आज के डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में हर दिन कोई न कोई नया प्रोडक्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉट्स और फेसबुक एड्स को देखकर ऐसा लगता है कि इस चीज को खरीदना है। साथ ही अगर किसी ब्यूटी प्रोडक्ट्स का बार-बार विज्ञापन देख ले तो उस चीज को हर हाल में खरीदने में लग जाते हैं। इस एक चीज के आते ही हमारी जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी। अट्रैक्टिव वीडियो और भारी-भरकम डिस्काउंट देखकर हम तुरंत 'बाय नाउ' का बटन दबा देते हैं।

मगर क्या आपने कभी सोचा है कि जिस चीज के पीछे लाखों लोग भाग रहे हैं, वह सच में आपके लिए उपयोगी है भी या नहीं? बिना सोचे-समझे वायरल ट्रेंड्स के चक्कर में पड़ना आपकी जेब पर भारी पड़ने के साथ आपको स्कैम में भी डाल सकता है।

वायरल प्रोडक्ट खरीदते समय न करें ये गलतियां

हम में अधिकतर लोग ऑनलाइन वायरल हो रहे प्रोडक्ट्स को देखकर उन्हें खरीदने की होड़ में लग जाते हैं, लेकिन एक दौरान एक छोटी सी गलती पैसों का नुकसान कराने के साथ-साथ ठगी का शिकार भी बना सकते हैं।

1. सिर्फ सोशल मीडिया के दिखावे पर भरोसा करना

इंटरनेट पर वायरल होने वाले ज्यादातर वीडियो बहुत अच्छी तरह से एडिट किए होते हैं। उनमें लाइटिंग, एंगल और एडिटिंग का ऐसा इस्तेमाल किया जाता है कि एक साधारण सी चीज भी किसी मैजिकल उपकरण जैसी लगने लगती है। कई बार कंपनियां ऐसे इनफ्लुएंसर्स को पैसे देती हैं जो सिर्फ उस प्रोडक्ट की तारीफ करते हैं। किसी भी सामान को खरीदने से पहले यह जरूर सोचें कि क्या आपको सच में उसकी जरूरत है या आप सिर्फ वीडियो को देखकर आकर्षित हो रही हैं। 

Image Credit-Gemini ai

2. असली यूजर रिव्यूज और रेटिंग्स न देखना

जब कोई प्रोडक्ट नया-नया ट्रेंड में आता है, तो लोग बिना सोचे उसे खरीद लेते हैं। मगर खरीदारी करने से पहले उस उत्पाद के बारे में अन्य ग्राहकों की राय यानी रिव्यूज जरूर पढ़ने चाहिए। कई बार शुरुआती उत्साह में लोग पांच स्टार रेटिंग दे देते हैं, लेकिन कुछ हफ्तों बाद उसकी असलियत सामने आ जाती है। हमेशा उन कमियों और शिकायतों पर ध्यान दें जो असल खरीदारों ने लिखी हैं।

3. जरूरत और चाहत में फर्क न समझना

वायरल प्रोडक्ट्स अक्सर हमारी चाहत को टारगेट करते हैं, न कि हमारी जरूरत को। सोशल मीडिया हमारी कमजोरियों को बहुत जल्दी भांप लेता है और बार-बार वैसे ही विज्ञापन हमारे सामने लाता है। सामान खरीदने से पहले खुद से यह सवाल पूछें कि अगर यह प्रोडक्ट आपके पास नहीं होगा, तो क्या आपका रोजमर्रा का काम रुक जाएगा? अगर जवाब नहीं है, तो समझ लीजिए कि यह सिर्फ एक कुछ समय का आकर्षण है जो कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा।

Image Credit-ai

4. कीमत और क्वालिटी की तुलना न करना

कई वायरल प्रोडक्ट्स अपनी लोकप्रियता का फायदा उठाकर बहुत अधिक कीमत पर बेचे जाते हैं, जबकि उनकी  वास्तविक निर्माण लागत बहुत कम होती है। लोग सिर्फ ट्रेंड का हिस्सा बनने के लिए ज्यादा पैसे चुका देते हैं। खरीदारी करने से पहले बाजार में उपलब्ध अन्य विकल्पों की तुलना जरूर करें। हो सकता है कि वही काम करने वाली सामान्य चीज आपको आधी कीमत पर मिल जाए, जिसके लिए आप वायरल ट्रेंड के चक्कर में दोगुना पैसा खर्च कर रहे हों।

वायरल प्रोडक्ट को खरीदें या स्किप करें कैसे समझें?

सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई नया वायरल प्रोडक्ट ट्रेंड में आ जाता है। सुंदर रील्स और विज्ञापन देखकर इन्हें तुरंत खरीदने का मन कर जाता है, लेकिन बाद में कई चीजें बेकार साबित होती हैं। इससे बचने के लिए नीचे बताए गए प्वाइंट्स से समझ सकती हैं।

Image Credit-ai

  • खुद से पूछें कि क्या आपको वाकई इस चीज की जरूरत है या यह सिर्फ ट्रेंड का असर है?
  • बिना सोचे-समझे खरीदारी से बचने के लिए 3 दिन तक इंतजार करें। अगर 3 दिन बाद भी उसकी उतनी ही शिद्दत से जरूरत महसूस हो, तभी खरीदें।
  • इंफ्लूएंसर के विज्ञापनों के बजाय उन ग्राहकों के रिव्यू पढ़ें जिन्होंने इसे सच में खरीदा और इस्तेमाल किया है।
  • क्या यह प्रोडक्ट अपनी कीमत के हिसाब से सच में उपयोगी है या सिर्फ एक मंहगा शो-पीस है?
  • अगर यह आपके रोजमर्रा के काम को आसान बनाता है और लंबे समय तक चलेगा।
  • अगर यह सिर्फ कुछ दिनों का शौक है जो बाद में कबाड़ बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Sarojini Nagar vs Lajpat Nagar: डांडिया नाइट्स के लिए लॉन्ग स्कर्ट कहां मिलेगी सबसे स्टाइलिश?

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि सोशल मीडिया पर देखकर कोई वायरल प्रोडक्ट मंगवाया हो और बाद में वह बिल्कुल बेकार निकला हो? या फिर आपका पैसा डूब गया और इसके बाद उस एजेंट का कोई कॉटेक्ट नहीं मिला। ऐसे में अगली बार जब भी आपको कोई वायरल प्रोडक्ट अच्छा लगे, तो उसे खरीदने के बजाय ऊपर बताई गई बातों को नोट करें।

image credit-ai (main image