सावन का पवित्र महीना शिव भक्ति के साथ-साथ सुहागिनों के लिए भी जरूरी माना जाता है। इस महीने में महिलाएं हरी चूड़ियां, मेहंदी और सोलह श्रृंगार करके महादेव की पूजा-अर्चना करती हैं। हिंदू परंपरा में पैरों में आलता यानी महावर लगाना बेहद शुभ माना गया है। पहले जहां केवल लाल रंग की सीधी रेखाएं बनाई जाती थीं, वहीं अब महावर लगाने का अंदाज काफी ट्रेंडी और मॉडर्न हो चुका है। इस सावन अगर आप भी अपने पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो आलता और सफेद कुमकुम के मेल से बने ये आधुनिक डिजाइन अपना सकती हैं। जानते हैं इनके बारे में...
1. फ्लोरल और वाइन पैटर्न डिजाइन
डिजाइन का महत्व - यह डिजाइन पैरों के साइड बॉर्डरको बहुत ही एलिगेंट और रॉयल लुक देता है। बेल और पत्तियों का यह पैटर्न पैरों की बनावट को उभारता है और सिल्क साड़ियों के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।
बनाने का तरीका
- स्टेप 1: पैर के निचले हिस्से और उंगलियों पर लाल महावर का बेस कोट लगाएं।
- स्टेप 2: एक बारीक ब्रश और सफेद एक्रिलिक या चंदन पेस्ट की मदद से पैर की आउटलाइन पर एक लहराती हुई बेल बनाएं।
- स्टेप 3: बेल के साथ छोटी-छोटी पत्तियां, फूल और घुमावदार पैटर्न बनाएं।
- स्टेप 4: इसे सूखने दें ताकि सफेद और लाल रंग का कंट्रास्ट उभरकर दिखे।
Pinterest/Artist Deepa mandal
2. क्लासिक बेल-बूटियों का घुमावदार पैटर्न
डिजाइन का महत्व - यह डिजाइन नई दुल्हनों और सावन के त्यौहारों पर भारी लहंगों या बॉर्डर वाली साड़ियों के साथ जंचता है। इसमें लाल और सफेद रंग का बेहद बारीक संतुलन होता है जो फोटो में बहुत ही एस्थेटिक दिखता है।
यह भी पढ़ें- सावन AI Prompts से बनाएं शिवलिंग के साथ फोटो, हर तस्वीर लगेगी रियल
बनाने का तरीका
- स्टेप 1: पैर के बॉर्डर पर लाल महावर की एक चौड़ी पट्टी बनाएं।
- स्टेप 2: बारीक टूथपिक या इयरबड की मदद से लाल पट्टी के अंदर ही सफेद रंग से गोल-गोल घुमावदार बूटियां और पत्तियां बनाएं, जैसा कि फोटो में दिखाया
- स्टेप 3: अंगूठे और उंगलियों के किनारों पर भी हल्के सफेद फ्लोरल कटवर्क से फिनिशिंग दें।
Pinterest/Elora
3. मिनिमलिस्ट स्कैलप और डॉटेड डिजाइन
डिजाइन का महत्व- अगर आपको ज्यादा हैवी डिजाइन पसंद नहीं है और आप सिंपल लुक चाहती हैं, तो यह मिनिमलिस्ट स्कैलप डिजाइन बेस्ट है। यह कॉटन साड़ियों और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ बहुत ही सोबर दिखता है।
बनाने का तरीका
- स्टेप 1: उंगलियों को पूरी तरह लाल आलता से कवर करें।
- स्टेप 2: पैर के ऊपरी हिस्से पर हाफ-मून या स्कैलप शेप की कटवर्क लाइन खींचें।
- स्टेप 3: सफेद रंग से इस लाइन के ऊपर और नीचे छोटी-छोटी गोल बिंदियां लगाएं।
- स्टेप 4: लुक को पूरा करने के लिए चांदी की पायल पहनें, जिससे डिजाइन और निखर कर आएगा।
Pinterest/Mashuuu
सावन के महीने में पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महावर से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। यह न केवल पारंपरिक मान्यताओं को दर्शाता है, बल्कि आपके पैरों को एक फेस्टिव और आकर्षक लुक भी देता है। इस बार अपनी पसंद और आउटफिट के अनुसार इन आसान डिजाइन्स को घर पर जरूर ट्राई करें और अपने सावन लुक को खास बनाएं।
यह भी पढ़ें- सावन में मेहंदी और चूड़ियों के बिना क्यों नहीं होता पूरा श्रृंगार? जानें वजह
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: pinterest/styledwhisper
