त्योहार का सीजन शुरू होते ही भारतीय महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाना शुरू कर देती हैं। शादी-ब्याह हो या फिर कोई बड़ा त्योहार, महिलाएं अपनी हथेलियों पर मेहंदी रचाना बहुत पसंद करती हैं। समय के साथ-साथ फैशन में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आजकल महिलाओं को बहुत भरी हुई मेहंदी के बजाय ब्रेसलेट और हल्की, मॉडर्न डिजाइन वाली मेहंदी ज्यादा पसंद आ रही है।
फेस्टिव सीजन के लिए 4 ट्रेंडी ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस
अगर आप भी इस बार कुछ डिफरेंट और नया ट्राई करना चाहती हैं, तो भारी-भरकम मेहंदी के बजाय ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं। यह आपकी कलाई पर बिल्कुल किसी खूबसूरत ज्वेलरी की तरह नजर आती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन और ट्रेंडी ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस के बारे में।
1. सिंपल चेन और पर्ल डिजाइन
इस डिजाइन में कलाई पर एक पतली चेन जैसी लाइन बनाई जाती है, जिसे आप आसानी से खुद भी बना सकती हैं। बीच-बीच में छोटे-छोटे डॉट्स या मोतियों जैसा पैटर्न आपकी इस मेहंदी डिजाइन को एकदम ज्वेलरी वाला लुक देता है। इस तरह की मेहंदी बहुत ही सिंपल और सोबर होती है। अगर आप ऑफिस या कॉलेज जाती हैं, तो फेस्टिव सीजन में यह डिजाइन आपके लिए सबसे बेस्ट है।
pinterest/mehendi by sonali
2. फ्लोरल कफ पैटर्न मेहंदी
कलाई के चारों तरफ फूल और पत्तियों से बना खूबसूरत कफ या पट्टी जैसा डिजाइन भी आजकल बहुत ज्यादा चलन में है। अगर आप पारंपरिक साड़ी या सूट पहन रही हैं, तो उसके साथ इस तरह की कफ मेहंदी बहुत ही ग्रेसफुल और प्यारी लगती है।
pinterest/Mehndi Crafted
3. अरेबिक ज्वेलरी स्टाइल बैक हैंड मेहंदी
अगर आप पार्टी, संगीत सेरेमनी या किसी खास मौके पर इंडो-वेस्टर्न या एथनिक आउटफिट पहन रही हैं, तो आपके लिए अरेबिक ज्वेलरी स्टाइल बैक हैंड मेहंदी सबसे बेस्ट रहेगी। इसमें कलाई पर बने ब्रेसलेट से एक पतली बेल या डिजाइन को उंगली तक जोड़ा जाता है, जिससे यह पूरा हाथ किसी शाही कंगन या हाथफूल जैसा नजर आता है।
pinterest/ Indian Fashion & Mehndi ya
यह भी पढ़ें- दिवाली के लिए देखें ये 5 ट्रेंडिंग Mehendi Designs, कम समय में हथेलियां दिखेंगी खूबसूरत!
4. घुंघरू और बेल वाली लटकन मेहंदी
यह मेहंदी डिजाइन भी इन दिनों काफी ट्रेंड में है और महिलाओं को बहुत पसंद आ रही है। आप चाहें तो ब्रेसलेट के नीचे की तरफ छोटे-छोटे घुंघरू या बूंदों वाली डिजाइन बनवा सकती हैं। यह कलाई पर बहुत ही खूबसूरत लगती है और जब इसका रंग रचता है, तो हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है।
pinterest/ fashion beauty Kingdom
निष्कर्ष: अगर आप भी फैशनेबल और मॉडर्न लुक पाना चाहती हैं और खासकर त्योहारों पर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं, तो आपके लिए ऊपर बताए गए सभी ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस बेहतरीन विकल्प हैं। इन्हें आप किसी भी ट्रेडिशनल, एथनिक या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ बनवाकर अपने पूरे लुक में चार चांद लगा सकती हैं। यह न सिर्फ दिखने में बेहद स्टाइलिश हैं, बल्कि इन्हें लगाने में समय और मेहनत भी कम लगती है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1793711983294_m.webp)