भारतीय महिलाएं साड़ी न पहने ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। अगर आपको भी किसी भी खास इवेंट या फंक्शन में जाने से पहले साड़ी पहनना ज्यादा पसंद है, तो अब आप एक जैसी साड़ी पहनने के बजाय कुछ डिफरेंट और नए डिजाइन वाली मिरर वर्क साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन मिरर वर्क साड़ी डिजाइंस के बारे में।

सिल्वर टोन मिरर वर्क साड़ी

अगर आप अपने लुक को परफेक्ट बनाना चाहती हैं और भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो अब आप इस तरह की मिरर वर्क साड़ी को शामिल कर सकती हैं। ऐसी साड़ी के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपको डिफरेंट लुक देने में मदद करेंगे। 

गोटा पट्टी कोटा डोरिया मिरर वर्क साड़ी

आपके लिए इस तरह की मिरर वर्क साड़ी भी परफेक्ट हो सकती है, जो आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल सकती है। आप इस साड़ी को किसी भी खास इवेंट, फंक्शन या त्योहार पर भी पहन सकती हैं। ऐसी साड़ी आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देगी और स्टाइलिश लुक देने में मदद करेगी। 

पॉली जॉर्जेट हैवी मिरर वर्क साड़ी

अगर आप अपने घर में हो रहे किसी खास फंक्शन में भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और डिफरेंट लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो अब परेशान होने के बजाय अब पॉली जॉर्जेट हैवी मिरर वर्क साड़ी को शामिल कर सकती हैं। ऐसी साड़ी के डिजाइंस आजकल काफी ट्रेंड में हैं, जो महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। आप इसे नजदीकी बाजार में किसी भी साड़ी की दुकान से खरीद सकती हैं।  

बेज रंग की मिरर वर्क साड़ी

आपके लिए इस तरह की लेटेस्ट नए डिजाइन वाली बेज रंग की मिरर वर्क साड़ी भी परफेक्ट हो सकती हैं, जो न सिर्फ आपको रॉयल लुक देगी, बल्कि इसे पहनकर आप अपने लुक को डिफरेंट और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसी साड़ी इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। यह आपके लिए भी बेस्ट हो सकती है।

ब्लैक मिरर वर्क सीक्विन वाली पॉली जॉर्जेट साड़ी

आपके लिए ब्लैक मिरर वर्क सीक्विन वाली पॉली जॉर्जेट साड़ी भी एक परफेक्ट रहेगी, जिसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं। इस तरह की साड़ी को आप किसी भी खास मौके पर पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं और डिफरेंट लुक भी पा सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ आप कुछ एक्सेसरीज भी शामिल कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  myntra/A.G.M.G FASHION/PATOWARY SAREE'S/LeeliPeeri Designer/Doria Lifestyle