Homemade Almond Oil: बादाम का सेवन आजकल हर कोई करता है। यह हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि बादाम का तेल आप घर पर खुद से भी बना सकती हैं। आइए जानते हैं कि घर पर आसानी से बादाम का तेल कैसे बनाएं। इस आर्टिकल में हम आपको तेल बनाने के 2 तरीके बता रहे हैं, जो काफी आसान है और इससे तेल जल्दी भी बन जाता है।
बादाम का तेल बनाने के 2 तरीके
अगर आप 100% शुद्ध और केमिकल-फ्री बादाम तेल चाहती हैं, तो आप इसे घर पर भी बना सकती हैं।
पहला तरीका : गुनगुने पानी वाली ट्रिक
यह सबसे आसान तरीका है। इसके लिए बादाम को मिक्सर में पीस लें। ध्यान रहे कि पेस्ट बहुत पतला नहीं होना चाहिए। कुछ देर बाद आप देखेंगी कि पेस्ट में तेल की छोटी-छोटी बूंदें अलग होने लगी हैं।
अब इस मिश्रण को मलमल के साफ कपड़े में डालें और हाथों से कसकर निचोड़ें। नीचे बर्तन में तेल निकलने लगेगा। अगर तेल में बारीक कण दिखें, तो इसे 2 बार छान लें और कुछ देर के लिए रख दें ताकि सारी गंदगी नीचे बैठ जाए। ऊपर का साफ तेल इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा। आप इसे किसी कंटेनर में भरकर स्टोर करें।
दूसरा तरीका: बिना पानी के पेस्ट वाली ट्रिक
यह तरीका पहले से भी आसान है। बादाम को मिक्सर या फूड प्रोसेसर में तब तक पीसें, जब तक एकदम स्मूद और क्रीमी पेस्ट न बन जाए, बिल्कुल बादाम बटर जैसा। लगातार पीसने से बादाम अपना नेचुरल तेल छोड़ने लगता है। जब पेस्ट चमकदार और ऑयली दिखने लगे, तब इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद कपड़े में डालकर दबाएं। ऐसा करने से शुद्ध तेल आसानी से निकल आएगा।
image credit- magnific
तेल निकालने के लिए जरूरी बातें
जब भी आप तेल निकालें, तब एक बात का ध्यान रखें कि तेल साफ और सूखे बर्तन में ही रखें। अगर इसमें जरा भी पानी या गंदगी जाएगी, तो यह तेल खराब हो सकता है। साथ ही अगर तेल में से गंध आए या उसका रंग बदल जाए तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
image credit-magnific
बादाम के तेल के फायदे
- बदलते मौसम में बादाम का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। यह रूखी त्वचा को मॉइश्चराइज करता है।
- ड्राई स्किन के लिए बादाम तेल काफी काम आता है और यह मेकअप रिमूवर की तरह भी काम करता है।
- बादाम के तेल में काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए अच्छे होते हैं।
- बादाम का तेल बालों के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसे लगाने से बाल काफी मुलायम हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Dark Lips Remedy: होंठों का कालापन चुटकियों में हो सकता है दूर, बादाम के तेल में मिलाकर लगाएं यह चीज
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- magnific
