9 से 5 की ड्यूटी कर करते-करते कंप्यूटर या लैपटॉप का कीबोर्ड अक्सर चिपचिपा और गंदा हो जाता है। उंगलियों का पसीना, धूल-मिट्टी और खाने-पीने की चीजों के बारीक कण कीबोर्ड की दरारों में जमा होने लगते हैं। अगर समय रहते इसकी सफाई न की जाए तो न सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि यह सेहत और डिवाइस की परफॉर्मेंस दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में कपड़े का हैक इस समस्या को दूर कर सकता है। जानते हैं कि कीबोर्ड को बिना किसी नुकसान के आसानी से कैसे चमकाया जा सकता है। जानते हैं आगे...
कीबोर्ड साफ करने के स्टेप्स
अपने डिवाइस को नुकसान पहुंचाए बिना सुरक्षित सफाई के लिए इन स्टेप्स का पालन करें-
डिवाइस को बंद करें: सबसे पहले अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को पूरी तरह बंद कर दें।
- केबल या कनेक्शन हटाएं: यदि कीबोर्ड वायर वाला है तो उसका प्लग निकाल दें और वायरलेस है तो उसकी बैटरी या ब्लूटूथ कनेक्शन बंद कर दें।
- कीबोर्ड को उल्टा करके थपथपाएं: कीबोर्ड को उल्टा करें और हल्के हाथों से थपथपाएं ताकि बटनों के बीच फंसी सूखी धूल और कचरा बाहर निकल जाए।
- कंप्रेस्ड एयर का उपयोग करें: बची हुई धूल को हटाने के लिए कंप्रेस्ड एयर कैन का इस्तेमाल करें। इससे कीबोर्ड के कोनों में छिपी गंदगी हवा के दबाव से बाहर आ जाती है।
- हल्के गीले कपड़े से सफाई: अब एक मग में पानी लें और उसमें नींबू, बेकिंग सोडा डालें। साथ में शैंपू को मिलाएं। अब माइक्रोफाइबर कपड़े को उस घोल में डालें और अच्छे से निचोड़कर कीबोर्ड के ऊपर रखें। ध्यान रखें कि कपड़ा सिर्फ हल्का सा नम होना चाहिए, उससे पानी नहीं टपकना चाहिए। इससे बटनों को हल्के हाथ से पोंछें या 1 घंटे के लिए ऐसे ही कपड़े को कीबोर्ड के ऊपर छोड़ दें।
- वाइप्स से बैक्टीरिया हटाएं: फिर कीबोर्ड पर मौजूद कीटाणुओं को खत्म करने के लिए वाइप्स का इस्तेमाल करें।
- पूरी तरह सुखाएं: सफाई के बाद कीबोर्ड को पूरी तरह सूखने दें, उसके बाद ही इसे दोबारा कंप्यूटर से कनेक्ट करें।
सफाई के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां
कीबोर्ड की सफाई शुरू करने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि किन तरीकों से बचना चाहिए, ताकि आपका कीबोर्ड खराब न हो-
- पानी और डिटर्जेंट का सीधा इस्तेमाल: कीबोर्ड को कभी भी पानी या साबुन के घोल में न डुबोएं। प्लग निकला होने के बावजूद नमी अंदरूनी सर्किट को पूरी तरह खराब कर सकती है।
- लिक्विड स्प्रे और घरेलू मिश्रण: कीबोर्ड के ऊपर सीधे किसी भी तरह का लिक्विड स्प्रे न करें। नींबू, सिरका या बेकिंग सोडा का गीला घोल बटन के नीचे जाकर सिस्टम को शॉर्ट कर सकता है।
- डिशवॉशर का प्रयोग: कुछ लोग इसे डिशवॉशर में धोने की भूल कर बैठते हैं, जिससे कीबोर्ड हमेशा के लिए बंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें- फोन से लेकर लैपटॉप तक, कीबोर्ड का दिनभर करते हैं इस्तेमाल, तो जरूर पता होने चाहिए इससे जुड़े ये फैक्ट्स
नियमित सफाई क्यों है जरूरी?
कीबोर्ड को रोज साफ करने से कई समस्याएं दूर हो सकती हैं-
- कीबोर्ड पर अनगिनत बैक्टीरिया और वायरस जमा हो जाते हैं। नियमित सफाई से बीमारियों का खतरा कम होता है।
- बटनों के नीचे धूल जमा होने से वे अटकने लगते हैं। सफाई रखने से टाइपिंग स्पीड और सटीकता बनी रहती है।
- आंतरिक हिस्सों में गंदगी न जमने से कीबोर्ड सालों-साल सही सही काम करता है।
निष्कर्ष
कीबोर्ड की नियमित देखभाल से न केवल आपका काम आसान होता है, बल्कि आपका वर्कस्टेशन भी साफ नजर आता है। हफ्ते में एक बार सूखी सफाई और महीने में एक बार हल्की मॉइस्ट क्लीनिंग आपके डिवाइस को हमेशा नया बनाए रखेगी।
यह भी पढ़ें- इस तरह करें कंप्यूटर के कीबोर्ड keys और माउस की सफाई
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
