रसोई के डस्टबिन से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए सिर्फ कूड़ा बाहर फेंकना काफी नहीं होता। कई बार कूड़े की थैली बदलने के बाद भी डस्टबिन के अंदर चिपके खाने के टुकड़ों और गीले कचरे की वजह से बदबू बनी रहती है। ऐसे में डस्टबिन को साफ और सूखा रखना सबसे जरूरी है।
डस्टबिन का बदबू दूर करने के तरीके
आप कुछ आसान तरीकों से डस्टबिन के बदबू को दूर कर सकती हैं। इसके लिए आपको बेकिंग सोडा, पुराने अखबार का सहारा लेना होगा और कुछ छोटी-छोटी आदतों की मदद से इस बदबू को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं-
1. डस्टबिन को साबुन से अच्छी तरह धोएं
कई बार कूड़े की थैली बदलने के बाद भी डस्टबिन से बदबू आती रहती है। इसकी वजह है उसके अंदर जमा गंदगी। कई बार ऐसा होता है कि खाने के छोटे टुकड़े, सब्जियों के छिलके और दूसरी चीजों का रस डस्टबिन के बेस या किनारों पर चिपक जाता है। इसलिए समय-समय पर डस्टबिन को खाली करके पानी और डिशवॉश लिक्विड से अच्छी तरह धोएं। इसके ढक्कन, किनारों और नीचे के हिस्से को भी साफ करना न भूलें। धोने के बाद इसे पूरी तरह सूखने दें।
image credit- magnific
2. बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
बदबू कम करने के लिए बेकिंग सोडा भी काम आ सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए डस्टबिन को धोकर सुखा लें। इसके बाद उसके बेस में थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क दें। इसके ऊपर कूड़े वाली नई थैली लगा दें। बेकिंग सोडा बदबू को सोखने में मदद करता है। अगर इसकी वजह से भी बदबू बनी रहे, तो सिर्फ बेकिंग सोडा डालते रहने के बजाय डस्टबिन को दोबारा साफ करें।
यह भी पढ़ें- डस्टबिन में कीड़ों का आतंक, बिन के ढक्कन पर लगाएं रसोई की यह 1 चीज; दूर भागेंगी मक्खियां
3. डस्टबिन में बिछाएं पुराना अखबार
कई बार सब्जियों के छिलकों और बचे हुए खाने से पानी निकलता रहता है। इसी वजह से डस्टबिन से बदबू आती है। इससे बचने के लिए कूड़े की थैली लगाने से पहले डस्टबिन की तली में पुराने अखबार या पेपर टॉवल बिछा दें। ये गीलेपन को सोखने में मदद करेंगे। जब भी कूड़े की थैली बदलें, तो पुराने कागज को भी निकालकर नया कागज बिछा दें।
4. गीले कचरे को सीधे डस्टबिन में न डालें
कई बार हम सब्जियों के छिलके, बचा हुआ खाना और दूसरी गीली चीजें डस्टबिन में खुली ही डाल देते हैं। यह भी बदबू आने की बड़ी वजह है। इसलिए गीले कचरे को किसी पॉलीथीन में बांधकर ही डस्टबिन में डालें।
image credit- magnific
5. डस्टबिन को समय पर खाली करें और ढक्कन बंद रखें
डस्टबिन को कई दिनों तक भरा छोड़ देना भी बदबू की बड़ी वजह है। इसलिए कूड़ा जमा होने का इंतजार न करें और उसे नियमित रूप से बाहर फेंकें। खासकर खाने का बचा हुआ हिस्सा ज्यादा देर तक डस्टबिन में न रहने दें। इसके अलावा, डस्टबिन का ढक्कन बंद रखें और उसे रसोई में ऐसी ठंडी जगह पर रखें, जहां सीधी धूप न आती हो। डस्टबिन को जरूरत से ज्यादा भरने से भी बचें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magni
