शादी, पार्टी या किसी भी खास मौके पर महिलाएं कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। इसे पहनने के बाद इसकी फूली हुई प्लेट्स पुरे लुक को खराब कर देती है। आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इस लेख में बताएं गए तरीके जरूर आजमाएं। भारतीय शादियों से लेकर रिसेप्शन पार्टिज और बड़े त्योहारों पर महिलाएं कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं।

कांजीवरम साड़ियां रिच क्वालिटी, शानदार जरी वर्क और चमकीले रंगों के लिए जानी जाती है। यह साड़ी हर महिला के एथनिक वॉर्डरोब में जरूर देखने को मिलेगी। अगर आप भी इस तरह की साड़ी पहनना पसंद करती हैं, लेकिन इसकी फूली हुई प्लेट्स की वजह से परेशान हैं, तो कुछ आसान टिप्स आजमा सकती हैं। 

pinterest/ALMEENAPRABHU

कांजीवरम साड़ी की फूली हुई प्लीट्स को सेट करने के ट्रिक्स

कांजीवरम का कपड़ा काफी कड़क, भारी और सिल्क से बना होता है। इसी वजह से इसकी प्लीट्स अक्सर फूल जाती हैं और पेट के पास से काफी मोटी नजर आती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए और कांजीवरम साड़ी को एकदम स्लिम और परफेक्ट फिटिंग देने के लिए नीचे बताएं ट्रिक्स को आजमाएं। जैसे -

प्रेस या स्टीमर का इस्तेमाल: अगर आप भी बिना किसी परेशानी के अपनी कांजीवरम साड़ी को परफेक्ट और स्लिम लुक देना चाहती हैं, तो प्रेस या स्टीमर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आजमाने के लिए आप साड़ी पहनने से ठीक पहले प्लेट्स बनाकर उन पर हल्की गर्म प्रेस या स्टीमर फेर लें। इससे प्लेट्स बार-बार फूलती नहीं है और परफेक्ट लुक आता है।

सेफ्टी पिन और क्लिप ट्रिक: आप चाहें, तो सारी प्लेट्स को एक साथ हाथ में पकड़कर अंदर की तरफ एक छुपा हुआ सेफ्टी पिन या साड़ी क्लिप लगा सकती हैं। ऐसा करने से सभी तहें अपनी जगह लॉक हो जाएगी और प्लीट्स फूलेगी नहीं।

पल्लू को सही से आयरन करके साड़ी पहनना: अगर आप कांजीवरम साड़ी में सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो साड़ी को प्रेस करने के साथ आप इसके पल्लू को सही से आयरन करें। ऐसा करने से कंधे पर आने वाले पल्लू की प्लेट्स चौड़ी फैलने के बजाय करीने से टिकी रहेगी।

पेटीकोट का भी रखें ध्यान: अगर आप कांजीवरम साड़ी के साथ कॉटन के फूले हुए पेटीकोट पहन रही हैं, तो इसके बजाय फिश-कट या सैटिन शेपवेअर चुनें। इससे परफेक्ट लुक आएगा।  

pinterest/Pasupathy A

साड़ी ड्रेपिंग के समय इन बातों का रखें ध्यान

कांजीवरम साड़ी को लंबे समय तक करीने से टिकाए रखने के लिए आप कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें। जैसे -

  • साड़ी की प्लीट्स को नाभि के पास टक करते समय ध्यान तह का ध्यान रखें। कोई भी प्लीट्स मुड़ी हुई ना हो।
  • कांजीवरम साड़ी को बहुत ज्यादा ऊपर या नीचे न बांधें, सही जगह पर बांधने से प्लीट्स का लुक सही बनेगा।
  • प्लीट्स को लॉक करते समय छोटे पिन का ही इस्तेमाल करें, ताकि वे बाहर से नजर न आएं।  

यह भी पढ़ें- खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी ये Kanjivaram Sarees, हर कोई करेगा तारीफ

निष्कर्ष: अगर आप भी शादी ब्याह या किसी खास मौके पर कांजीवरम सिल्क साड़ी पहन रही हैं, तो इस लेख में बताएं गए कुछ आसान तरीकों को आजमाकर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। ऐसा करने से प्लीट्स भी नहीं फूलेगी और साड़ी लुक भी परफेक्ट बनेगा। प्रेस करने की ट्रिक से लेकर सही शेपवेअर का चुनाव करके आप भीड़ से अलग और खूबसूरत दिख सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।