को शामिल कर सकती हैं। इस तरह की भागलपुरी साड़ी को आप किसी भी खास इवेंट या फंक्शन में पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
नेवी ब्लू प्रिंटेड भागलपुरी साड़ी
आप इस तरह की लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली नेवी ब्लू प्रिंटेड भागलपुरी साड़ी को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसी भागलपुरी साड़ी के डिजाइंस आपको नजदीकी बाजार में किसी भी साड़ी की दुकान पर मिल सकते हैं। ऐसी साड़ी को आप दूकान से खरीदकर इसे किसी भी खास मौके पर पहन सकती हैं। इसके साथ आप ज्वेलरी भी शामिल कर सकती हैं।
भागलपुरी सिल्क काली प्रिंटेड डिज़ाइनर साड़ी
अगर आपकी एनिवर्सरी है या घर में कोई छोटा-मोटा फंक्शन है और आप उस फंक्शन में साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो एक जैसी साधारण साड़ी पहनने के बजाय आप इस तरह की भागलपुरी सिल्क काली प्रिंटेड डिज़ाइनर साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। ऐसी साड़ी के डिजाइंस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर बड़ी आसानी से मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Tussar Silk Saree Designs: पार्टी लुक के लिए बेस्ट हैं टसर सिल्क साड़ी, यहां देखें डिजाइंस
ग्रे एंड ब्लू प्रिंटेड भागलपुरी साड़ी
यही नहीं आप इस तरह की ग्रे एंड ब्लू प्रिंटेड भागलपुरी साड़ी को भी शामिल कर सकती हैं। यह आपके पूरे साड़ी लुक में चार चांद लगा देगी और आपकी खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करेगी। इस तरह की साड़ी इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकती है।
भागलपुरी सिल्क मैरून प्रिंटेड साड़ी
अगर आप लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली साड़ी की तलाश में है, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह की भागलपुरी सिल्क मैरून प्रिंटेड साड़ी को चुन सकती हैं। ऐसी साड़ी न सिर्फ आपको रॉयल और परफेक्ट लुक देगी, बल्कि इसे पहनकर आप हल्का भी महसूस कर सकती हैं। ऐसी साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें- Summer Special Saree: नौतपा की भीषण गर्मी में भी बॉडी को मिलेगी राहत, इस सीजन ट्राई करें ये 6 समर स्पेशल साड़ियां
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : nykaafashion/Anjaneya Sarees/Sareemall/Akhilam
