Laptop Charging Mistakes: हम में से ज्यादातर लोग लैपटॉप को जहां जगह मिलती हैं वहीं चार्ज पर लगा देते हैं, कभी बेड पर, कभी सोफे पर तो कभी फ्रिज पर, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लैपटॉप और उसका चार्जर चार्जिंग के दौरान गर्म होते हैं और गलत जगह चार्ज करने से बैटरी लाइफ कम हो सकती है? साथ ही सुरक्षा का खतरा भी बढ़ जाता है। Apple की सेफ्टी गाइडलाइन के अनुसार ये 5 जगहें लैपटॉप चार्ज करने के लिए सबसे खतरनाक हैं।
इन 5 जगहों पर नहीं चार्ज करना चाहिए लैपटॉप
अगर आप भी घर में इन 5 जगहों पर लैपटॉप चार्ज करती हैं, तो आज से ही छोड़ दें यह आदत, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान।
1. बेड या सोफे पर
बेड पर लेटकर काम करना आरामदायक लगता है, लेकिन चार्जिंग के लिए ये सबसे खराब जगह है। Apple के अनुसार, Mac लैपटॉप को बेड, तकिए या बिस्तर के अंदर इस्तेमाल न करें। इसे हमेशा ऐसी जगह पर रखें जहां हवा आसानी से आ-जा सके। कंबल और तकिए लैपटॉप के वेंट बंद कर देते हैं, जिससे चार्जिंग के दौरान पैदा हुई गर्मी बाहर नहीं निकल पाती।
image credit-pinterest (bazileevka)
2. फ्रिज पर
Apple ने साफ चेतावनी दी है कि पावर एडाप्टर को गीली जगह पर इस्तेमाल न करें, जैसे कई लोग फ्रिज पर रखकर चार्ज करने लगते हैं और वहां पर कभी-कभी ठंडी बोतल का पानी रह जाता है। साथ ही गीले हाथों से उसे प्लग इन या आउट न करें। पानी और बिजली का मेल खतरनाक होता है और भाप से निकलने वाली नमी भी लैपटॉप को नुकसान पहुंचा सकती है।
3. हीटर, रेडिएटर या अंगीठी के पास
सर्दियों में हीटर के पास बैठकर काम करना अच्छा लगता है, लेकिन लैपटॉप को इससे दूर रखें। Apple का कहना है कि लैपटॉप को रेडिएटर या फायरप्लेस जैसे तेज गर्मी वाले स्रोतों के पास न रखें, जहां तापमान 212°F से ज्यादा हो सकता है। स्पेस हीटर भी इसी कैटेगरी में आता है।
यह भी पढ़ें- Laptop Bag Design for Office: ऑफिस के लिए ढूंढ रहे हैं परफेक्ट लैपटॉप बैग? ये ट्रेंडी डिजाइंस देंगे प्रोफेशनल लुक
4. पार्क की हुई कार में
आजकल कार में भी लैपटॉप चार्ज करना आसान हो गया है, लेकिन पार्क की हुई कार में ऐसा करना खतरनाक है। गर्मियों में कार अंदर से बहुत गर्म और सर्दियों में बहुत ठंडी हो जाती है। Apple के अनुसार Mac लैपटॉप को 50°F से 95°F के बीच के तापमान में ही इस्तेमाल करना चाहिए। कंपनी ने पार्क की हुई कार में लैपटॉप छोड़ने से भी मना किया है, क्योंकि वहां तापमान इस रेंज से बाहर चला जाता है, खासकर गर्मियों में।
image credit-pinterest (truck dispatch 366)
5. जहां तार खिंचकर गिरने का डर हो
यह पॉइंट गर्मी से नहीं, बल्कि गिरने के खतरे से जुड़ा है। अगर चार्जिंग का तार रास्ते के बीच से गुजर रहा है, या लैपटॉप टेबल के किनारे पर रखा है और तार लटक रहा है, तो किसी बच्चे, पालतू जानवर या पैर लगने से लैपटॉप जमीन पर गिर सकता है। इसलिए ऐसी जगहों पर न चार्ज करें।
लैपटॉप चार्ज करने के लिए सबसे सेफ जगह कोई फ्लैट और सूखी सतह है, जहां हवा के लिए पर्याप्त जगह हो और सॉकेट पास में हो। इससे न सिर्फ आपकी सेफ्टी बनी रहेगी, बल्कि बैटरी भी लंबे समय तक चलेगी।
यह भी पढ़ें- 8 घंटे लैपटॉप चलाती हैं? भूलकर भी 100% Brightness पर न करें काम, आंखों को होंगे ये नुकसान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit-pinterest (MakeUseOf - Technology, Simplified)
