अगर आप भी अपनी ननंद को उनके बर्थडे या किसी खास मौके पर कुछ देने का सोच रही हैं, लेकिन क्या दें इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप उन्हें कुछ ट्रेंडी और नए डिजाइन वाले गोल्ड प्लेटेड आर्टिफिशियल कंगन गिफ्ट कर खुश कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन कंगन के नए डिजाइंस के बारे में।
कोलकाता पारम्परिक आर्टिफिशियल कंगन
अगर आप भी अपनी ननंद को किसी खास मौके पर कुछ गिफ्ट करने का सोच रही हैं, तो आप उन्हें इस तरह की खूबसूरत कोलकाता पारम्परिक आर्टिफिशियल कंगन गिफ्ट कर खुश कर सकती हैं। ऐसे कंगन इन दिनों काफी चलन में हैं, जो आपकी ननंद को बेहद पसंद आएंगे।
मीनाकारी डिटेलिंग गोल्ड आर्टिफिशियल कंगन
आप अपनी ननंद को इस तरह के खूबसूरत और नए डिजाइन वाले मीनाकारी डिटेलिंग गोल्ड आर्टिफिशियल कंगन भी गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसे कंगन आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएंगे या आप इन्हें नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं। यह एक बेस्ट गिफ्ट हो सकता है।
फ्लावर लीफ डिजाइन आर्टिफिशियल कंगन
अगर आपकी ननंद को कंगन पहनने का बहुत शौक है और उनके पास एक से के खूबसूरत कंगन का कलेक्शन हैं, तो अब आप उन्हें गिफ्ट में इस तरह के ट्रेंडी फ्लावर लीफ डिजाइन आर्टिफिशियल कंगन उपहार में दे सकती हैं। यह एक यादगार तोहफा हो सकता है, जिसे देखकर आपकी ननंद बेहद खुश हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- Glass Bangle Hacks: सस्ती कांच की चूड़ियां भी लगेंगी महंगी, बस इन कंगन डिजाइंस के साथ करें मिक्स एंड मैच
फिलीग्री वर्क गोल्ड प्लेटेड आर्टिफिशियल कंगन
अगर आपकी ननंद का भी बर्थडे आ रहा है और आप उन्हें उनके बर्थडे पर देने के लिए गिफ्ट की तलाश में हैं, तो अब आप उन्हें इस तरह के लेटेस्ट डिजाइन वाले फिलीग्री वर्क गोल्ड प्लेटेड आर्टिफिशियल कंगन गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसे कंगन को आपकी ननंद किसी भी खास मौके पर पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
टेक्सचर मेट फिनिश आर्टिफिशियल कंगन
यही नहीं आप अपनी ननंद के लिए टेक्सचर मेट फिनिश आर्टिफिशियल कंगन भी खरीदकर गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह के कंगन डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपकी ननंद के लिए भी बेस्ट हो सकते हैं। ऐसे कंगन उपहार में देने के लिए परफेक्ट रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Indian Jewellery | Bollywood Jewelry | Nath | Earring | Jhanjar/CITTYBLINGS/BRIIO/the_kkjewels
