स्टाइलिश दिखना हम सभी पसंद करते हैं, लेकिन खूबसूरत दिखने के लिए फैशन ट्रेंड के हिसाब से सही डिजाइन और पैटर्न चुनना भी उतना जरूरी होता है। बात ट्रेडिशनल लुक की करें, तो इसे खास बनाने के लिए अक्सर लड़कियां झुमकी पहनना पसंद करती हैं।
मार्केट में आपको झुमकी के कई तरह के डिजाइन देखने को मिलेंगे, लेकिन कुछ डिजाइन ऐसे होते हैं जो लगभग सभी तरह के लुक के साथ बेस्ट लगते हैं। तो आइये देखते हैं झुमकियों के कुछ बेहतरीन डिजाइंस, जिन्हें आप लास्ट मिनट आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। यहां हम आपको झुमकी के 5 ऐसे डिजाइंस दिखा रहे हैं, जो हर लड़की के पास जरूर होने चाहिए।
कश्मीरी झुमकी
कश्मीरी डिजाइन की झुमकियों को एक बार फिर से काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें आपको मार्केट में पेस्टल से लेकर डार्क शेड देखने को मिल जाएंगे, जो लगभग सभी तरह की ड्रेस के साथ खूबसूरत लुक देने का काम करेंगे।
टेम्पल झुमकी
एवरग्रीन फैशन ट्रेंड में इस तरह के डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किये जाते हैं। ये देखने में काफी एलिगेंट भी नजर आते हैं। इसमें आपको ज्यादा कलर नहीं मिलेंगे, लेकिन लाइट शेड की साड़ियों के साथ इस तरह के डिजाइन काफी खूबसूरत लगते हैं।
स्टोन डिजाइन
अपने लुक को मॉडर्न के साथ-साथ फैंसी बनाना चाहती हैं, तो इस तरह के आर्टिफिशियल डिजाइन की ज्वेलरी को कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। शादी या बड़े फंक्शन के लिए इस तरह के डिजाइन को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें आपको रूबी और एमरल्ड ग्रीन कलर सबसे ज्यादा देखने को मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- हर नई ब्राइड के पास होने चाहिए चांदी की झुमकी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, खूबसूरती हो जाएगी दोगुनी
डबल झुमकी डिजाइन
मार्केट में झुमकी के कई तरह के डिजाइन मौजूद है, लेकिन इस तरह की लेयर वाले डिजाइन की झुमकी एवरग्रीन पसंद की जाती हैं। इसमें आपको सिल्वर ऑक्सीडाइज में काफी पैटर्न देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा इसमें आपको गोल्ड में भी काफी यूनिक पैटर्न मिलेंगे, जो साड़ी-सूट सबके साथ बेस्ट लुक देने का काम करेंगे।
पर्ल डिजाइन
अगर आपकी ड्रेस का कलर पेस्टल है, तो इस तरह के डिजाइन आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगे। देखने में यह काफी सिंपल नजर आ रहे हैं, लेकिन यह जल्दी खराब नहीं होते हैं और पेस्टल के अलावा इसे आप ब्लैक आउटफिट के साथ भी आसानी से कैरी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Silver Jhumki Designs: शादी के बाद पहली रसोई में पहनें ये चांदी के झुमके, चेहरे की खूबसूरती हो जाएगी दोगुनी
अगर आपको झुमकी के ये नए डिजाइंस पसंद आये हो और इस तरह के अन्य आर्टिकल्स को पढ़ना चाहते हैं, तो हरजिंदगी को फॉलो जरूर करें।
Image Courtesy:
