DIY Bag Designs: बैग कैरी करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर अलग-अलग डिजाइंस वाले बैग मंगाकर इसे कैरी करते हैं, ताकि लुक सुंदर नजर आए। इस बार आप बाजार से बैग खरीदने की बजाए घर पर इसे तैयार करें, जिसके लिए आपको सिर्फ एक सब्जी की बास्केट लेनी होगी, जिससे आपका बैग फैंसी और सुंदर नजर आएगा। आइए बताते हैं किस तरह आप इस बैग को रेडी करके कैरी कर सकती हैं और अपना सारा सामान स्टोर कर सकती हैं।
सब्जी वाली बास्केट से बैग बनाने के लिए सामग्री
- सब्जी वाली बास्केट
- पेपर थ्रेड
- कैंची
- शेल्स
- ग्लू
सब्जी की बास्केट से बैग बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बास्केट लेनी है।
- इसे अच्छे से साफ कर लेना है।
- फिर इसमें पेपर थ्रेड को लगाएं इसे जाली के एक-एक छेद में बांध दें।
- इसके बाद, इसके गंदे बटन को छिपाने के लिए शेल को ग्लू से चिपकाएं।
- आप चाहें तो इसके हैंडल को भी कवर कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Office Party Wear Clutch: ऑफिस की पार्टी में कैरी करें ये 5 क्लच बैग्स, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
सब्जी की बास्केट से बनाया बीच बैग
इस तरह से आप भी सब्जी की बास्केट से बीच बैग बना सकती हैं, जिसे बनाने में समय तो थोड़ा ज्यादा लगेगा, लेकिन ये बनने के बाद काफी सुंदर लगेगा। इसलिए आप इसे बनाने का ट्राई कर सकती हैं और इसे कैरी कर सकती हैं। इसमें आप अपनी जरूरत के सारे सामानों को भी आसानी से कैरी कर सकती हैं, ताकि आपको कुछ अलग तरह का बैग कैरी करने को मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें- Laptop Bag Design for Office: ऑफिस के लिए ढूंढ रहे हैं परफेक्ट लैपटॉप बैग? ये ट्रेंडी डिजाइंस देंगे प्रोफेशनल लुक
इस बार आप इस बैग को बनाने का ट्राई करें, जिसकी वीडियो आप टीवी एक्ट्रेस श्वेता महादिक के इंस्टाग्राम वीडियो पर जाकर देख सकती हैं, ताकि आपको इसे बनाने में किसी तरह की कोई प्रॉब्लम न हो। साथ ही ये आसानी से बन जाएगा। साथ ही आपको बैग बनाने का एक हैक मिल जाएगा, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं, और इसे बनाकर आसानी से कैरी कर सकती हैं। मार्केट में आपको इस तरह का बैग नहीं मिलेगा, जिसे आप रीयूज करने के तरीके से बना सकती हैं। आपकी सब्जी की बास्केट भी इस तरह से यूज हो जाएगी। आपको एक नया डिजाइन अपनी वॉर्डरोब में ऐड करने को मिल जाएगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
