गर्मी के मौसम में आरामदायक चप्पल पहनने से पूरा दिन हल्का महसूस होता है। ऐसे में अगर आप भी इस मौसम में पहनने के लिए ऐसी स्लिपर्स की तलाश में है, जो आपको कंफर्ट लुक दे, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट और फ्लिप फ्लॉप स्लीपर डिजाइन के बारे में बताएंगे, जो गर्मी के मौसम में पैरों में पहनने के लिए बेस्ट हो सकती है।
क्रीम कलर प्रिंटेड स्लाइडर्स फ्लिप-फ्लॉप
अगर आपको आउटफिट के हिसाब से फुटवियर पहनना बहुत पसंद है और आप अलग-अलग तरह के फुटवियर शामिल करती हैं, तो गर्मी के मौसम में पहनने के लिए आप इस तरह की क्रीम कलर प्रिंटेड स्लाइडर्स फ्लिप-फ्लॉप बेस्ट रहेगी। इसे आप किसी भी ट्रिप के दौरान पहनकर हल्का और आरामदायक महसूस कर सकती हैं।
नेवी ब्लू और व्हाइट रबर स्लाइडर्स
यही नहीं अगर आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर जा रही हैं और डेली वियर में पहनने के लिए फुटवियर की तलाश में है, जो आपके लिए यह नेवी ब्लू और व्हाइट रबर स्लाइडर्स परफेक्ट हो सकती है। इस तरह की स्लीपर खास कर गर्मी के मौसम में पहनने के लिए सबसे परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप केजुअल आउटफिट के साथ शामिल करें।
ब्लैक एंड व्हाइट टेक्सचर्ड स्लाइडर्स
आप चाहें, तो गर्मी के मौसम में अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और आरामदायक महसूस करने के लिए इस तरह की ब्लैक एंड व्हाइट टेक्सचर्ड स्लाइडर्स को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे स्लीपर के डिजाइंस आपको नजदीकी बाजार में किसी भी जूते-चप्पल की दुकान पर आसानी से मिल सकते हैं या आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Footwear Designs: जींस के साथ पहनें ये 4 फुटवियर, दिखेंगी सबसे स्टाइलिश और स्मार्ट
धारीदार ओपन टो स्लाइडर्स
अगर आप भी गर्मी के मौसम में ऐसे स्लीपर की तलाश में है, जिसे पहनकर आप आरामदायक महसूस करने के साथ ही अपने पैरों की खूबसूरती को भी बढ़ा सके, तो अब आपको फुटवियर को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह के धारीदार ओपन टो स्लाइडर्स को शामिल कर सकती हैं। इन दिनों ऐसे स्लीपर अधिकतर लड़कियों को पसंद आ रहे हैं।
सनफ्लॉवर फैबमेट स्लीपर्स
आपके लिए इस तरह के सनफ्लॉवर फैबमेट स्लीपर्स भी परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं, जिसे आप किसी भी ट्रिप या आउटिंग के दौरान कैजुअल वियर के साथ पहनकर घर से निकल सकती हैं। इसे पहनकर आप तेज गर्मी में भी आरामदायक महसूस कर पाएंगी। इस तरह के स्लीपर को आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Footwear for Travel: सफर में कंफर्ट और स्टाइल के लिए बेस्ट हैं ये 5 फुटवियर, पैरों में नहीं होगा दर्द
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/Deals4you/Carlton London/Carlton London sports/flipkart
