गणेश उत्सव के अंतिम दिन यानी अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा की विदाई बड़ी धूमधाम के साथ की जाती है। लोग इस दिन झांकियां सजाकर पूजा-अर्चना के साथ बप्पा को विसर्जित करते हैं। इस खास मौके पर महिलाएं पारंपरिक आउटफिट पहनकर सजती-संवरती हैं। अगर आप भी अनंत चतुर्दशी के इस खास मौके पर भारी-भरकम कपड़ों की बजाय सिंपल और ट्रेंडी एथनिक आउटफिट पहनना चाह रही हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस लेख में आज हम आपको कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स के डिजाइंस बताएंगे, जो अनंत चतुर्दशी वाले दिन पहनने के लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं।

अनंत चतुर्दशी पर क्यों ट्राई करें Indo-Western Shrug Sets?

अनंत चतुर्दशी के खास मौके पर फैशनेबल लुक पाने के लिए आप एक जैसे सादे कुर्ता सेट पहनने के बजाय ये 4 बेहतरीन इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन श्रग सेट डिजाइंस के बारे में -

1. एंब्रॉयडरी लॉन्ग श्रग, क्रॉप टॉप और प्लाजो सेट

अगर आप गणेश विसर्जन के दिन रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने और भीड़ से हटकर दिखने के लिए इस तरह का खूबसूरत एम्ब्रॉयडर्ड लॉन्ग श्रग, क्रॉप टॉप और प्लाजो वाला आउटफिट पहन सकती हैं। यह एक परफेक्ट आउटफिट हो सकता है, जो आपके अनंत चतुर्दशी लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगा। हर उम्र की महिलाओं के लिए इस तरह की ड्रेस परफेक्ट रहेगी। 

ऐसे करें स्टाइल: इस तरह के आउटफिट के साथ आप फुटवियर में पंजाबी जूती और ज्वेलरी में चोकर नेकलेस सेट कैरी कर सकती हैं।

(image credit: nykaafashion/Vbuyz)

2. प्रिंटेड सिल्क श्रग सेट के साथ धोती स्टील इंडो वेस्टर्न 

गणपति विसर्जन के दौरान अक्सर महिलाएं सिंपल और लाइटवेट कपड़े पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आप सिल्क फैब्रिक वाले इस खूबसूरत धोती पैंट और मैचिंग क्रॉप टॉप वाले इंडो-वेस्टर्न आउटफिट को ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ आप बंधेज, लहरिया या प्रिंटेड श्रग कैरी कर सकती हैं। इसे आप न सिर्फ गणपति विसर्जन के समय बल्कि किसी भी खास मौके पर पहन सकती हैं। 

ऐसे करें स्टाइल: फुटवियर में आप इसके साथ फ्लैट स्लिपर्स ट्राई कर सकती हैं और एक्सेसरीज में मीनाकारी वर्क वाली ज्वेलरी सबसे ज्यादा खूबसूरत लगेगी। 

(image credit: pinterest/indianelegance)

3. कट-वर्क श्रग के साथ स्ट्रेट-कट ट्राउजर

कट-वर्क श्रग विद स्ट्रेट-कट ट्राउजर भी इन दिनों काफी चलन में हैं। ऐसे में आप अनंत चतुर्दशी के खास मौके पर इस तरह के आउटफिट को कैरी कर सकती हैं। इसमें श्रग का कट आगे-पीछे से ऊंचा-नीचा नजर आता है, जो आपको दूर से ही एक परफेक्ट और स्टाइलिश लुक देने में मदद करता है। गणेश उत्सव के आखिरी दिन आप इसे पहनकर एक एलिगेंट लुक पा सकती हैं।

ऐसे करें स्टाइल:  ऐसी ड्रेस के साथ आप कोल्हापुरी चप्पल और चांदबाली इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।

(image credit: pinterest/Etsy)

4. फ्रंट-ओपन केप स्टाइल श्रग सेट

अगर आप वर्किंग वुमन हैं और आपके ऑफिस में अनंत चतुर्दशी का सेलिब्रेशन रखा गया है, तो उस इवेंट के लिए आप इस तरह के खूबसूरत फ्रंट-ओपन केप स्टाइल श्रग सेट को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे सेट्स आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगे या आप नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की दुकान से इन्हें खरीद सकती हैं।

ऐसे करें स्टाइल: इसके साथ आप मोजड़ी और कुंदन या जड़ाऊ एक्सेसरीज ट्राई कर सकती हैं।

(image credit: pinterest/spendworth)

निष्कर्ष: अगर आप भी अनंत चतुर्दशी के दिन सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आपके लिए ऊपर बताए गए 4 इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें पहनकर न सिर्फ आपको एक ट्रेडिशनल टच मिलेगा, बल्कि ये आपको एक मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देने में भी मदद करेंगे। त्योहारों के मौकों पर इस तरह के आउटफिट्स सबसे बेस्ट चॉइस रहेंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।