फेस्टिवल से लेकर फैमिली फंक्शन तक, महिलाओं को एथनिक वियर पहनना बहुत पसंद होता है। वे अपने लिए महंगी और ब्रांडेड ड्रेसेस खरीद तो लेती हैं, लेकिन कई बार घर आने के बाद उन्हें पछतावा होता है। इसका सबसे बड़ा कारण कपड़े खरीदते समय बॉडी शेप का ध्यान न रखना है। फैशन की इस दुनिया में अक्सर लड़कियां सुंदर ड्रेस के चक्कर में अपना बॉडी टाइप भूल जाती हैं।
बॉडी शेप के हिसाब से कैसे चुनें एथनिक वियर?
बॉडी टाइप के हिसाब से चुना गया आउटफिट आपके लुक को स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ आपको सही कट और सही शेप भी देता है। आइए जानते हैं कि किस बॉडी टाइप पर किस तरह का एथनिक वियर सबसे ज्यादा फबता है।
1. पियर शेप बॉडी टाइप के लिए आउटफिट
अगर आपकी बॉडी का शेप पियर यानी नाशपाती के आकार वाला है, तो आपके लिए एथनिक वियर में अनारकली सूट और वेस्ट-कट कुर्तियां सबसे बेस्ट रहेंगी। अनारकली सूट इस शेप वाली महिलाओं को परफेक्ट लुक देता है। जब भी आप ऐसा सूट खरीदें, तो इसकी नेकलाइन या तो बोट नेक चुनें या ब्रॉड नेक। बॉटम वियर में आप इसके साथ लेगिंग या स्ट्रेट पैंट्स पहन सकती हैं।
(image credit: pinterest/Lakshmi)
2. एप्पल शेप बॉडी टाइप वाली महिलाओं के लिए एथनिक वियर
एप्पल बॉडी शेप में शरीर का ऊपरी हिस्सा यानी चेस्ट और कमर का हिस्सा चौड़ा होता है, वहीं नीचे का हिस्सा थोड़ा पतला होता है। इस शेप वाली महिलाएं परफेक्ट एथनिक आउटफिट चुनने के लिए सबसे पहले सही नेकलाइन तय करें, क्योंकि ऊपर का हिस्सा चौड़ा होने की वजह से नेकलाइन का सही होना बहुत जरूरी है। आपके लिए वी-नेक या डीप यू-नेक वाले कुर्ते, फ्रंट-स्लिट वाले सूट या सलवार सूट सबसे बेस्ट रहेंगे।
(image credit: pinterest/Sardarni punjabi)
यह भी पढ़ें- एथनिक वियर के साथ पेयर करें ये फ्लोरल क्लच, स्प्रिंग सीजन में दिखेंगी स्टनिंग
3. अवरग्लास शेप बॉडी के लिए एथनिक वियर
अवरग्लास यानी अगर आपका बॉडी शेप डमरू के आकार का है, तो इसमें चेस्ट और हिप्स की चौड़ाई लगभग बराबर होती है और कमर पतली होती है। ऐसी महिलाएं एथनिक वियर में फिटेड कुर्तियां, रेडी टू वियर साड़ियां या कुर्ता-स्कर्ट सेट कैरी कर सकती हैं। इसमें आपके बॉडी कर्व्स बहुत ही खूबसूरत और उभरे हुए नजर आएंगे।
(image credit: pinterest/myntra)
4. रेक्टेंगल बॉडी शेप के लिए एथनिक वियर
रेक्टेंगल या स्ट्रेट बॉडी टाइप में कंधे, कमर और हिप्स लगभग एक ही चौड़ाई में होते हैं। इस तरह के शेप वाली महिलाओं के ज्यादा कर्व्स नहीं होते हैं। ऐसे बॉडी शेप के लिए थोड़े फूले हुए फैब्रिक जैसे ऑर्गेंजा या बनारसी सिल्क वाली साड़ियां और सूट बेस्ट हो सकते हैं। इसके अलावा पटियाला सूट भी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
(image credit: pinterest/myntra)
यह भी पढ़ें- ये 3 कॉटन-सिल्क को-ऑर्ड सेट्स करें ट्राई, रक्षाबंधन पर मिलेगा रॉयल लुक
बॉडी शेप के हिसाब से कपड़े चुनने के फायदे
अगर आप अपनी बॉडी शेप के हिसाब से एथनिक वियर चुनती हैं, तो इससे आपको कई फायदे हो सकते हैं -
- बॉडी शेप के हिसाब से आउटफिट खरीदने से समय और पैसों दोनों की फिजूलखर्ची बचती है।
- कपड़ों की सही फिटिंग मिलती है और दिनभर काफी कम्फर्टेबल महसूस होता है।
- सही कट और सही फैब्रिक की वजह से आपका पूरा लुक निखरकर सामने आता है।
बॉडी शेप के हिसाब से सही फैब्रिक, कट और नेकलाइन चुनना बहुत जरूरी होता है, तभी आपको परफेक्ट और सही लुक मिलता है। आप भी ऊपर बताई गई इन टिप्स की मदद से अपनी बॉडी शेप के हिसाब से परफेक्ट एथनिक वियर चुन सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1787583398678_m.webp)