Old Broken Chair 5 Reuse Ideas: घर में एक टूटी हुई कुर्सी पड़ी है, जिसे आप कबाड़ी को देने की सोच रही हैं, तो एक मिनट रुक जाइए? वही टूटी कुर्सी, जिसे आप बेकार समझ रही हैं, थोड़े से दिमाग और 0 रुपये खर्च करके घर की सबसे काम की चीज बन सकती है।
आजकल लोग पुरानी चीजों से ही सबसे सुंदर DIY बनाकर घर सजा रहे हैं। आपकी टूटी कुर्सी भी गमला स्टैंड, जूता स्टैंड, साइड टेबल और बच्चों का झूला बन सकती है, तो चलिए जानते हैं 5 ऐसे आसान आइडिया, जिन्हें देखकर आप कहेंगी काश पहले पता होता।
पुरानी टूटी कुर्सी से बनाएं ये 5 सुंदर चीजें
अगर आपके घर में भी कोई कुर्सी टूट गई है, तो उसे फेंकने से पहले जरूर बनाएं ये 5 चीजें।
1. कुर्सी के बैकरेस्ट से बनाएं वॉल ऑर्गेनाइजर
अगर कुर्सी की सीट टूट गई है, लेकिन उसका पीछे वाला हिस्सा यानी बैकरेस्ट सही है, तो उसे फेंकें मत। बैकरेस्ट को काटकर दीवार पर टांग दें। उसमें 2-3 छोटे हुक लगा दें। बस हो गया आपका सुंदर वॉल ऑर्गेनाइजर तैयार। इस पर आप चाबी, मास्क, दुपट्टा, बैग या छोटे पौधे टांग सकती हैं। अगर कुर्सी पर काफी स्क्रैच हैं, तो आप उसे पेंट करके नया बना सकती हैं।
कहां लगाएं?
एंट्री गेट के पास या बेडरूम की दीवार पर। ऊपर थोड़ा पेंट कर देंगे तो ये बाजार के 1000 रुपये वाले ऑर्गेनाइजर से भी सुंदर लगेगा।
image credit- ai
2. टूटी कुर्सी से बनाएं गमला स्टैंड
अगर कुर्सी सही हैं लेकिन काफी पुरानी हो गई है, तो ये आइडिया आपके लिए है। अपनी कुर्सी पर 2-3 छोटे गमले रख दें और आप चाहें तो मनपसंद कलर से पेंट कर दें - जैसे ग्रीन, येलो या व्हाइट।
कहां लगाएं?
बालकनी या छत पर रखते ही आपकी टूटी कुर्सी सबसे सुंदर गमला स्टैंड बन जाएगी। सर्दियों में धूप में रखे पौधे और भी अच्छे लगेंगे।
image credit- ai
3. दरवाजे के पास बनाएं जूता रखने का स्टैंड
घर में आते ही जूते-चप्पल इधर-उधर बिखरे रहते हैं? तो कुर्सी से बनाएं छोटा जूता स्टैंड। कुर्सी की सीट पर प्लांट रख दें और नीचे 2 लकड़ी की पट्टियां लगा दें। एक ऊपर, एक नीचे। बस, 2 मंजिला जूता स्टैंड तैयार है।
कहां लगाएं?
इसे मेन गेट के पास रख दें। जूते भी एक जगह रहेंगे और घर भी साफ दिखेगा। ऊपर वाले हिस्से पर एक छोटा पौधा या टोकरी रख देंगे तो लुक और भी अच्छा लगेगा।
image credit- ai
4. टूटी कुर्सी को बदलें छोटी सी साइड टेबल में
अगर आपकी कुर्सी की सीट सही है, लेकिन पैर थोड़े हिल रहे हैं, तो उसे छोटी साइड टेबल बना लें। कुर्सी के पैरों पर कसके टेप लगा दें, ताकि वो हिले नहीं। बस, आपकी साइड टेबल तैयार है। इस पर आप एक बड़ा साइज का गोल सा कुछ रख दें और फिर उसपर चाय का कप, किताब, फोन चार्जर या छोटा लैंप रख सकती हैं।
कहां लगाएं?
बेड के पास या सोफे के साइड में रखने पर ये बहुत काम आएगी।
image credit- ai
5. प्लास्टिक कुर्सी से बनाएं बच्चों के लिए झूला
घर में पुरानी प्लास्टिक कुर्सी पड़ी है? तो उसे फेंकने की बजाय बच्चों के लिए छोटा झूला बना दें। प्लास्टिक कुर्सी के 4 पैरों में 4 मजबूत रस्सियां बांधें। रस्सियों को ऊपर किसी मजबूत पाइप, पेड़ की डाली या छत के हुक से बांध दें। नीचे एक पुराना तकिया रख दें। बच्चों का छोटा झूला तैयार है। यह झूला इतना मजबूत होता है कि 2-3 साल के बच्चे आराम से इस पर झूल सकते हैं।
सावधानी: झूला बनाते समय रस्सी की गांठ अच्छे से चेक कर लें और बच्चों को अकेले न छोड़ें।
image credit- ai
टूटी कुर्सी से DIY बनाते समय ये बातें जरूर याद रखें
टूटी कुर्सी से कुछ भी जल्दबाजी में न बनाएं। नीचे दी गई इन बातों का जरूर ध्यान दें।
- कुर्सी को इस्तेमाल करने से पहले उसके टूटे हुए हिस्से पर सैंडपेपर से घिस लें, ताकि हाथ में कांटा न लगे।
- लकड़ी की कुर्सी है तो उसे पेंट करने से पहले एक बार धूप में सुखा लें, वरना पेंट जल्दी उतर जाएगा।
- प्लास्टिक कुर्सी से झूला या स्टैंड बनाते समय मजबूत रस्सी और मजबूत जगह ही चुनें।
अब तो आप समझ गई होंगी कि टूटी कुर्सी बेकार नहीं, बल्कि बड़े काम की चीज है। थोड़ा सा टाइम और थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप उसी कुर्सी से सब कुछ बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Office Chair Posture: ऑफिस की कुर्सी पर बैठते समय पैर जमीन पर रखना क्यों है जरूरी? जानें वजह
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- ai
