पूजा-पाठ और खाने के लिए इस्तेमाल होने वाला नारियल घर के डेकोरेशन के भी बहुत काम आ सकता है। अक्सर लोग नारियल के कड़े खोल को बेकार समझकर कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका इस्तेमाल करके आप एक नहीं, बल्कि कई सारी खूबसूरत चीजें तैयार कर सकती हैं? नारियल का यह खोल आपके घर को विंटेज वाइब देने में भी मदद कर सकता है। अगर आप भी नारियल का इस्तेमाल करने के बाद उसके खोल को फेंक देती हैं, तो अब आप आसान DIY गाइड को फॉलो करके घर पर ही कुछ खूबसूरत चीजें बना सकती हैं।
नारियल के खोल से बने बाउल
नारियल के खोल से बने बाउल और कप, जो आपकी डाइनिंग टेबल को सुंदर बना सकते हैं। इनकी मदद से आप पूरे घर को विंटेज और रॉयल लुक दे सकती हैं। आइए जानते हैं इन आसान DIY तरीकों के बारे में -
1. नारियल के खोल की सफाई और तैयारी
अगर आप नारियल के खोल का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसके लिए सबसे पहले नारियल का पानी और गिरी निकालकर उसके खोल की अच्छी तरह सफाई कर लें। अब इसके बाहरी हिस्से पर मौजूद जटाओं को चाकू या कैंची से काटकर अलग कर लें और इसे अच्छी तरह क्लीन कर लें।
इसके बाद, खोल के अंदर कम से कम 20 मिनट के लिए गर्म उबलता हुआ पानी डालकर रख दें। फिर 80 ग्रिट वाले रेगमाल का इस्तेमाल करें और बाहरी व अंदरूनी हिस्से को पूरी तरह घिसें, ताकि यह बिल्कुल चिकना हो जाए।
2. अपनी पसंद का आकार और डिजाइन दें
जब खोल अच्छी तरह से साफ हो जाए, तब आरी लें और उसकी मदद से नारियल के ऊपरी हिस्से को अपनी पसंद का आकार दे दें।
- बाउल बनाने के लिए: अगर आप इसे बाउल की तरह बनाना चाहती हैं, तो इसे गोल शेप दे सकती हैं। इसके अलावा, इसके नीचे के हिस्से को रेगमाल पर रखकर घिस लें, जिससे इसे एक परफेक्ट बेस मिल जाएगा और यह आसानी से टिक सकेगा।
- बाउल बनाने के लिए: अगर आप कप बनाने की सोच रही हैं, तो नारियल के ही एक छोटे टुकड़े को सुपर ग्लू या फेविक्विक की मदद से इसके साथ हैंडल के रूप में जोड़ दें, ताकि यह एक कप की तरह दिख सके।
3. शाइनिंग, पॉलिश और विंटेज लुक देने का तरीका
इसके बाद आप इस बर्तन को फाइनल शाइनिंग और पॉलिश दे सकती हैं। इसके लिए आप रेगमाल की मदद लें और एक बार फिर शेप दिए हुए नारियल के खोल को अच्छी तरह घिस लें। इससे यह और चिकना व चमकदार बन जाएगा।
अब इसमें असली चमक लाने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट्स के बजाय घर पर अलसी के तेल या नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। तेल को इस पर लगाएं और सूती कपड़े की मदद से कड़े हाथों से अच्छी तरह पोंछ लें। तेल सूखते ही नारियल का रंग गहरा भूरा और चमकदार हो जाएगा, जिससे इसे एक परफेक्ट विंटेज लुक मिलेगा। अब आप इन तैयार बाउल और कप का इस्तेमाल खाना परोसने में कर सकती हैं। इसके अलावा बनाए गए कप से आप चाय या ग्रीन टी का आनंद ले सकती हैं।
निष्कर्ष: नारियल के बेकार खोल को अक्सर लोग फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो अब इसे फेंकने के बजाय किचन और डेकोरेशन में इस्तेमाल होने वाली इन दो चीजों को आसानी से घर पर ही बना सकती हैं। ऊपर बताई गई यह आसान DIY गाइड आपके बहुत काम आएगी, जो कम खर्चे में आपको बाजार जैसी परफेक्ट चीजें बनाकर तैयार कर देगी।
-1790251213013_m.webp)