फ्रिज को साफ-सुथरा रखना सुनने में जितना आसान लगता है, असल में उतना आसान होता नहीं है। दरवाजे में बोतलें, जार और सॉस के पैकेट इतने भर जाते हैं कि जगह ही नहीं बचती है। ऊपर से कभी कुछ गिर जाता है, कभी बोतलों के नीचे पानी जमा हो जाता है, जिससे फ्रिज अंदर से चिपचिपा सा लगने लगता है। इसी परेशानी का एक छोटा सा जुगाड़ इन दिनों खूब वायरल हो रहा है- फ्रिज के दरवाजे में पेपर टॉवल रोल रखना। सुनने में अजीब सा लग रहा होगा। जानिए यह हैक कैसे काम करता है और क्या ये सच में फायदेमंद है?
फ्रिज में पेपर टॉवल रोल क्यों रखा जाता है?
इस हैक का मकसद है सुविधा। फ्रिज के दरवाजे में बोतलें बार-बार निकाली और रखी जाती हैं। इसी वजह से दरवाजे में सबसे ज्यादा छींटे, दाग और चिपचिपापन आ जाता है। अगर वहीं पर पेपर टॉवल रोल रखा हो, तो छोटा सा दाग लगते ही आप तुरंत उसे पोंछ सकते हैं। कपड़ा ढूंढने के लिए किचन में भागना नहीं पड़ेगा। बस रोल को ऐसी जगह रखें, जहां से वो खाने पर न गिरे और दरवाजा बंद करने में भी दिक्कत ना हो।
Photo Credit: Pinterest
क्या पेपर टॉवल रोल फ्रिज की नमी सोखता है?
हां, पेपल टॉवल रोल थोड़ी बहुत नमी सोखता है। पेपर टॉवल रोल बना ही पानी सोखने के लिए है। बोतलों के आसपास जमी बूंदें या शेल्फ पर जमा हल्का पानी इसे आसानी से साफ हो जाता है। एक बात समझ लें कि ये रोल पूरे फ्रिज की नमी खत्म नहीं करेगा। अगर फ्रिज में बार-बार पानी जमा हो रहा है, तो इसका मतलब है कि फ्रिज का टेंपरेचर, दरवाजे की रबर या हवा आने का रास्ता खराब हो सकता है। इसे सिर्फ सफाई का जुगाड़ समझें, फ्रिज ठीक करने का तरीका नहीं।
क्या इससे फ्रिज में जगह बढ़ जाती है?
बिल्कुल नहीं। पेपर टॉवल रोल रखने से फ्रिज में जगह नहीं बनती है। ये कोई जादू नहीं है। इसका फायदा यह है कि जब सफाई आसान हो जाती है, तो फ्रिज अपने आप साफ-सुथरा दिखने लगता है। साफ फ्रिज में आपको पता चलता है कि कौन सी चीज बेकार में जगह घेर रही है। जगह बढ़ाने के लिए सही साइज के डिब्बे इस्तेमाल करें और फ्रिज को ठूंस-ठूंसकर ना भरें।
Photo Credit: Pinterest (marie france)
पेपर टॉवल रोल को फ्रिज में कैसे रखें?
अगर आप यह हैक आप आजमाना चाहती हैं, तो रोल को फ्रिज के दरवाजे में किसी सूखी और सुरक्षित जगह पर रखें। ध्यान रखें कि रोल खुला खाना छूए नहीं और ज्यादा गीला होकर फटे नहीं। उसे दरवाजे की शेल्फ, हवा के रास्ते या बंद होने वाली जगह पर ना रखें। जब भी छोटा दाग लगे, एक शीट फाड़िए, पोंछिए और फेंक दीजिए।
यह भी पढ़ें- Kitchen Tiles Cleaning Hacks: बिना रगड़े साफ होगी गैस के पीछे की चिपचिपी टाइल्स! ये 3 चीजें हटाएंगी तेल के जिद्दी दाग
खाने के नीचे पेपर टॉवल रखना कितना सही है?
कुछ महिलाएं खाने के डिब्बों या सब्जियों के नीचे पेपर टॉवल बिछा देती हैं। इससे नीचे गिरने वाली छोटी बूंदें या नमी सोख ली जाती है। सब्जियां जो पानी छोड़ती हैं, वो भी इसमें सोख जाता है। खासकर उन डिब्बों के नीचे ये काम आता है, जिनसे कभी-कभी पानी टपकता है, लेकिन पेपर टॉवल को सही ढंग से खाना रखने का विकल्प न समझें। अगर पेपर गीला या गंदा हो जाए तो उसे तुरंत बदल दें। गीला पेपर फ्रिज में छोड़ देने से बदबू और बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं। और हां, पेपर से फ्रिज के हवा वाले छेदों को बिल्कुल बंद न करें, वरना फ्रिज ठंडा ठीक से नहीं होगा।
Photo Credit: Pinterest
पेपर टॉवल से क्या-क्या नहीं करना चाहिए?
- पेपर टॉवल सिर्फ छोटे दागों के लिए है।
- बड़े दाग या फैली हुई चीज के लिए पूरा शेल्फ निकालकर अच्छे से साफ करें।
- फ्रिज की पूरी सफाई के लिए कंपनी के बताए तरीके से ही सफाई करें।
- अगर पेपर टॉवल भीगकर फटने लगे या गंदा हो जाए तो उसे फ्रिज में पड़ा न रहने दें, तुरंत बदल दें।
Photo Credit: Magnific
फ्रिज में पेपर टॉवल रोल रखना कोई बड़ा जादू नहीं है, लेकिन छोटी सफाई के लिए ये एक स्मार्ट जुगाड़ जरूर है। दरवाजे में छोटा दाग लगते ही तुरंत साफ हो जाएगा तो फ्रिज हमेशा साफ-सुथरा लगेगा। बस इसे फ्रिज की असली खराबी छुपाने के लिए इस्तेमाल न करें। सही जगह, सही तरीके से रखा गया पेपर टॉवल रोल आपके किचन का काम काफी आसान कर देगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Main Image Credit: Gemini
