बालों की सुंदरता बढ़ाने के लिए हम अक्सर अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि लुक खूबसूरत नजर आए, लेकिन बालों का वाल्युम कम होने की वजह से हेयरस्टाइल बनने में काफी दिक्कत होती है, जिसकी वजह से हम अपनी पसंद के हिसाब का हेयरस्टाइल क्रिएट नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप आर्टिकल में बताए गए हेयरस्टाइल को ट्राई करें, जिसे करने के बाद आपका लुक काफी खूबसूरत नजर आएगा। साथ ही आप सुंदर दिखाई देंगी।
मेसी बन हेयरस्टाइल करें क्रिएट
बिना वॉल्युम के बालों में बना हेयरस्टाइल अच्छा नहीं लगता है। इसकी वजह से हमारा चेहरा भी खराब नजर आता है। ऐसे में आप मेसी बन हेयरस्टाइल को क्रिएट करें। बन बनाने के बाद आपके बालों में वॉल्युम ऐड हो जाएगी। इसे बनाने के लिए आपको बालों को ट्विस्ट करना है। इसके बाद बन को मेसी स्टाइल में क्रिएट करना है। इस तरह से हेयरस्टाइल बनने के बाद अच्छा लगेगा। साथ ही बालों में वाल्युम ऐड हो जाएगी।
हाफ अप टॉप नॉट हेयरस्टाइल
अगर आपको लुक अट्रैक्टिव बनाना है, तो ऐसे में आप हाफ अप टॉप नॉट हेयरस्टाइल को क्रिएट कर सकती हैं। हेयरस्टाइल बनाने में समय कम लगता है। साथ ही ये बनने के बाद काफी सुंदर नजर आता है। इसे बनाने के लिए आपको एक छोटा सा जूड़ा बनाना है। इसे रबर बैंड से सिक्योर करें। बाकी के बालों को आप खुला छोड़ सकती हैं या उनमें हल्के कर्ल्स बना सकती हैं। इस तरह के आपका हेयरस्टाइल सुंदर नजर आएगा।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care Tips for Long Hair: तपती गर्मी में ऐसे करें लंबे बालों की केयर, बढ़ेगी खूबसूरती
लूज वेव हेयरस्टाइल
बाल अगर पतले होते हैं, तो ये ज्यादा कम नजर आते हैं। ऐसे में आप कर्लिंग आयरन की मदद लेकर बालों का हेयरस्टाइल बना सकती हैं। इसे बनाने के बाद बाल हैवी नजर आएंगे। साथ ही बाउंस भी आएगा। इस तरह के हेयरस्टाइल को बनाने में आपको समय भी कम लगेगा। साथ ही ये हर किसी के साथ जच जाएगा।
यह भी पढ़ें- Hair Accessories For Messy Bun: मेसी बन हेयरस्टाइल लगेगा यूनिक, जब लगाएंगी ये हेयर एक्सेसरीज
पतले बाल आपकी स्टाइलिंग में कोई परेशानी नहीं करेंगे। सही हेयरस्टाइल और थोड़ी सी ट्रिक के साथ आप भी अपने बालों को घना और खूबसूरत बना सकती हैं। बस आपको इसे सही तरीके से क्रिएट करना होगा, ताकि लुक खूबसूरत और अट्रैक्टिव नजर आए और बाल मोटे दिखाई दें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
