कपड़ों को अलमारी में कितना भी अच्छी तरह रख लो, कुछ दिनों बाद फिर से यह बिखरी हुई नजर आने लगती है। ऊपर से एक कपड़ा निकालते ही नीचे रखे कपड़े भी इधर-उधर हो जाते हैं। यही कारण है कि कपड़े सेट करके रखने के बाद भी 3-4 दिन में ही अलमारी में कपड़े बिखरे हुए लगते हैं। अगर आपकी अलमारी भी हर कुछ दिनों में बिखरी हुई नजर आने लगती है, तो आपको वर्टिकल फोल्डिंग के अलग-अलग टिप्स फॉलो करने चाहिए। इससे एक भी कपड़े अलमारी से निकालने पर दूसरे कपड़ों की तह खराब नहीं होगी और अलमारी व्यवस्थित नजर आएगी।

वर्टिकल फोल्डिंग क्या है?

एक बार आपने वर्टिकल फोल्डिंग में कपड़े रखना शुरू कर दिया, तो आपको हमेशा अपने घर की अलमारी सेट नजर आने वाली है। इसमें कपड़ों को एक के ऊपर एक रखने के बजाय खड़ा करके रखा जाता है। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि नीचे रखे कपड़े निकालने के लिए ऊपर के सारे कपड़े नहीं हटाने पड़ते। साथ ही, आपको कपड़े ढूंढने में परेशानी भी नहीं होती।

वर्टिकल फोल्डिंग कैसे करें?

इसके लिए सबसे पहले कपड़े को किसी साफ जगह पर पूरा फैलाकर रखें। आप प्रेस करके भी कपड़े रख सकती हैं, क्योंकि यह खराब नहीं होगी, प्रेस नहीं करना चाहती हैं, तो सिलवटें हाथ से ठीक कर दें, ताकि फोल्ड करने में आसानी हो।

  • कपड़े को मोड़ते हुए छोटा आकार दें, ताकि यह रखने में ज्यादा स्पेस न लें। कपड़े को बहुत ज्यादा कसकर न दबाएं, बस इतना फोल्ड करें कि वह अपने आप खड़ा रह सके।
  • अगर कपड़ा ज्यादा स्पेस ले रहा है, तो कपड़े को एक या दो बार मोड़कर छोटा कर लें। ध्यान रखें कि फोल्ड की हुई लंबाई इतनी हो कि कपड़े को अलमारी की शेल्फ में खड़ा किया जा सके।

  • अब सभी कपड़ों को एक के ऊपर एक रखने के बजाय लाइन में साइड में रखते हुए खड़ा करके रखें। टी-शर्ट, टॉप, पजामा और हल्के कपड़ों के लिए यह तरीका ज्यादा अच्छा रहता है।
  • इससे जब भी आपको कपड़े निकालने होंगे, तो आप साइड से निकाल लेंगी। हर कपड़े की पहचान करना भी आसान रहेगा, इसलिए अलमारी बिखरी हुई नजर नहीं आएगी।

निष्कर्ष- इस टिप्स से आप समझ गए होंगे कि अलमारी को अगर व्यवस्थित रखना है, तो आपको ये टिप्स फॉलो करने होंगे। इसके अलावा सारे कपड़ों को एक ही जगह रखने के बजाय टी-शर्ट, टॉप, कुर्ते, पजामे और घर में पहनने वाले कपड़ों के अलग-अलग सेक्शन बना सकती हैं। इससे कपड़े ढूंढने में समय भी कम लगेगा और बार-बार पूरा ढेर छेड़ना नहीं पड़ेगा।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific