ऑफिस जाने वाली महिलाओं को हमेशा ही कम्‍फर्टेबल फुटवियर की तलाश होती है। वैसे तो हर महिला की अपनी च्‍वॉइस होती है, मगर अमूमन महिलाएं फ्लैट स्‍लीपर फुटवियर का ही चुनाव करती हैं। आजकल बाजार में इनमें भी बहुत वेराइटी आने लग गई है। आप तरह-तरह की स्‍टाइलिश स्‍लीपर चप्‍पलों का अपने कपड़ों के अंदाज को ध्‍यान में रखते हुए चुनाव कर सकती हैं। यह चप्‍पलें बहुत ज्‍यादा आरामदायक होती हैं और इन्‍हें आप किसी भी भी तरह के आउटफिट के साथ मैच करके पहन सकती हैं। खासतौर पर अगर आप ऑफिस जाने के लिए फैंसी और आरामदाय चप्‍पलों की तलाश में हैं, तो चलिए आज हम आपको कुछ फ्लैट चप्‍पलों की डिजाइंस के बारे में बताते हैं।

ओपन-टो फ्लैट स्लीपर फुटवियर डिजाइन

ओपन-टो फ्लैट स्लीपर इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। इनका डिजाइन बेहद सिंपल और एलिगेंट होता है, जो किसी भी ऑफिस लुक के साथ आसानी से मैच हो जाता है। खास बात यह है कि इन्हें पहनने और उतारने में ज्यादा समय नहीं लगता। आप इन्हें फॉर्मल और कैजुअल दोनों तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। इसमें आपको बहुत सारी क्‍लासी लुक वाली स्‍लीपर्स मिल जाएंगी।

डेनिम फ्लैट स्लीपर फुटवियर डिजाइन

अगर आप अपने ऑफिस लुक में थोड़ा कैजुअल टच जोड़ना चाहती हैं, तो डेनिम फ्लैट स्लीपर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह मार्केट में लेटेस्‍ट ट्रेंड है। आपको इसमें इतनी सारी डिजाइंस मिल जाएंगी कि आप किसी एक का चुनाव नहीं कर पाएंगी। इतना ही नहीं, डेनिम फैब्रिक का काम आपके लुक को फैशनेबल टच भी देगा। साथ ही साथ ही डेनिम टेक्‍सचर वाली चप्‍पलों का ट्रेंड कभी आउट नहीं होता और यही वजह है कि डेनिम फुटवियर भी महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

बैकलेस स्लीपर फुटवियर डिजाइन

जो महिलाएं कम्फर्ट को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देती हैं, उनके लिए बैकलेस स्लीपर एक बेहतरीन विकल्प हैं। इनका डिजाइन काफी हल्का होता है, जिससे लंबे समय तक पहनने पर भी पैरों में थकान महसूस नहीं होती। इन चप्‍पलों को पहनकर आपको पैरों में जरा भी दर्द या थकान महसूस नहीं होगी। आजकल बैकलेस स्लीपर में कई आकर्षक पैटर्न और कलर उपलब्ध हैं। आप लेदर फिनिश, मैट फिनिश या टेक्सचर्ड डिजाइन वाले बैकलेस स्लीपर चुन सकती हैं।

स्ट्राइप्स फ्लैट स्लीपर डिजाइन

यदि आप सिंपल फुटवियर में भी स्टाइल का तड़का चाहती हैं, तो स्ट्राइप्स फ्लैट स्लीपर डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हैं। इन स्लीपर में अलग-अलग रंगों या पैटर्न की स्ट्राइप्स देखने को मिलती हैं, जो इन्हें आकर्षक बनाती हैं। ऑफिस में शॉर्ट ड्रेसेस के साथ इस तरह की स्‍लीपर पहनी जा सकती है।

क्रिस-क्रॉस फ्लैट स्लीपर डिजाइन

क्रिस-क्रॉस डिजाइन वाली फ्लैट चप्पलें महिलाओं की पहली पसंद बनती जा रही हैं। इनका डिजाइन न केवल देखने में आकर्षक लगता है बल्कि पैरों को बेहतर सपोर्ट भी देता है। यही वजह है कि ये डेली वियर के लिए एक शानदार विकल्प मानी जाती हैं।

यदि आप रोजाना ऑफिस जाती हैं, तो 2-3 फ्लैट फुटवियर अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें। इससे आपको हर दिन अलग-अलग आउटफिट्स के साथ उन्हें मैच करने में आसानी होगी। यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।