Behaya Plant Growing Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने घर की बगिया में ऐसे पौधे लगाना पसंद करते हैं, जो कम देखभाल में भी हरे-भरे रहे। हालांकि, कई बार बिजी लाइफ शेड्यूल के कारण आधे घंटे का समय भी पौधों के रख-रखाव के लिए नहीं मिल पाता है। पौधों को अगर समय-समय धूप,पानी और खाद न मिले, तो वे सूखने लगते हैं या फिर उनकी ग्रोथ कम हो जाती है। अगर आप बागवानी के शौकीन हैं, लेकिन इनकी देखरेख के लिए वक्त नहीं मिलता, है, तो बेहया का पौधा बेहतरीन ऑप्शन है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको बेहया के पौधे को उगाने का तरीका बताने जा रहे हैं।
बेहया पौधा क्या है?
बेहया के पौधे को बेशर्म या थेथर पौधा भी कहा जाता है। यह नमी वाली जगह पर आसानी से उग आता है। इसका फूल गुलाबी रंग का होता है। इस पौधे का इस्तेमाल जैविक कीटनाशक के रूप में किया जाता है। अब सवाल आता है कि इस पौधे को बेहया क्यों कहा जाता है? बता दें कि इस नाम के पीछे का कारण यह है कि इस पौधे को उखाड़कर फेंकने के बाद भी यह लंबे समय तक जीवित रहता है। साथ ही यह थोड़ी सी नमी से दोबारा से पनप आता है।
इसे भी पढ़ें- नेचुरल खाद का काम करता है आलू का पानी, हरी-भरी पत्तियों के साथ खिलेंगे ढेरों फूल
बेहया का पौधा उगाने का तरीका
बेहया या बेशर्म का पौधा उगाना बेहद आसान है, क्योंकि इसकी कटी हुई कटिंग को सिर्फ मिट्टी या पानी में डाल देने से ही यह खुद-ब-खुद उग जाता है। यह पौधा बहुत ही आसानी से उगने वाला और कम देखभाल मांगने वाला पौधा है। इसे घर पर उगाने का बहुत ही सरल तरीका नीचे दिया गया है
कैसे लगाएं?
- इस पौधे को उगाने का सबसे आसान तरीका इसकी डंडी लगाना है। आप इसकी लगभग 6 से 8 इंच लंबी मजबूत टहनी काट लें।
- टहनी के नीचे के पत्ते हटाकर उसे किसी भी साधारण मिट्टी या गमले में 2-3 इंच अंदर गाड़ दें।
- इसके लिए किसी खास या उपजाऊ मिट्टी की जरूरत नहीं होती। यह साधारण मिट्टी में भी आसानी से उग जाता है।
बेहया या बेशर्म के पौधे की देखभाल
बेहया या बेशर्म के पौधे को लगाने के कुछ समय तक पानी की खास जरूरत होती है। एक बार जब मिट्टी में जड़ अच्छे से जम जाती है, तब अगर आप पानी कम भी डालती हैं, तो कोई दिक्कत नहीं हैं।
- इस पौधे को भरपूर धूप पसंद है, इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां दिनभर सीधी धूप आती रहे।
- शुरुआती कुछ दिनों तक पौधे में थोड़ा पानी दें ताकि जड़ें पकड़ लें। एक बार पौधा बड़ा हो जाने पर इसे बहुत कम पानी की जरूरत पड़ती है।
- इसे किसी खास खाद की भी आवश्यकता नहीं होती। यह पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है और इसमें सुंदर नीले या गुलाबी रंग के फूल आते हैं।
क्या बेहया बेशर्म के पौधे पर पूरे साल फूल आते हैं?
हां, बेहया और बेशर्म के पौधों पर सालभर फूल आते हैं। हालांकि, इनकी फूल देने की क्षमता मौसम और देखभाल पर निर्भर करती है। बरसात और गर्मियों के महीनों में इन पर फूलों का बहार ज्यादा होती है।
वहीं कड़ाके की ठंड या पाले के मौसम में इनकी वृद्धि और फूलों की संख्या कुछ कम हो सकती है। चूंकि ये पौधे मजबूत होते हैं और इन्हें बहुत अधिक देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसे में उचित धूप और थोड़ी सी नमी मिलने पर ये लगभग पूरे साल रुक-रुककर फूल देते रहते हैं।
इसे भी पढ़ें- Monsoon Gardening Tips: बरसात में उगाएं ये 5 सब्जियां, चंद दिनों में हरी-भरी हो जाएगी बगिया
इस पौधे को आप बाल्टी, टब और ग्रोइंग बैग में आसानी से उगा सकती हैं। खासकर अगर आप ज्यादा पेड़-पौधे नहीं लगाना चाहती हैं और केवल 1-2 ऐसे पौधे ढूंढ रही हैं,जिसमें पूरे साल फूल खिलते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific
