Hacks To Keep Water Tank Warm: सर्दियों में छत पर रखी पानी की टंकी का पानी इतना ठंडा हो जाता है कि नहाना तो दूर, हाथ लगाने में भी डर लगता है। सुबह-सुबह बर्फ जैसे पानी से नहाने पर सर्दी-जुकाम होने की संभावना रहती है। अगर आप भी हर सर्दी में इसी परेशानी से जूझते हैं, तो हम आपके लिए कुछ आसान तरीके लेकर आए हैं, जिससे आप अपनी टंकी के पानी को गुनगुना यानी नॉर्मल रख सकती हैं। आइए जानते हैं यहां।
टंकी के पानी को गर्म रखने के हैक्स
अगर ठंड में टंकी से आ रहे ठंडे पानी से आप भी परेशान हैं, तो नीचे दिए गए इन हैक्स को जरूर अपनाएं।
1. थर्मल जैकेट और इंसुलेशन कवर
बाजार में वाटर टैंक के लिए स्पेशल मल्टी-लेयर थर्मल इंसुलेशन जैकेट और कवर आते हैं। इस जैकेट को टंकी के चारों तरफ लगाना होता है। इसे लगाने से अंदर की गर्मी बाहर नहीं निकलती है। आप इसे ऑनलाइन भी मंगा सकती हैं। यह एक बार का खर्चा है जो कई सालों तक चल सकता है।
image credit-magnific
2. थर्मोकोल या बबल रैप से करें पैक
यह सबसे सस्ता और देसी जुगाड़ है। टंकी के बाहर की साइड पर थर्मोकोल की मोटी शीट्स चिपका दें या पैकिंग वाले बबल रैप की कई लेयर लपेट दें। यह ठंडी हवाओं को रोकता है और पानी को जल्दी ठंडा नहीं होने देता है। इसे लगाने से आपको काफी आराम और मदद मिलेगी।
3. रात में कंबल या तिरपाल से ढक दें
ठंड के मौसम में रात में ओस गिरती है, जिससे पानी ज्यादा ठंडा हो जाता है। इसलिए शाम को टंकी के ऊपर कोई पुराना कंबल या तिरपाल ढक दें। यह रात में चल रही हवा को टंकी पर नहीं लगने देंगे और सुबह पानी का तापमान सही रहेगा।
image credit-magnific
4. टंकी को गहरे रंग से कलर करें
अक्सर हल्के रंग की टंकी का पानी ज्यादा ठंडा होता है, क्योंकि वह धूप को रिफ्लेक्ट कर देती है। इसलिए अपनी टंकी को काले कलर से रंग दें। डार्क कलर सूरज की रोशनी को ज्यादा खींचती है और इसकी वजह से पानी गुनगुना रहता है।
image credit-magnific
5. टंकी को धूप वाली जगह पर रखें
टंकी को ऐसी जगह रखें जहां दिन भर तेज धूप आती हो। अगर टंकी छाया में होगी तो पानी और भी ज्यादा ठंडा रहेगा। इसलिए इस बात का जरूर ध्यान दें और टंकी को रखने की जगह बदल दें।
यह भी पढ़ें- Water Tank Cleaning Hacks: बिना टंकी में उतरे मिनटों में साफ होगी सालों की जमी गंदगी, ये स्मार्ट हैक्स आएंगे काम
टंकी का पानी गर्म रहेगा इन बातों का रखें ध्यान
नीचे बताई गई कुछ बातों का ध्यान रखना भी काफी जरूरी है, वरना सबकुछ करने के बाद भी कुछ असर नहीं होगा।
- टंकी को कभी भी पूरी तरह से एयर-टाइट पैक न करें।
- हमेशा थोड़ी हवा आने-जाने की जगह छोड़ें, नहीं तो टंकी के अंदर सीलन और बदबू आने लगेगी।
- रात में ढका हुआ कंबल या तिरपाल रोज सुबह जरूर हटा दें, ताकि टंकी पर तेज धूप लग सके।
- सिर्फ टंकी ही नहीं, उसकी पाइप लाइन को भी कवर करना जरूरी है।
- पाइप को पुराने कपड़े से लपेट दें, वरना टंकी का गर्म पानी पाइप में आते-आते फिर से ठंडा हो जाएगा।
ऊपर दी गई बातों का ध्यान रख आप इस साल ठंडे पानी से बच सकती हैं और सर्दी भर आराम से रह सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
main image credit- ai
