इंडियन ट्रेडिशनल लुक में सलवार-सूट का क्रेज कभी कम नहीं होता है। यह हर मौके पर आरामदायक होने के साथ-साथ खूबसूरत और एस्थेटिक लुक भी देता है। खासकर त्योहारों और परिवार के किसी कार्यक्रम के दौरान महिलाएं डिजाइनर सूट पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपने सिंपल से सूट को डिजाइनर और ग्लैमरस बनाना चाहती हैं, तो उसकी स्लीव्स यानी आस्तीन के डिजाइन में थोड़ा बदलाव करके नया और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।
4 ट्रेंडी फ्रिल स्लीव्स डिजाइंस
इन दिनों एथनिक फैशन वर्ल्ड में फ्रिल स्लीव्स का क्रेज देखा जा रहा है। आइए ऐसे 4 ट्रेंडी फ्रिल स्लीव डिजाइंस के बारे में जानते हैं, जो आपके सूट को डिजाइनर बना देंगे।
1. क्लासिक सिंगल लेयर फ्रिल स्लीव्स
अगर आप ज्यादा हैवी डिजाइन पसंद नहीं करती हैं, तो एलिगेंट सिंगल लेयर फ्रिल स्लीव्स आपके लिए बेस्ट रहेगी। इसमें कोहनी या कलाई के अंत में नॉर्मल और सुंदर फ्रिल की पट्टी जोड़ी जाती है, जो सूट को तुरंत एक विंटेज और सोबर लुक देती है।
इस डिजाइन को कॉटन, लिनेन या चंदेरी के डेली वेयर सूट्स में आसानी से बनवाया जा सकता है।
2. डबल और ट्रिपल लेयर फ्रिल स्लीव्स
आप चाहें, तो अपने सूट को शानदार बनाने के लिए दो या तीन परतों वाली फ्रिल स्लीव्स बनवा सकती हैं। इसमें एक के ऊपर एक छोटी-बड़ी फ्रिल की लेयर्स बनाई जाती हैं, जिससे आस्तीन को एक खूबसूरत लुक मिलता है।
जॉर्जेट, शिफॉन या ऑर्गेंजा फैब्रिक के सूट्स के साथ यह लेयर्ड फ्रिल डिजाइन ज्यादा खिलकर आता है।
3. रफल बॉर्डर विथ नेट स्लीव्स
अगर आप अपने सिंपल कॉटन या प्रिंटेड सूट को थोड़ा इंडो-वेस्टर्न वाइब देना चाहती हैं, तो नेट फैब्रिक या लेस वर्क वाली फ्रिल स्लीव्स ट्राई कर सकती हैं। इसमें आस्तीन के बॉर्डर पर गोटा-पत्ती वाली फ्रिल लगाई जाती है।
ऐसी स्लीव्स वाले सूट को आप किसी भी खास मौके पर पहनकर खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस तरह की आस्तीन के साथ गले का डिजाइन सिंपल रखें।
4. कलाई पर फ्रिल
इस तरह का डिजाइन भी आजकल यंग लड़कियों और कॉलेज गोइंग गर्ल्स के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। इसमें पूरी आस्तीन ढीली होती है और कलाई के पास इलास्टिक लगाकर नीचे खूबसूरत फ्रिल छोड़ी जाती है। इसे बिशप या बैलून फ्रिल स्लीव्स भी कहा जाता है।
आप ऐसी स्लीव्स को स्ट्रेट कट कुर्तियों, अनारकली सूट्स और नायरा कट ड्रेस के साथ बनवा सकती हैं।
फ्रिल स्लीव्स सूट को ऐसे बनाएं और भी खास
फ्रिल स्लीव्स सूट को और खास बनाने के लिए आप कुछ चीजों का ध्यान रखें -
- फ्रिल स्लीव्स सूट पहनते समय हाथों में हैवी कड़े या चूड़ियां पहनने से बचें। इसकी जगह एक स्टेटमेंट रिंग या एक एलिगेंट वॉच पहन सकती हैं।
- अगर आप फ्रिल स्लीव्स सूट के साथ दुपट्टा डाल रही हैं, तो ऐसा करने से बचे। यह सूट की खूबसूरती को छिपा सकता है।
- सूट का गला बहुत ज्यादा हैवी या डीप रखने के बजाय बोट नेक, स्वीटहार्ट नेक बनवा सकती हैं। यह परफेक्ट लुक देगा।
- अगर आपकी फ्रिल स्लीव्स बहुत ज्यादा फ्लेयर्ड हैं, तो नीचे सिगरेट पैंट्स या स्ट्रेट कट ट्राउजर चुन सकती हैं।
अगर आप भी पुराने एक जैसे सूट पहनकर अब बोर हो गई हैं, तो ये फ्रिल स्लीव्स को बनवाकर अपने सूट लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/She_rea/Moonlight/BlossomPin Co/Jyoti
