कपड़ों की अलमारी बाहर से कितनी भी साफ क्यों न दिखाई दे, लेकिन इसकी समय-समय पर सफाई नहीं करती हैं, तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि नमी और बंद जगह का फायदा उठाकर छोटे-छोटे कीड़े पनपने लगते हैं और धीरे-धीरे यह आपके कपड़ों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन कीड़ों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जिससे समय रहते आपको बचाव कर लेना चाहिए।
1- सिल्वरफिश
यह कीड़ा ज्यादातर नम और अंधेरी जगहों पर ही दिखाई देता है। ऐसे में अगर एक बार यह कपड़ों में लग जाए, तो आपके सारे कपड़ों को खराब कर सकता है। यह केवल कपड़े नहीं बल्कि कागज और कार्डबोर्ड जैसी चीजों को भी नुकसान पहुंचाता है।
क्या करें?
- अलमारी और कमरे में नमी होने से बचाएं
- दीवार पर सीलन दिखाई दे तो उसे ठीक करवाएं
- अगर अलमारी की अंदर वाली दीवार पर सीलन आ रही है, तो इसमें कपड़े न रखें।
- कमरे में वेंटिलेशन बनाए रखें।
2- कपड़ा खाने वाला पतंगा (Clothes Moth)
इसे सबसे ज्यादा खराब कीड़ा माना जाता है, क्योंकि यह कपड़ों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। यह कीड़ा ऊनी कपड़ों को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है, लेकिन अगर एक बार अलमारी लग जाए, तो कई कपड़ों को खराब कर देता है। इसके लार्वा यानी छोटे कीड़े कपड़े के रेशों को खाते हैं।
क्या करें?
- इनसे बचने के लिए हमेशा कपड़ों को धोकर अलमारी में रखें और ऊनी कपड़े साफ करके ही स्टोर करें।
- अलमारी को समय-समय पर खाली करके इसकी सफाई करते रहना अच्छा होता है।
- कपड़ों को समय-समय पर धूप दिखाना भी अच्छा होता है।
- कपड़ों को हमेशा पूरी तरह सूखा करके ही रखें।
3- कॉकरोच
कई लोगों को लगता है कि कॉकरोच की वजह से कपड़े खराब नहीं होते, लेकिन ऐसा नहीं है। कॉकरोच भले ही कपड़े खाने वाला कीड़ा नहीं है, लेकिन यह कपड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। कपड़ों पर लगे पसीने, स्टार्च और बॉडी ऑयल को खाने के चक्कर में कपड़ों को नुकसान पहुंचाता है।
क्या करें?
- अलमारी के पास खाना या खाने के टुकड़े न छोड़ें।
- अलमारी के नीचे और अंदर सफाई करते रहें।
- हो सके तो कॉकरोच स्प्रे का भी समय-समय पर यूज करते रहें।
- अलमारी का दरवाजा खुला न छोड़ें।
निष्कर्ष- इससे आप समझ गए होंगे कि अगर आपको कपड़ों में छोटे छेद दिखाई दे रहे हैं, तो हर बार उसे पुराना समझना ठीक नहीं है, कई बार कीड़े भी अंदर ही अंदर कपड़ों को खा रहे होते हैं और आपको पता भी नहीं चलता।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-gemini, magnific
