शादी में सबसे ज्यादा सुंदर दिखना हर दुल्हन का सपना होता है, लेकिन भारी लहंगा और भारी जूलरी पहनना अब पुराना फैशन हो गया है। आज की दुल्हन सॉफ्ट, हल्का और क्लासी लुक पसंद कर रही हैं। काव्या मरन ने अपनी शादी में यही ट्रेंड अपनाया। उन्होंने ब्लश पिंक लहंगे के साथ सिर्फ तीन जूलरी पीस पहने और फिर भी सबसे अलग लगीं। उनका लुक बताता है कि सुंदर दिखने के लिए भारीपन की जरूरत नहीं है, सही कलर और सही स्टाइल ही काफी है।
काव्या मारन के वेडिंग और रिसेप्शन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
अगर आपकी शादी जल्द होने वाली है और आप सेलेब्रिटी जैसा लुक चाहती हैं, लेकिन बजट कम है, तो परेशान मत होइए। काव्या मारन के दोनों लुक्स को आप कम पैसों में अपनी शादी में रिक्रिएट कर सकती हैं। इस सीजन में ब्लश पिंक, रेड, पेस्टल पीच और वाइन कलर सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। लोकल मार्केट, ऑनलाइन रेंटल और कस्टम बुटीक से आप यही लुक बजट में तैयार कर सकती हैं।
शादी लुक
ब्लश पिंक लहंगा
काव्या मरन ने 11 नवंबर 2026 को एथेंस के फोर सीजन्स एस्टिर पैलेस में म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर से शादी की। इस खास दिन के लिए उन्होंने ब्लश पिंक कलर का तरुण ताहिलियानी लहंगा पहना था।
अगर डिजाइनर लहंगा बजट से बाहर है, तो आप चांदनी चौक, सूरत या जयपुर के मार्केट से ऐसा ही ब्लश पिंक लहंगा ले सकती हैं। 3D फ्लोरल वर्क वाला नेट या जॉर्जेट फैब्रिक वाला लहंगा काफी हल्का और सुंदर लगता है। इसके साथ आप पोल्की की जगह कुंदन या अमेरिकन डायमंड वाली ज्वेलरी वीयर कर सकती हैं या आप मोतियों वाला चोकर भी पहन सकती हैं।
Photo Credit: Instagram (anirudhofficial)
पाउडर ब्लू व आइस ब्लू लहंगे
अगर आपको अपनी शादी में थोड़ा हटकर और रॉयल लुक चाहिए, तो आप पाउडर ब्लू या आइस ब्लू कलर का लहंगा भी पहन सकती हैं। जिसके साथ सिल्वर ज्वेलरी बहुत ही सुंदर लगेगी।
Photo Credit: Pinterest (siamo)
रिसेप्शन लुक
रेड मोनोक्रोम
ग्रीस में शादी के बाद कपल ने 21 नवंबर को चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। यहां काव्या का लुक बिल्कुल अलग था।रिसेप्शन में काव्या रेड कलर की इंडोवेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने रेड हाई नेक फुल स्लीव्स टॉप के साथ मैचिंग फ्लोर लेंथ स्ट्रेट स्कर्ट पहनी थी। पूरे आउटफिट पर मैचिंग रेड एम्ब्रॉयडरी और बीड्स वर्क था, जिसने ड्रेस को और भी खास बना दिया।
आप भी अपने रिसेप्शन में रेड इंडोवेस्टर्न सेट ऑनलाइन या लोकल बुटीक से बनवा सकती हैं। वेलवेट या क्रेप फैब्रिक में ये लुक और भी प्रीमियम लगता है।
Photo Credit: X
वाइन या मरून मोनोक्रोम
वाइन या मरून रेड से थोड़ा डीप कलर है। रात के रिसेप्शन के लिए बेस्ट है। जिसके साथ आप गोल्डन झुमके, न्यूड ब्राउन लिपस्टिक लगा सकती हैं।
Photo Credit: Pinterest (Pooja Peshoria)
लैवेंडर या पेस्टल पर्पल
आजकल की दुल्हनों को ये कलर भी बहुत अच्छा लगने लगा है। जिसके साथ पर्ल वाले इयररिंग्स और बिल्कुल लाइट, ड्यूई बेस अच्छा लगता है।
Photo Credit: Pinterest
काव्या मरन का स्टाइल सिखाता है कि दुल्हन बनने के लिए भारी लहंगा और भारी ज्वेलरी की जरूरत नहीं है। सही कलर,हल्की ज्वेलरी और कॉन्फिडेंस ही असली गहना है। आप अपने बजट के हिसाब से लोकल मार्केट से यही लुक तैयार कर सकती हैं। शादी का दिन आपका है, इसलिए ऐसा लुक चुनें जिसमें आप खूबसूरत लगें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
