किसी भी लड़की के ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए नथ बहुत जरूरी होती है। यूं कहा जाए कि यह सोलह श्रृंगार का ही एक हिस्सा है। ब्राइडल ज्वेलरी में नथ एक ऐसा गहना है, जो दुल्हन के पूरे लुक को आकर्षक बना देता है। आजकल बाजार में नथ के कई पारंपरिक से लेकर मॉडर्न तक कई तरह की डिजाइंस उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद और आउटफिट के अनुसार चुन सकती हैं। मराठी नथ, जोधा नथ, पोल्की नथ और डायमंड नथ जैसी न जाने कितनी डिजाइंस आजकल काफी चलन में हैं। सही नथ न केवल आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती, बल्कि ब्राइडल लुक में रॉयल टच भी देती है। अगर आपकी शादी जल्द होने वाली है और आप अपने ब्राइडल लुक को एलेगेंट बनाना चाहती हैं, यहां ब्राइडल नथ की कुछ खास डिजाइंस देखें।
मराठी नथ
मराठी नथ गोल शेप में होती है और आमतौर पर इसमें मोती और लाल या हरे रंग का स्टोन जड़ा होता है। यह नथ पारंपरिक मराठी ब्राइडल लुक का अहम हिस्सा है। इसे नौवारी साड़ी या ट्रेडिशनल सिल्क साड़ी के साथ कैरी करें। मराठी नथ के साथ चंद्रहार, ठुशी जैसी ट्रेडिशनल डिजाइन बेहतर लगते हैं।
जोधा नथ
मुगल और राजस्थानी संस्कृति से प्रेरित जोधा नथ रॉयल और ग्रैंड लुक के लिए अच्छा विकल्प है। यह साइज में थोड़ी बड़ी होती है और इसमें कुंदन, पोल्की या स्टोन्स का इस्तेमाल किया जाता है। जोधा नथ को हैवी लहंगे या अनारकली के साथ स्टाइल करें। अगर नथ बड़ी है, तो बाकी ज्वेलरी को थोड़ा मिनिमल रखें।
मोती और कुंदन नथ
मोती और कुंदन से सजी नथ उन दुल्हनों के लिए परफेक्ट है जो एलिगेंट और क्लासी लुक चाहती हैं। ये डिजाइन ज्यादा ओवरडन नहीं लगते और हर फेस शेप पर सूट करते हैं। इसे पेस्टल शेड्स के लहंगे या साडिय़ों के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
पोल्की नथ
पोल्की नथ में अनकट डायमंड जैसे स्टोन का इस्तेमाल होता है, जो इसे एलीट और लग्जरी लुक देता है। ये क्लासी और रिच ब्राइडल लुक के लिए बेहतर ऑप्शन है। इसे सिल्क साड़ी या हैंडवर्क लहंगे के साथ स्टाइल करें।
डबल चेन नथ
चेन नथ में नथ के साथ दो पतली चेन होती हैं, जो कान और बालों में अटैच की जाती हैं। ये मॉडर्न ब्राइड्स की फेवरेट डिजाइन है, जो ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न टच भी देता है। इसे फ्यूजन ब्राइडल आउटफिट या हैवी एम्बेलिश्ड लहंगे के साथ पहनें।
यह भी पढ़ें- खूबसूरत नथों के ये डिजाइन जिनके बिना अधूरी है हर दुल्हन
मोती लटकन नथ
इस नथ में गोल फ्रेम के नीचे छोटे-छोटे मोती लटकते हैं, जो फेस को सॉफ्ट और ग्रेसफुल लुक देते हैं। ये राउंड या चौड़े फेसकट के लिए परफेक्ट है। इसे पेस्टल आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं।
फ्लोरल नथ
फूलों की आकृति और कलर्ड स्टोन वाली ये नथ मेहंदी और हल्दी फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। इसे सॉफ्ट मेकअप के साथ पेयर करें।
साउथ इंडियन टेंपल नथ
टेंपल नथ मे देवी-देवताओं की आकृतियां और एंटीक गोल्ड फिनिश होती है। ये साउथ इंडियन ब्राइडल लुक के लिए बेस्ट है। इसे कांजीवरम साड़ी, सिल्क लहंगे या पसंद अनुसार डिजाइनर लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
मिनिमल गोल्ड नथ
सिंपल गोल शेप वाली यह नथ बिना स्टोन्स के भी आती हैं। ये लाइट लहंगा या साड़ी के लिए बेहतर विकल्प है।
डायमंड नथ
डायमंड या डायमंड-लुक स्टोन्स से बनी यह नथ बहुत सटल और एलिगेंट लगती है। रिसेप्शन या कॉकटेल ब्राइडल लुक के लिए इसे स्टाइल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Marwadi Nath Designs: शादी के लुक में चार चांद लगा देंगे मारवड़ी नथ के ये डिजाइंस, देखें नए कलेक्शंस
विंटेज एंटीक नथ
एंटीक फिनिश और पुराने जमाने के डिजाइन वाली नथ इन दिनों खूब ट्रेंड में है। क्लासिक और रस्टिक ब्राइडल थीम के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है।
सही नथ कैसे चुनें
चेहरे के शेप के अनुसार नथ का साइज चुनें।
अगर बाकी ज्वेलरी हैवी है, तो नथ हल्की रखें।
लंबे समय के लिए लाइटवेट नथ अधिक कंफर्टेबल होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Magnipik.com, Shutterstock.com
