आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का दौर बहुत तेजी से बढ़ गया है। ज्यादातर महिलाएं कपड़ों से लेकर ज्वैलरी तक सब कुछ ऑनलाइन खरीदना पसंद करती हैं। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग के फायदों के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते हैं। खासकर जब हम ज्वेलरी खरीदते हैं, तब साइज का खास ध्यान रखना पड़ता है। बात करें अंगूठी की, तो सही साइज का अंदाजा न होने की वजह से अंगूठी या तो उंगली में ढीली हो जाती है या ज्यादा टाइट हो जाती है। ऐसे में कई महिलाएं रिंग को रिटर्न या एक्सचेंज कर देती हैं। लेकिन अब आप ऐसा करने के बजाय घर पर ही कुछ आसान हैक्स अपनाकर अपनी अंगूठी को एकदम परफेक्ट फिटिंग दे सकती हैं।

ढीली अंगूठी को सही फिटिंग देने के आसान तरीके

ऑनलाइन मंगाई गई अंगूठी को छोटा करने के लिए कुछ महिलाएं लोकल ज्वैलर के पास जाकर उसे कटवा लेती हैं या छोटा करवाने के लिए दे देती हैं। ऐसा करने से कई बार अंगूठी की बनावट और फिनिशिंग खराब हो जाती है। अगर आपकी भी कोई पसंदीदा या कीमती अंगूठी ढीली हो गई है, तो आप बिना काटे नीचे बताए गए हैक्स को आजमा सकती हैं -  

1. सिलिकॉन रिंग रीसाइजर का इस्तेमाल करें

अगर आप अपनी ढीली अंगूठी को परफेक्ट फिट देना चाहती हैं, तो सिलिकॉन रिंग रीसाइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। बाजार और ऑनलाइन स्टोर्स पर ट्रांसपेरेंट सिलिकॉन कॉइल या स्पाइरल गार्ड्स आसानी से मिल जाते हैं। यह एक छोटी प्लास्टिक स्प्रिंग या ट्यूब की तरह होती है, जिसे अंगूठी के निचले हिस्से में लपेटा जाता है। ट्रांसपेरेंट होने की वजह से यह सिलिकॉन गार्ड बाहर से बिल्कुल भी नजर नहीं आता।

2. हॉट ग्लू गन वाला आसान हैक

अगर आपको तुरंत अंगूठी फिट करनी है और घर पर कोई दूसरा साधन नहीं है, तो हॉट ग्लू गन का हैक बहुत काम आ सकता है। इसके लिए एक बटर पेपर या कार्डबोर्ड पर हॉट ग्लू गन से थोड़ा सा ग्लू निकालें और माचिस की तीली या टूथपिक की मदद से अंगूठी के अंदर वाले हिस्से में एक पतली परत लगा दें। इसके बाद इसे कम से कम 10 से 15 मिनट तक सूखने के लिए रख दें। जब ग्लू पूरी तरह सूख जाए, तब अंगूठी पहनकर देखें, इसका ढीलापन खत्म हो जाएगा।  

3. धागे या नायलॉन वायर वाली देसी ट्रिक

अंगूठी को बिना नुकसान पहुंचाए छोटा करने के लिए धागे या नायलॉन वायर वाला नुस्खा सबसे बेस्ट है। इसके लिए अपनी अंगूठी के निचले हिस्से पर अंगूठी से मैच करता सूती धागा या ट्रांसपेरेंट नायलॉन का तार लपेट लें। धागे को तब तक लपेटते रहें, जब तक कि अंगूठी आपकी उंगली के हिसाब से सही से फिट न आ जाए।  

निष्कर्ष: अगर आपने भी अपने लिए ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से कोई अंगूठी मंगाई है और उसका साइज बड़ा आ गया है, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। ऊपर बताए गए इन स्मार्ट हैक्स को आजमाकर आप अपनी पसंदीदा रिंग को तुरंत परफेक्ट फिटिंग दे सकती हैं। इससे अंगूठी उंगली से गिरेगी भी नहीं और आपको उसे रिटर्न करने की झंझट भी नहीं उठानी पड़ेगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

(image credit: magnific)