Ganesh Chaturthi Decoration: गणेश उत्सव के दौरान घर-घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया जाता है। इस दिन लोग विधि-विधान से गणेश जी की स्थापना करते हैं और उनके लिए घर में ही एक छोटा-सा पूजा का स्थान सजाते हैं। बप्पा को सुंदर आसन पर विराजमान करने के लिए लोग खूब मेहनत करते हैं, ताकि वह उन्हें खुश कर सके। आप भी अगर घर पर बप्पा का स्वागत करने जा रही हैं और उन्हें जहां बिठाने वाली हैं, उस जगह को खूबसूरती से सजाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गणेश भगवान के पूजा स्थान को सजाने के लिए अलग-अलग आइडिया बताएंगे।

ट्रेडिशनल और एलिगेंट गणेश पूजा सेटअप (Ganesh Utsav Home Decor Ideas)

इस डिजाइन में गेंदे के पीले, नारंगी फूल और हरे पत्ते खूबसूरत बना रहे हैं। आप रियल फूल की जगह आर्टिफिशयल फूलों का भी यूज कर सकती हैं, इससे रोज-रोज आपको फूल सजावट करने की और फूलों की बदलने की चिंता नहीं रहेगी। इसमें बहुत ज्यादा सामान लगाने की जरूरत नहीं पड़ती और फिर भी हल्का सा डिजाइन भी पूजा स्थल को खूबसूरत बना देता है।

image credit- Vibhavari/pinterest

  • इस पूजा सेटअप डिजाइन को खूबसूरत बनाने के लिए सफेद रंग के दुप्टे का यूज किया गया है।
  • फेयरी लाइट्स से आ रही रोशनी पूजा स्थल को और भी ज्यादा आकर्षित बना रही है।
  • इसके अलावा दोनों किनारों पर हरे पौधे लगाने से डेकोरेशन में नेचुरल टच भी नजर आ रहा है।

सजावट के लिए चीजें

  • सफेद या क्रीम रंग का पर्दा या कपड़ा
  • Warm white फेयरी लाइट्स
  • पीले और नारंगी गेंदे के फूल
  • आम के पत्ते या कोई भी बड़ी हरी पत्तियों की माला
  • कार्डबोर्ड पर लिखा हुआ “श्री गणेशाय नमः” बोर्ड
  • चौकी या छोटी टेबल
  • पीला कपड़ा
  • 2 पीतल के दीपक
  • छोटी पूजा की थाली
  • 2 छोटे इंडोर प्लांट
  • फूलों की छोटी मालाएं

मॉर्डन गणेश पूजा सेटअप (Ganesh Puja Decoration Ideas)

इस पूजा स्थल डिजाइन में ट्रेडिशनल गेंदे के फूलों की सजावट की जगह गुलाबी-सफेद फूलों का कॉम्बिनेशन बनाया गया है। इसलिए पूरा लुक मॉर्डन नजर आ रहा है। अगर आप गणेश जी के लिए ऐसा पूजा कॉनर्र बनाना चाह रही हैं, तो आप आर्टिफिशियल फूल खरीद सकती हैं।

image credit- Fashion Finds for Her/pinterest

  • बैकग्राउंड सजाने के लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है।
  • बीच में नीचे छोटी-सी चौकी पर गणेश जी की मूर्ति रखी गई है, जिसपर पिंक साटिन जैसा कपड़ा बिछाया गया है।
image credit- TCSales/pinterest

सजावट के लिए चीजें

  • सफेद पर्दा
  • फेयरी लाइट्स
  • आर्टिफिशियल हरे पत्ते
  • पिंक और वाइट रंग के हैंगिग फूल
  • छोटी चौकी
  • Pink या white Satin कपड़ा
  • गणेश जी की मूर्ति
  • छोटे इंडोर प्लांट्स
  • कैंडल स्टैंड
  • पूजा की थाली और फूल

image credit- cloud9diva/pinterest

इन दोनों डिजाइंस को देखने के बाद आप समझ गए होंगे कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा स्थल सजाने के लिए आपको बाहर से लोगों को बुलाने की जरूरत नहीं है। आप खुद भी कम खर्च में सजावट कर सकती हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Pinterest