बप्पा के स्वागत का दिन यानी गणेश चतुर्थी का पावन पर्व इस साल भी ढेर सारी खुशियां लेकर आ रहा है। इस खास मौके पर अधिकतर महिलाएं सज-धजकर अपने घर में गणपति की स्थापना करती हैं। ऐसे में पूजा-पाठ के दौरान महिलाएं एक से बढ़कर एक खूबसूरत एथनिक आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी गणेश चतुर्थी पर पहनने के लिए कंफर्टेबल और खूबसूरत आउटफिट की तलाश में हैं, तो आपके लिए ये कुर्ता सेट्स बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
गणेश चतुर्थी के लिए 3 लाइटवेट एथनिक कुर्ता सेट्स
त्योहारों पर भारी साड़ियां और लहंगे संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में महिलाएं हमेशा लाइटवेट एथनिक आउटफिट्स की तलाश में रहती हैं। अगर आप भी दिनभर रिफ्रेशिंग और कंफर्टेबल महसूस करने के साथ-साथ अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए ये 3 सबसे बेहतरीन लाइटवेट कुर्ता सेट्स परफेक्ट रहेंगे। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में -
1. फ्लोरल प्रिंटेड चंदेरी कॉटन अनारकली सूट
चंदेरी कॉटन फैब्रिक से बना अनारकली सूट न सिर्फ दिखने में बेहद प्यारा लगता है, बल्कि पहनने में भी हल्का और हवादार होता है। इसके साथ शिफॉन दुपट्टा कैरी करके आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। ऐसे सूट्स आपको किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएंगे।
ऐसे करें स्टाइल: इस तरह के फ्लोरल प्रिंटेड चंदेरी अनारकली सेट के साथ आप चांदबाली इयररिंग्स पहन सकती हैं। चांदबाली पहनने के बाद आपको गले में कोई भी हैवी नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
(image credit: amazon/GoSriKi Store)
2. अंगरखा स्टाइल ए-लाइन कुर्ता सेट
अंगरखा स्टाइल ए-लाइन कुर्ता सेट भी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसे आप गणेश चतुर्थी की पूजा के दौरान पहनकर भीड़ से अलग नजर आ सकती हैं। इस सूट के साथ आप प्रिंटेड बनारसी दुपट्टा भी स्टाइल कर सकती हैं, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
ऐसे करें स्टाइल: जब भी आप गणेश चतुर्थी पर अंगरखा पैटर्न वाला यह सूट पहनें, तो इसके साथ लाइट ज्वेलरी पेयर करें और मेकअप को भी सिंपल व नेचुरल रखें।
(image credit: amazon/LAADLI)
3. सिल्क ब्लेंड स्ट्रेट कुर्ता-प्लाजो सेट
आजकल सिल्क ब्लेंड स्ट्रेट कुर्ता सेट्स काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप गणेश चतुर्थी के दिन इस तरह का सूट पहनकर अपने फेस्टिव लुक को खास बना सकती हैं। ऐसे डिजाइंस इन दिनों महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं, जिन्हें आप नजदीकी मार्केट की किसी भी दुकान से आसानी से खरीद सकती हैं।
ऐसे करें स्टाइल: इस तरह के कुर्ता सेट के साथ आप स्टोन या पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं। इसके अलावा, दुपट्टे के लिए हमेशा नेट या ऑर्गेनजा फैब्रिक ही चुनें, यह लुक को ज्यादा ग्रेसफुल बनाएगा।
(image credit: amazon/Fabzoo)
निष्कर्ष: गणेश चतुर्थी का त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस खास मौके पर अगर आप भी भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए ऊपर बताए गए ये 3 लाइटवेट एथनिक कुर्ता डिजाइंस सबसे बेस्ट रहेंगे। इनमें से आप अपनी पसंद का कोई भी डिजाइन चुनकर पहन सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
