पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए अधिकतर महिलाएं हरतालिका तीज के दिन व्रत रखकर पूजा-अर्चना करती हैं। वे सोलह श्रृंगार करके सजती-संवरती भी हैं। इस खास मौके पर श्रृंगार में मेहंदी शामिल न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। मेहंदी को सौभाग्य और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। अगर आप भी इस साल हरतालिका तीज के पावन पर्व पर मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं, लेकिन कौन-सा डिजाइन सबसे अच्छा लगेगा इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ट्रेंडी मेहंदी डिजाइंस बताएंगे, जो खासकर हरतालिका तीज पर बनवाने के लिए बेस्ट हो सकते हैं।
हाथों के लिए 6 ट्रेंडी चूड़ीदार मेहंदी डिजाइंस
कलाई और हाथों पर गोल घेरों व कंगन की तरह सजने वाले चूड़ीदार मेहंदी डिजाइंस हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। ऐसे में आप इस खास मौके पर इन 6 खूबसूरत और ट्रेंडी चूड़ीदार मेहंदी डिजाइंस को बनवा सकती हैं -
1. क्लासिक गोटा-कंगन चूड़ीदार पैटर्न
आजकल कंगन पैटर्न वाली मेहंदी डिजाइंस खूब पसंद की जा रही हैं। ऐसे में आप भी इन्हें अपनी कलाई पर गोल छल्लों की तरह बनवाकर हाथों को पारंपरिक और मॉडर्न लुक दे सकती हैं। यह पैटर्न उन महिलाओं के लिए बिल्कुल सही रहेगा, जिन्हें भरे-भरे हाथ पसंद हैं।
(image credit: pinterest/madiha naeem)
2. जालीदार चूड़ीदार कड़ा डिजाइन
बारीक जाली और ब्रेसलेट लुक के साथ बनी यह खूबसूरत चूड़ीदार मेहंदी डिजाइन आपके हरतालिका तीज लुक में चार चांद लगा देगी। इसे बनवाकर आप अपने एथनिक लुक को और भी खास बना सकती हैं। चौड़ी जाली के साथ बनाए गए ये डिजाइंस जब रचकर गहरे होते हैं, तो हाथों में एक अलग ही चमक आ जाती है।
(image credit: pinterest/Varnavi)
3. मिनिमलिस्टिक बारीक लाइन चूड़ीदार डिजाइन
अगर आप कम समय में बनने वाली सुंदर चूड़ीदार मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह सोबर और साफ-सुथरी मिनिमलिस्टिक बारीक लाइन चूड़ीदार मेहंदी डिजाइन सबसे बेस्ट हो सकती है। इसे आप किसी भी मेहंदी आर्टिस्ट से आसानी से बनवा सकती हैं।
(image credit: pinterest/Rimsha)
4. फ्लोरल-चूड़ीदार मिक्स मेहंदी आर्ट
फूलों की आकृति वाले मेहंदी डिजाइंस हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देते हैं। अगर आपको भी फ्लोरल मेहंदी पसंद है, तो आपके लिए यह डिजाइन सबसे बेस्ट हो सकता है। यह डिजाइन हरतालिका तीज के दिन हैवी बनारसी साड़ियों या सिल्क सूट्स के साथ बेहद खूबसूरत लगेगा।
(image credit: pinterest/𝙷𝚄𝚉𝙰𝙰𝙽)
5. सिमेट्रिक झूमर चूड़ीदार पैटर्न मेहंदी
कलाई पर बने झूमर पैटर्न वाले चूड़ीदार मेहंदी डिजाइंस हाथों को बहुत ही अट्रैक्टिव लुक देते हैं। इस तरह के डिजाइन को आप हरतालिका तीज पर बनवाकर भीड़ से अलग दिख सकती हैं। यह डिजाइन इंडो-वेस्टर्न लहंगा या गरारा ड्रेस के साथ खूब जंचेगा।
(image credit: pinterest/𝙷𝚄𝚉𝙰𝙰𝙽)
6. पीकॉक डिजाइन चूड़ीदार पैटर्न मेहंदी
आजकल मोर की आकृति वाले मेहंदी डिजाइंस भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं। ऐसे में आप भी अपने हरतालिका तीज लुक को और बेहतर बनाने के लिए इस तरह की खूबसूरत पीकॉक चूड़ीदार पैटर्न मेहंदी बनवा सकती हैं।
(image credit: pinterest/Madhu jha)
निष्कर्ष : हरतालिका तीज पर सोलह श्रृंगार के साथ आप अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन 6 चूड़ीदार मेहंदी डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। ये डिजाइंस न केवल आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगे, बल्कि बेहद कम समय में आसानी से बनकर तैयार भी हो जाएंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1788949536513_m.webp)