बागवानी पसंद करने वाले लोग अपनी बगिया न केवल फूल बल्कि विभिन्न प्रकार के पौधे लगाते हैं। इनमें पूजा-पाठ से जुड़े पौधे जैसे तुलसी, शमी, केला और बेल भी शामिल होते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का इस्तेमाल किया जाता है, जिसका इस मास में खास महत्व होता है। यदि आपने बगीचे में इसका पौधा लगा रखा है, तो इस मौसम में इसकी सही देखभाल करना बहुत जरूरी है। आज के इस लेख में हम कुछ ऐसे टिप्स और तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे ध्यान में रखकर बेल के पौधे को हरा-भरा और स्वस्थ रख सकती हैं।

बेलपत्र के पौधे की पत्तियां खराब हो तो क्या करें?

पौधे में अगर पत्तियां अगर खराब हैं, तो तोड़कर हटाएं। पौधे को तेज धूप में रखें और जलभराव से बचाएं। ध्यान रखें कि पत्तियां तब खराब होती है, जब उनमें छोटे-छोटे कीड़े लगे होते हैं। ऐसे में पौधे को हर दूसरे दिन चेक करें।अगर पौधे की ग्रोथ नहीं हो रही है या फिर पत्तियां नहीं निकल रही हैं, तो 15-15 दिन के अंतराल पर खाद डालें। नहीं तो 3 महीने में एक बार खाद का इस्तेमाल करने की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें- टमाटर के बढ़ते दाम अब नहीं करेंगे परेशान, आज ही इन आसान तरीकों से घर पर शुरू करें गार्डनिंग

अगर पौधे में कीड़े लगे है, तो क्या करें?

अगर बेलपत्र के पौधे में कीड़े लग गए हैं, तो बाजार से केमिकल पेस्टिसाइड खरीदने के बजाय 1 चम्मच डिशवॉश लिक्विड लेकर 1 गिलास पानी मिलाकर बोतल में भरें। इसके बाद इसे पौधे पर स्प्रे करें। इसके साथ ही पौधे लंबे है, लेकिन घना नहीं है, तो उसकी प्रूनिंग जरूर करें। इसके बाद मिट्टी की गुड़ाई करके खाद मिलाएं।

  • इसके अलावा नीम के तेल को पानी में घोलकर इसे छिड़कें।
  • हफ्ते में 2-3 बार हल्दी पाउडर को पत्तियों पर छिड़कें।
  • पौधे में एप्सम सॉल्ट महीने में 1 बार करें।
  • गोबर के कंडे को पानी में भिगोकर रातभर के लिए रखें। इसके बाद उसे छानकर डालें।

बेलपत्र के पौधे को रिपॉट कब करें?

बेलपत्र का बहुत हार्डी होता है। ऐसे में कोशिश करें नेचुरल कीटनाशक और खाद का इस्तेमाल करें। अगर आपने छोटे गमले में इसे लगा रखा है, तो इसे बड़े गमले में लगाएं। बरसात के मौसम में इस पौधे की रीपॉटिंग करना बिल्कुल सही समय है। वहीं इस पौधों को लगाते समय 80 प्रतिशत सामान्य मिट्टी में 20 प्रतिशत कंपोस्ट मिलाएं।

इसे भी पढ़ें- बारिश में इन पौधों पर भर-भरकर खिलते हैं फूल, जानें लगाने और देखभाल करने का तरीका

गमले में लगे बेलपत्र की देखभाल ऊपर लेख में बताए गए तरीकों से करती हैं, तो यह हरा-भरा और स्वस्थ रख सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit- Magnific