कमरे से आती सुगंधित खुशबू हर किसी को पसंद होती है। ऐसे में आज के समय में अधिकतर लोग बाजार में मिलने वाले एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई बार इनमें मौजूद केमिकल्स और फ्रेग्रेंस की महक इतनी तेज होती है कि खांसी आने लगती है। इस समस्या से बचने के लिए लोग अलग-अलग जुगाड़ करते हैं, जैसे धूपबत्ती या अगरबत्ती जलाना। वहीं, कुछ लोग सुगंधित फूल लाकर कमरे में रखते हैं।
अगर आपके कमरे में अजीब गंध आ रही है, लेकिन आप इसे दूर करने के लिए केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो लेख में बताए गए फूलों के पौधे लगा सकती हैं। इन्हें लगाने के लिए आपको किसी महंगे गमले या चीज की जरूरत नहीं है। नीचे पढ़ें पूरा तरीका-
कमरे को खुशबूदार बनाने के लिए घर में लगाएं ये 3 पौधे
घर के आंगन या बालकनी में भीनी-भीनी खुशबू बिखेरने वाले फूल किसे पसंद नहीं हैं? अगर आप भी अपने घर को सुगंधित और खुशनुमा बनाना चाहती हैं, तो रजनीगंधा, पारिजात और रात रानी के पौधे लगा सकती हैं। ये तीनों पौधे अपनी शानदार खुशबू और खूबसूरत फूलों के लिए जाने जाते हैं। नीचे जानें इन्हें उगाने और इनकी देखभाल करने का आसान तरीका।
रजनीगंधा का पौधा उगाने का तरीका
रजनीगंधा के सफेद और मनमोहक फूल अपनी तीव्र सुगंध वाले इस पौधे को आप बल्ब से उगा सकती हैं। नीचे पढ़े उगाने और देखभाल का तरीका-
- फरवरी-मार्च या बरसात का मौसम इसके बल्ब लगाने के लिए अच्छा होता है।
- बल्ब को लगभग 2 से 3 इंच की गहराई में गमले की मिट्टी में लगाएं।
- इसे रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे की धूप की जरूरत होती है।
- मिट्टी हमेशा ऐसी तैयार करें जिसमें पानी न रुके।
- हफ्ते में एक बार पानी दें, लेकिन मिट्टी में नमी बनी रहनी चाहिए।
2. पारिजात का पौधा उगाने का तरीका
पारिजात के फूल रात में खिलते हैं और सुबह पेड़ से नीचे गिर जाते हैं। इनकी खुशबू बहुत तेज होती है। नीचे पढ़ें उगाने और देखभाल का तरीका-
- पारिजात के पौधे को कटिंग से आसानी से उगाया जा सकता है।
- बरसात के मौसम में इसकी कटिंग लगाना अच्छा होता है।
- इसे घर में बेकार पड़ी बाल्टी में मिट्टी भरकर लगाएं।
- इस पौधे को भरपूर धूप और महीने में एक बार जैविक खाद की आवश्यकता होती है।
- इसकी मिट्टी हल्की और उपजाऊ होनी चाहिए।
- नियमित रूप से पानी दें, लेकिन जलभराव से बचाएं।
3. जैसमिन का पौधा उगाने का तरीका
इस पौधे के छोटे-छोटे फूल खिलते हैं और इनकी खुशबू दूर-दूर तक फैल जाती है। नीचे जानें देखभाल और उगाने का तरीका-
- जैसमिन को भी कटिंग या नर्सरी से लाए गए पौधे के जरिए आसानी से लगाया जा सकता है।
- इसके लिए धूप वाली जगह और उपजाऊ मिट्टी सबसे उपयुक्त है।
- पौधे की समय-समय पर छटाई करते रहें, जिससे इसमें नई शाखाएं और ज्यादा फूल आएं।
- गर्मियों में इसे रोज पानी की जरूरत होती है और सर्दियों में पानी कम दें।
इसे भी पढ़ें- Gardening Hack: चावल के पानी को पौधों में डालने से पहले करें यह 1 काम, मिलेगी दोगुनी ग्रोथ
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Main image (ai)
