आप कार खरीदते हैं, लेकिन कई कारणों से उसे चला नहीं पाते हैं, जैसे नौकरी का ट्रांसफर, कभी लंबी छुट्टी और कभी बाहर जाना। लोग सोचते हैं कि खड़ी कार तो पूरी तरह सेफ है, बस पार्क कर दो और भूल जाओ। यही सबसे बड़ी गलती है। खड़ी कार में भी बैटरी खराब हो जाती है, टायर खराब हो जाते हैं।

पार्किंग में खड़ी कार ऐसे रखें सेफ

आपकी कार लगभग 2 महीने से पार्किंग में खड़ी है और आप सोच रहे हैं कि जब जरूरत होगी, चाबी घुमाएंगे और चल पड़ेंगे। अगर आप भी महीनों से पार्किंग में खड़ी गाड़ी ठीक से चलाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे। आइए जानते हैं उन बातों के बारे में।

1. टायर का ध्यान रखें

कार का पूरा वजन टायरों पर होता है। रोज चलने पर कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन महीनों तक एक ही जगह खड़ी रहने पर टायर का रबर उसी जगह से दबकर खराब हो जाता है। इसे फ्लैट स्पॉट कहते हैं। ठंड में ये दिक्कत और तेजी से होती है, क्योंकि ठंड में रबर सख्त हो जाता है।

तो क्या करें?

  •  खड़ी कार को चलाने से पहले टायर प्रेशर चेक करें और कंपनी के बताए लेवल तक हवा भरें।
  •  अगर कार बहुत लंबे समय के लिए खड़ी करनी है, तो जैक स्टैंड पर उठाकर रखें, ताकि टायरों पर वजन ही न पड़े।

Photo Credit: Pinterest (Ashleigh Colene)

2. इंजन और फ्यूल टैंक को करें बचाएं

ये सुनकर अजीब लगेगा, लेकिन खड़ी कार का भी टैंक करना चाहिए। आधी या खाली टंकी में हवा के साथ नमी घुस जाती है। इससे टंकी के अंदर जंग लग सकता है। फुल टंकी में हवा के लिए जगह ही नहीं बचती है, इसलिए जंग का खतरा कम हो जाता है। साथ ही, खड़ी कार का इंजन ऑयल और ऑयल फिल्टर भी चेक कर लें। पुराने ऑयल में गंदगी होती है, जो इंजन को नुकसान पहुंचाती है। फ्रेश ऑयल इंजन को अंदर से सेफ रखेगा। अगर हो सके तो हर 15 दिन में कार को 15 मिनट के लिए स्टार्ट जरूर करें।

Photo Credit: Magnific

3. बैटरी करें टाइम-टू-टाइम चेक

मोबाइल की तरह कार की बैटरी खड़ी रहने पर नहीं बचती है, बल्कि और जल्दी खत्म होती है। कार बंद होने पर भी घड़ी, रेडियो, सिक्योरिटी सिस्टम बिजली खाते रहते हैं।

  •  हर 2 हफ्ते में किसी से 15 मिनट कार चलवा लें।
  •  ये नहीं हो सकता तो बैटरी का नेगेटिव केबल निकाल दें। इससे सेटिंग रीसेट हो जाएगी, रेडियो के चैनल और ब्लूटूथ पेयरिंग हट जाएगी, लेकिन बैटरी बच जाएगी।

4. कार को करें साफ

खड़ी गाड़ी बहुत ही जल्दी धूल मिट्टी पकड़ती है। इसलिए, हर 15 दिन में खड़ी कार साउ करते रहें ताकी उस पर धूल या मिट्टी जमा न हो वरना गाड़ी पर फफूंद और सीलन जम जाती है। कार को अंदर-बाहर से अच्छे से धोएं। बाहर वैक्स लगाएं, इससे पेंट फेड नहीं होगा और जंग से भी बचेगा। अंदर से वैक्यूम करें, सारी सतह पोंछें और कोई भी कचरा, खाने का रैपर या बोतल मत छोड़ें। कार कवर जरूर लगाएं। घर के अंदर खड़ी है तो भी कवर धूल और खरोंच से बचाएगा। बाहर खड़ी है तो कवर धूप, बारिश, पक्षियों की बीट और पेड़ के रस से बचाएगा। बाहर के लिए वाटर-प्रूफ कवर ही लें।

Photo Credit: Pinterest

कार को खड़ा करना आसान है, लेकिन उसे सही रखना एक जिम्मेदारी है। इसलिए कार को सिर्फ पार्क करके न भूलें। हफ्ते में एक बार उसे 15 मिनट घुमा लाएं, यही उसका सबसे अच्छा इंश्योरेंस है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।