हमारे पास कुछ ऐसी पुरानी, बेजोड़ और आर्टिफिशियल अंगूठियां पड़ी रहती हैं, जिनका इस्तेमाल हम अब नहीं करते। कई बार इनके नग ढीले हो जाते हैं या फिर इनकी पॉलिश खराब हो जाता है। बता दें कि ऐसी अंगूठियों को बेकार समझकर न फेंकें, बल्कि आप इन्हें बहुत ही खूबसूरत और कस्टमाइज्ड हेयर एक्सेसरीज में बदल सकती हैं। जी हां, ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पुरानी अंगूठी से हेयर पिन बनाने के 5 आसान स्टेप्स क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

पुरानी अंगूठी से हेयर पिन कैसे बनाएं? 

  • सबसे पहले अपने क्राफ्ट टेबल पर अपनी पुरानी अंगूठियां, कुछ सिंपल दिखने वाली प्लेन बॉबी पिन्स या टिक-टैक क्लिप्ए, एक छोटा क्राफ्ट प्लायर और चिपकाने के लिए मजबूत ग्लू जैसे ग्लू गन या फेविक्विक अपने पास रख लें।

इसे भी पढ़ें - सिंपल साड़ी के लिए तैयार करें डिजाइनर ब्रोच, यहां दिए आइडियाज आएंगे काम

  • अब प्लायर की मदद से अंगूठी के पीछे वाले हिस्से को बहुत सावधानी से काटकर या मोड़कर अलग कर दें। हमें सिर्फ अंगूठी का ऊपरी डिजाइनर हिस्सा, जैसे कोई नग, फूल आदि चाहिए।

  • अब अंगूठी के ऊपरी हिस्से को अलग करने के बाद, उसके पीछे बचे हुए नुकीले या एक्स्ट्रा मेटल को प्लायर से दबाकर फ्लैट कर लें। 
  • अब अपनी प्लेन बॉबी पिन या क्लिप के ऊपरी फ्लैट हिस्से पर थोड़ी सी हॉट ग्लू या फेविक्विक लगाएं। तुरंत ही नग को उस ग्लू के ऊपर रखें और हल्के हाथों से 10 से 15 सेकंड के लिए दबाकर रखें, ताकि वह मजबूती से सेट हो जाए।
  • क्लिप पर नग चिपकाने के बाद इसे कम से कम 10-15 मिनट के लिए बिल्कुल अलग रख दें ताकि ग्लू पूरी तरह सूख और सख्त हो जाए। आपकी शानदार कस्टमाइज्ड हेयर पिन तैयार है।

इसे भी पढ़ें - पुरानी जींस को फेंकने की भूल न करें, 10 मिनट में घर पर बनाएं यह सुपर स्टाइलिश 'डेनिम हैंड पाउच'

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik