सर्दियों आते ही भारी-भरकम कंबल बाहर निकल आते हैं, लेकिन इनकी सफाई सबसे बड़ा सिरदर्द बन जाती है। कंबल इतने मोटे और भारी होते हैं कि उन्हें बाल्टी में भिगोना आसान नहीं होता और कई बार वॉशिंग मशीन में भी डालने से डर लगता है कि कहीं मशीन पर जोर न पड़े या कंबल खराब न हो जाए। हालांकि, कई बार कंबल ज्यादा गंदा नहीं होता है, लेकिन अलमारी में रखे होने के कारण उसमें से बदबू आने लगती हैं।

ऐसे में कुछ लोग कंबल को ड्राई क्लीन के लिए देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप प्रेशर कुकर की मदद से कंबल को क्लीन कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको इस हैक के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही, यह भी जानें प्रेशर कुकर से कंबल साफ करना कितना कारगर।

बिना धोए भारी कंबल कैसे साफ करें?

कंबल में अक्सर धूल के बारीक कण, पसीने की हल्की गंध और बंद बक्से में रखे रहने की वजह से अजीब-सी सीलन या बदबू बैठ जाती है। हर बार पूरा कंबल पानी में डुबोना जरूरी नहीं होता। प्रेशर कुकर से निकलने वाली गर्म भाप कंबल के रेशों के अंदर तक जाकर धूल को ढीला करती है, हल्की बदबू कम करती है और कंबल को फ्रेश-फ्रेश वाला एहसास देता है। यह तरीका खासतौर पर हल्की गंदगी और मौसमी बदबू दूर करने के लिए काम आता है, ताकि आपको बार-बार भारी कंबल धोने की झंझट न उठानी पड़े।

Image Credit-herzindagi

प्रेशर कुकर वाले इस हैक से साफ करें कंबल

इस हैक को अपनाने से पहले कंबल को बाहर या बालकनी में ले जाकर अच्छी तरह झटक लें, ताकि ऊपरी धूल और बाल निकल जाएं। फिर कंबल को किसी साफ बिस्तर, टेबल या चौड़ी जगह पर फैला लें। बता दें कि यह हैक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुकर के ढक्कन से कंबल साफ करने का तरीका बताया गया है।

कुकर के ढक्कन से प्रेशर कुकर साफ करने का तरीका

Image Credit-ai

  • सबसे एक छोटी कटोरी में 1 चम्मच टेलकम पाउडर और 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।
  • इसके बाद कंबल को समतल जगह जैसे बेड, मेज या फिर फर्श पर फैला सें।
  • अब इन दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर तैयार करें।
  • इसके बाद एक छलनी की मदद से तैयार मिश्रण को पूरे कंबल पर छिड़ककर 20 मिनट छोड़ें।
  • समय पूरा होने के बाद कंबल को हल्के हाथों से रगड़ें।
  • इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी लें और उसमें थोड़ा सा शैंपू मिलाएं।
  • आप चाहें तो फैब्रिक कंडीशनर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसके बाद साफ तौलिया को घोल में भिगोकर निचोड़ें लें।
  • अब भीगे हुए तौलिया को कुकर के ढक्कन को अच्छी तरह से लपेट दें।
  • अब इस ढक्कन को कंबल पर घुमाते हुए रगड़ें।
  • इससे कंबल के ऊपर की धूल, मैल और बदबू कम होने में मदद मिलेगी।
  • यह प्रोसेस 4-5 बार करें। हालांकि, ध्यान दें कि हर बार तौलिया को साफ पानी में धोकर ही इस्तेमाल करें।

सुखाने और कंबल को मुलायम रखने के टिप्स

पोंछने के बाद कंबल को तुरंत मोड़कर या तह लगाकर न रखें। इसे कम से कम 1 से 2 घंटे हवा में या हल्की धूप में फैला दें ताकि बची-खुची हल्की नमी भी पूरी तरह निकल जाए। कंबल जब सूख जाए, तो इसे एक बार फिर हल्का झटक लें या मुलायम ब्रश से एक ही दिशा में फेर दें।

Image Credit-magnific

इससे कंबल के रेशे फिर से खिले-खिले और मुलायम दिखने लगते हैं। ध्यान रखें कि अगर कंबल पर चाय, तेल या खाने का कोई गाढ़ा दाग लगा है, तो केवल भाप से वह पूरी तरह नहीं जाएगा; ऐसे दागों के लिए अलग से हल्की स्पॉट क्लीनिंग करनी पड़ती है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit-ai