क्या आप भी हर साल राखी उतारने के बाद उसे किसी डिब्बे में संभालकर रख देते हैं? तो इस बार ऐसा करने की जरूरत नहीं है। अक्सर देखा जाता है कि कुछ दिनों बाद ही राखी का रंग फीका पड़ने लगता है और वह काली या भद्दी दिखने लगती है। खासकर मोती, कुंदन और चमकीले काम वाली राखी को संभालकर रखना थोड़ा मुश्किल होता है। आप भी चाहते हैं कि आपकी राखी सालों तक नई जैसी लगे और आप इन यादों को संभालकर रख सकें, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको राखी के कुछ यूनिक DIY हैक्स के बारे में विस्तार से बताएंगे।
कांच की बोतल में सजाएं
अगर आपके पास ऐसी राखियां हैं जिन्हें देखकर आपको भाई के साथ बिताए खास पल याद आते हैं, तो उन्हें किसी डिब्बे में बंद करके रखने के बजाय कमरे में सजाकर दिखा सकते हैं। मोती, स्टोन, गोटा या रंगीन धागों वाली राखी को एक छोटी कांच की बर्नी में डालकर रखें। बोतल के साथ एक छोटा-सा टैग लगाकर उस पर साल और भाई-बहन से जुड़ी कोई छोटी याद भी लिख सकते हैं। इससे जो भी कोई आपके घर में आएगा, उसे यह देखकर बहुत अच्छा लगेगा।
- इसके लिए एक छोटी साफ कांच की बोतल लें।
- राखी को रखने से पहले उसके धागे को अच्छे से सुखाकर साफ कर लें।
- हर राखी को हल्के हाथ से गोल करके बोतल में रखें, ज्यादा कसकर न मोड़ें।
- नमी से बचाने के लिए अंदर छोटा-सा सिलिका जेल पैकेट रख सकते हैं।
- बोतल पर हर साल का नाम या तारीख लिखकर छोटा टैग लगाएं।
राखी की बनाएं किताब
अगर आप चाहते हैं कि हर साल बांधी गई राखी सिर्फ एक त्योहार की तरह नहीं बल्कि जिंदगी की खूबसूरत याद बनकर आपके साथ रहे, तो राखी मेमोरी बुक बना सकती हैं। तस्वीर में दिख रहे आइडिया की तरह आप एक सुंदर स्क्रैपबुक या हार्ड कवर डायरी ले और उसमें हर साल की डेट और कोट के साथ उतारी गई राखी को चिपका दें। आप चाहें, तो हर साल की राखी की तस्वीर भी लगा सकते हैं।
- मोटे पन्नों वाली स्क्रैपबुक या हार्ड कवर वाली डायरी लेना बेस्ट रहेगा।
- हर साल की राखी के लिए एक पेज पहले से तय कर लें।
- राखी चिपकाने के बाद कोई प्लास्टिक काटकर उसपर चिपका दें, ताकि रंग जल्दी न उतरे।
- राखी को चिपकाने के लिए पीछे से हल्के डबल-साइड टेप का यूज करें।
- पेज पर साल, तारीख और उस रक्षाबंधन की खास याद लिखें।
- चाहें तो उसी साल की भाई-बहन की फोटो भी लगा सकते हैं।
राखी और भाई-बहन की के साथ बनाएं खूबसूरत फ्रेम
राखी को सालों तक संभालकर रखने का ये तरीका भी बेस्ट है। अगर आपके पास कोई ऐसी राखी है जो आपके लिए खास है, तो उसे अलमारी में रखने के बजाय भाई-बहन की फोटो के साथ फ्रेम कर सकती हैं। तस्वीर में जिस तरह फोटो के नीचे राखी को सजाया गया है, उसी तरह आप भी घर पर एक छोटा-सा मेमोरी फ्रेम तैयार कर सकती हैं। आप इसे बाहर दुकान से बनवा सकती हैं या घर खुद कार्डबोर्ड पर पर फोटो और राखी चिपकाकर फ्रेम बना सकती हैं।
इसे भी पढे़ं- Waste Newspaper DIY Ideas: रद्दी अखबार से बनाएं शानदार होम डेकोर आइटम्स, देखें आसान DIY जुगाड़
- फ्रेम के साइज के हिसाब से अच्छा बैकग्राउंड पेपर लगाएं।
- भाई-बहन की पसंदीदा फोटो को ऊपर की तरफ लगाएं।
- फोटो के नीचे उस साल की राखी लगाएं।
- राखी को पीछे से डबल-साइड टेप या छोटे धागे से फिक्स करें।
- नीचे रक्षाबंधन 2026 या छोटा मैसेज लिखें।
इससे आप समझ गए होंगे कि राखी को यूज करने से पहले इसपर लगी रोली, मिठाई, तेल या पानी के निशान जरूर सुखा लें। नमी रह जाने पर कुछ समय बाद धागे में बदबू, फंगस या रंग खराब होने की समस्या हो सकती है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- GEMINI
