एक छोटा फिश एक्वेरियम आपके घर की शोभा बढ़ाने के साथ ही आंखों को भाता है। अगर आपने भी घर के अंदर फिश एक्वेरियम रखा हुआ है तो कुछ जरूरी बातों की जानकारी आपको होनी चाहिए। अक्‍सर एक्वेरियम की समय पर सफाई नहीं होने से उसके अंदर पल रही मछलियों को नुकसान पहुंचता है। बहुत से लोगों को इस बात की सही जानकारी ही नहीं होती कि कैसे फिश एक्वेरियम की टाइम पर सफाई होनी जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप एक्वेरियम को कम समय में साफ कर सकती हैं।

फिश एक्वेरियम को कितनी बार सफाई की जरूरत होती है?

कुछ लोग हफ्ते में एक बार फिश एक्वेरियम को साफ करने की सलाह देते हैं, जबकि कई महीने में एक बार सफाई करने की सलाह देते हैं। इसकी सफाई इस बात पर निर्भर करती है कि आपके फिश एक्वेरियम टैंक की लंबाई या चौड़ाई कितनी है? आप कितनी मछलियां रखते हैं? आपने कितना बायोलॉजिकल फिल्ट्रेशन और फिश टैंक फिल्ट्रेशन इंस्‍टॉल किए हैं।

फिश एक्वेरियम साफ करने से पहलें देखें चेकलिस्‍ट

अगर यह आपका पहला फिश एक्वेरियम है तो आपको फिश टैंक की सफाई और रखरखाव का कुछ सामान की जरूरत पड़ेगी। इसे आप नोट कर सकती हैं। सारा सामान आपको ऑनलाइन या फिश एक्वेरियम शॉप पर आसानी से मिल जाएगा।

  • टैंक के पानी की जांच के लिए एक किट
  • दूषित टैंक के पानी को इकट्ठा करने के लिए एक बाल्टी
  • कांच या ऐक्रेलिक से काई हटाने के लिए एक खुरचनी
  • एल्गी स्क्रैपर ब्लेड के लिए अटैचमेंट (ग्लास या ऐक्रेलिक के लिए)
  • पौधों या सजावट से काई साफ करने के लिए एक माइल्‍ड ब्रश।
  • प्लांट प्रूनर्स (कैंची)
  • डीक्लोरिनेटिंग एजेंट (जिसे वॉटर कंडीशनर भी कहते हैं)
  • कांच के लिए एक क्लीनर
  • पानी के छलकने को पोंछने के लिए एक तौलिया।
  • एक पेपर टॉवल
  • एक्वेरियम के लिए साइफन।

अपने हाथों और बाजुओं को कोहनी तक धोएं

यह पक्का करना बहुत जरूरी है कि आपके हाथों पर लगी कोई भी चीज जैसे केमिकल या मॉइस्चराइजर, आपकी मछलियों के पानी को खराब न करें। इसलिए अपने हाथों और बाजुओं को कोहनी तक धोएं।

सबसे पहले फिश एक्वेरियम टैंक में जमा काई साफ करें

छोटे एक्वेरियम के कांच पर अक्सर हरी या काले रंग की काई जम जाती है, जिसकी वजह से अंदर की मछलियां ठीक से दिखाई नहीं देती। इसे साफ करने के लिए एक्वेरियम क्लीनिंग मैग्नेट या साफ अल्गी स्क्रबर का इस्तेमाल करें। इससे कांच पर जमी काई आसानी से निकल जाती है। इस बात का ध्यान रखें कि स्क्रबर पर साबुन या डिटर्जेंट बिल्कुल न लगा हो।

फिल्टर और लाइट अनप्लग करें

सबसे पहले फिल्टर और लाइट अनप्लग करें, क्‍योंकि ऐसा नहीं करने पर मैकेनिकल पार्ट्स खराब हो सकते हैं। अगर आपके पास कोई UV लाइट है, तो उसे भी अनप्लग कर दें। अगर आपके पास सम्प है तो सभी वाल्व बंद कर दें ताकि वह ओवरफ्लो न हो।

सिंथेटिक सजावट को हटाएं

फिश एक्वेरियम के अंदर लगा सारा सजावट का सामान सिंक में ले जाएं और उसे गर्म पानी और एक खास माइल्‍ड ब्रश की मदद से साफ करें। अगर काई जम गई है, तो आप अपनी सजावट को कुछ मिनट के लिए उबलते पानी के बजाय गर्म पानी में भिगो सकती हैं।

कांच को सही ऐक्रेलिक-सेफ या ग्लास स्क्रब से साफ करें

यह बहुत जरूरी है कि आप अपने टैंक टाइप के लिए सही स्क्रबर का इस्तेमाल करें। ग्लास स्क्रब ज्‍यादा रगड़ने वाले होते हैं और ऐक्रेलिक पर खरोंच लगा सकते हैं, जिससे वह धुंधला दिखता है। 

फिश एक्वेरियम के गंदे पानी को थोड़ा-थोड़ा बदलें

फिश एक्वेरियम टैंक के अंदर पानी का ध्यान रखना भी जरूरी है, जैसे ही एक्वेरियम का पानी गंदा दिखने लगे। एक बार में पूरा पानी बदलने की गलती न करें। इसकी बजाय हर हफ्ते लगभग 20 से 30 प्रतिशत पानी ही बदलें। नया पानी क्लोरीन-फ्री और टैंक के मौजूदा पानी के लगभग समान तापमान का हो। इस बात का ध्‍यान रखें। इसके बाद इसके नीचे जमा गंदगी निकालें।

फिल्टर की सफाई पर रखें ध्‍यान

फिश एक्वेरियम में लगा फिल्टर पानी को साफ रखने में बड़ा काम करता है। कई बार इसमें मछलियों का बचा खाना और गंदगी जमा हो जाती है। फिल्टर को ध्‍यान से निकालें हल्के हाथों से साफ करें। इसे नल के सीधे पानी में धोने से बचें, क्योंकि क्लोरीन अच्छे बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचा सकता है। फिल्टर को पूरी तरह बंद या सूखने भी न दें।

फिश एक्वेरियम में पानी कैसे डालें?

हमेशा एक्वेरियम में साफ और क्लोरीन-फ्री पानी डालें। अगर नल का पानी डाल रहे हैं, तो उसे कुछ घंटों तक खुला छोड़ दें या फिर वाटर कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इस बात का ध्‍यान रखें कि नए पानी का तापमान एक्वेरियम के पानी के समान हो।

फिश एक्वेरियम के अंदर दिखने वाली रंग-बिरंगी मछलियां काफी सुंदर लगती हैं। यह आपके घर के लुक को भी सुंदर और आकर्षक बनाने में मदद करती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। एक्वेरियम की देखभाल, सफाई एवं मछलियों के बारे में जरूर बदलाव करने से पहले एक बार विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें। 

Image Credit: AI, Shutterstock