रोजाना सुबह-सुबह कपड़ों के लिए अलमारी खोलनी पड़ती है, लेकिन अलमारी में बिखरे पड़े कपड़े परेशानी का कारण बन जाते हैं। कपड़ों के इस ढेर में से पसंदीदा टी-शर्ट ढूंढने में समय भी बर्बाद होने लगता है। अक्सर एक टी-शर्ट निकालने के चक्कर में बाकी कपड़ों की फोल्डिंग भी बिगड़ जाती है। अगर आप भी रोजाना सुबह-सुबह इस परेशानी का सामना करती हैं और वार्डरोब में कम जगह को लेकर परेशान रहती हैं, तो अब आप जापानी कोनमारी मेथड आजमा सकती हैं।

कोनमारी टी-शर्ट फोल्डिंग तकनीक 

अक्सर महिलाएं अलमारी में कपड़ों को एक के ऊपर एक करके रख देती हैं, लेकिन अब इस पुरानी तकनीक को आजमाने के बजाय आप नीचे बताए गए खास तरीके से टी-शर्ट्स को फोल्ड या रोल करके सही ढंग से रख सकती हैं। आइए जानते हैं कि टी-शर्ट्स को सही से रखने के लिए यह तरीका कैसे मददगार हो सकता है।  

कोनमारी टी-शर्ट फोल्ड करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

अलमारी में अपनी टी-शर्ट्स को बिना किसी झंझट के व्यवस्थित रखने के लिए आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें -

  • सबसे पहले टी-शर्ट को बेड या टेबल पर सीधा बिछा लें और हाथों से उसकी सिलवटें साफ कर लें।
  • इसके बाद टी-शर्ट के दाएं और बाएं हिस्से को थोड़ा-थोड़ा अंदर की तरफ मोड़ें।
  • अब बाजू को वापस बाहर की तरफ फ्लैट कर दें।
  • टी-शर्ट के निचले हिस्से को उठाकर ऊपर कॉलर की तरफ आधा मोड़ दें।
  • इसके बाद इसे दो-तीन बार छोटा-छोटा और मोड़ लें ताकि यह सीधी खड़ी हो सके।

रोलिंग तकनीक से बचाएं एक्स्ट्रा जगह

टी-शर्ट फोल्ड करने के अलावा, अगर आप ट्रैवलिंग बैग्स या ड्रॉअर्स में स्पेस बचाना चाहती हैं, तो रोलिंग तकनीक आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगी। इसके लिए भी आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं -

  • अगर आप कहीं घूमने जा रही हैं या टी-शर्ट को ड्रॉअर में सेट करना चाहती हैं, तो पहले वैसे ही फोल्ड करें जैसा ऊपर बताया गया है।
  • इसके बाद टी-शर्ट को नीचे से ऊपर की ओर एक रोल की तरह लपेटें।
  • रोल को बहुत ज्यादा टाइट लपेटने से बचें। इसे थोड़ा सामान्य ही रखें, ताकि कपड़े पर खिंचाव न आए और झुर्रियां न पड़ें।
  • इस तरह रोल की गई टी-शर्ट्स को आप आसानी से ड्रॉअर या ट्रैवल बैग में फिट कर सकती हैं।
  • ऐसा करने से अलमारी और बैग में काफी एक्स्ट्रा स्पेस निकल आता है।

कपड़ों को रखने का सही तरीका

अगर आप कपड़ों को एक के ऊपर एक करके रखती हैं, तो ऐसा करने के बजाय वर्टिकल अरेंजमेंट अपनाएं।

  • कोनमारी मेथड में कपड़ों को कभी भी एक के ऊपर एक तह बनाकर नहीं रखा जाता।
  • इसमें कपड़ों को वर्टिकली फाइल की तरह अरेंज करके रखा जाता है।
  • इसके लिए आप सभी फोल्ड की हुई टी-शर्ट्स को ड्रॉअर में बुक्स या फाइल्स की तरह खड़ा करके लगाएं, ताकि एक नजर में ही आपकी सारी टी-शर्ट्स दिख जाएं। 

निष्कर्ष:

अलमारी में जगह की कमी होने की वजह से कपड़े हमेशा फैले हुए नजर आते हैं। इन्हें कितनी भी बार सही कर लो, एक कपड़ा निकालते ही फोल्डिंग फिर खराब हो जाती है। ऐसे में आप यह कोनमारी फोल्डिंग और रोलिंग तकनीक आजमाकर अलमारी में जगह बनाने के साथ-साथ अपनी टी-शर्ट्स को सही, साफ और व्यवस्थित मेकओवर दे सकती हैं।  यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।  

(image credit:MAGNIFIC)