किचन में बर्तन धोने के बाद हम सब जूने को ऐसे ही सिंक के पास रख देते हैं। कुछ दिन बाद उसी जूने से अजीब सी बदबू आने लगती है। कई बार तो बर्तन धोने के बाद भी बर्तनों से गंध आने लगती है।

कैसे साफ करें बर्तन का गंदा जूना?

असल में ये बदबू गंदगी की वजह से नहीं, बल्कि जूने में जमे खतरनाक बैक्टीरिया की वजह से आती है। घबराने की जरूरत नहीं है। सिर्फ किचन में रखी 3 चीजों से आपका स्पंज व जूना फिर से नया जैसा साफ हो जाएगा।

किचन का स्पंज सबसे ज्यादा गंदा क्यों होता है?

किचन स्पंज से रोज बर्तन साफ किए जाते हैं। जूठे बर्तन का तेल, मसाला, दूध और खाने के टुकड़े सब इसी पर लगते हैं। धोने के बाद स्पंज गीला रह जाता है। गीलेपन में बैक्टीरिया बहुत तेजी से बढ़ते हैं। यही वजह है कि स्पंज घर की सबसे गंदी चीजों में से एक माना जाता है। अगर इसे समय पर साफ न किया जाए, तो ये बीमारियों की वजह भी बन सकता है। जिससे कैंसर जैसी बीमारी भी फैल सकती है।

Photo Credit: Pinterest

स्पंज को साफ करने के लिए चाहिए ये चीजें

  • उबला हुआ पानी
  • डेटॉल लिक्विड

स्पंज ऐसे करें साफ

नंबर 1- गर्म पानी में उबालें

सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें। जब पानी अच्छी तरह उबलने लगे, तो उसमें स्पंज को डाल दें। स्पंज को 5 से 7 मिनट तक उबलते पानी में रहने दें। गर्म पानी से स्पंज की तेल, चिकनाई और बदबू निकल जाएगी। उबलने से ज्यादातर बैक्टीरिया भी मर जाते हैं। ध्यान रखें कि स्पंज को बहुत देर तक न उबालें, वरना वो गल सकता है।

Photo Credit: Gemini

नंबर 2- थोड़ा सा डेटॉल मिलाएं

उबालने के बाद स्पंज को निकालकर एक कटोरी में रखें। उसमें गुनगुना पानी लें और 2-3 बूंद डेटॉल डालें। स्पंज को इस पानी में 10 मिनट तक भिगोकर रखें। डेटॉल स्पंज के अंदर तक जाकर बैक्टीरिया को साफ कर देता है। इससे स्पंज की बदबू भी पूरी तरह खत्म हो जाती है। डेटॉल ज्यादा न डालें, बस कुछ बूंदें ही काफी हैं।

Photo Credit: Pinterest (Women's Health)

नंबर 3- धूप में अच्छी तरह सुखाएं

स्पंज को साफ करने के बाद सबसे जरूरी काम है उसे सुखाना। गीला स्पंज में फिर से बैक्टीरिया पनप सकते हैं। इसलिए, स्पंज को निचोड़कर धूप में रख दें। तेज धूप में 1-2 घंटे सुखाएं। धूप की गर्मी से बचे हुए बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं और स्पंज में फ्रेशनेस आ जाती है। अगर धूप नहीं है, तो स्पंज को खुली हवा में रखें, लेकिन कभी भी बंद डिब्बे में गीला स्पंज न रखें।

स्पंज को कब बदल देना चाहिए?

अगर स्पंज फट गया है, टुकड़े-टुकड़े हो रहा है या साफ करने के बाद भी बदबू आ रही है, तो उसे तुरंत बदल दें। आमतौर पर एक स्पंज को 2 से 3 हफ्ते से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। किचन के लिए हमेशा 2 स्पंज रखें, एक बर्तन के लिए और एक सिंक साफ करने के लिए।

Photo Credit: Pinterest (Lifestyle)

रोज स्पंज को साफ रखने के आसान तरीके

  • बर्तन धोने के बाद स्पंज को साफ पानी से अच्छी तरह धोएं।
  • स्पंज को निचोड़कर हमेशा स्टैंड पर रखें ताकि पानी निकल जाए।
  • हफ्ते में 2 बार उबालने वाला हैक जरूर करें।
  • स्पंज से कभी भी मांस या बहुत गंदी चीजें साफ न करें।

बदबू आना किस बात का संकेत है?

अगर स्पंज से बदबू आने लगी है, तो समझ लें कि उसमें बैक्टीरिया जम गए हैं। स्पंज का रंग बदलना, चिपचिपा लगना और छूने पर अजीब महसूस होना, ये सब गंदगी के संकेत हैं। ऐसे स्पंज से बर्तन धोने पर बर्तन साफ नहीं होते हैं, बल्कि और गंदे हो जाते हैं। इसलिए, स्पंज को फेंकने से पहले एक बार इस जादुई हैक को जरूर आजमाएं।

बर्तन धोने वाला जूना छोटा जरूर है, लेकिन उसकी सफाई बहुत जरूरी है। गंदा स्पंज बर्तनों को साफ नहीं करता है, बल्कि बीमारी फैलाता है। इसलिए, सबसे पहले उबालो, फिर डेटॉल और धूप वाला फॉर्मूला याद रखिए। मिनटों में आपका स्पंज साफ, फ्रेश और बैक्टीरिया से फ्री हो जाएगा। अगली बार जब स्पंज से बदबू आए तो उसे फेंकने से पहले ये हैक जरूर आजमाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।