Reuse Ideas: कपड़ों को व्यवस्थित रखने के लिए अक्सर लोग हैंगर्स खरीदकर लाते हैं। हालांकि, लंबे समय तक इस्तेमाल होने की वजह से इनका रंग निकल जाता है या फिर ये किसी कोने से चिटक जाते हैं, जिसके बाद लोग इन्हें हटाकर नए हैंगर्स खरीदकर लाते हैं। पुराने और टूटे हैंगर्स को निकालकर लोग इन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं या घर के किसी कोने में रख देते हैं। मगर क्या आपको पता है कि इनका इस्तेमाल आप घर के कई छोटे-मोटे कामों में कर सकती हैं? आज के इस लेख में हम आपको पुराने हैंगर्स को दोबारा इस्तेमाल करने के कुछ आसान और काम के तरीके बताएंगे।
पुराने हैंगर्स का दोबारा से किन कामों में करें इस्तेमाल? (Old And Broken Hangers Reuse Ideas)
अगर आपके पास भी कुछ पुराने या थोड़े से टूटे हुए हैंगर्स रखें हैं, तो आप किचन से लेकर बाथरूम और गार्डन तक में इस्तेमाल कर सकती हैं। जानें कैसे-
1.पुराने हैंगर से बनाएं किचन टॉवल होल्डर
किचन में कपड़े और टॉवल रखने के लिए अलग से स्टैंड खरीदने की जरूरत नहीं है। आप पुराने तार वाले हैंगर की मदद से टॉवल होल्डर बना सकती हैं।
Image Credit-ai
इसके लिए हैंगर के निचले हिस्से को सावधानी से खोलकर सीधा करें और दोनों सिरों को थोड़ा मोड़कर हुक जैसा आकार दें। अब इसे किसी मजबूत जगह पर टांगकर किचन टॉवल रख सकते हैं। ध्यान रखें कि तार के नुकीले सिरों को टेप से ढक दें।
2. चप्पल और सैंडल रखने के लिए करें इस्तेमाल
अगर घर में चप्पल और सैंडल रखने की जगह कम है, तो पुराना प्लास्टिक हैंगर आपके काम आ सकता है। इसके लिए ऐसे हैंगर का इस्तेमाल करें, जिसमें नीचे की तरफ क्लिप लगी हों। इन क्लिप की मदद से हल्की चप्पलें या फ्लिप-फ्लॉप टांग सकती हैं। इससे फर्श पर बिखरी चप्पलें एक जगह व्यवस्थित रहेंगी और जूते-चप्पल रखने की जगह भी बचेगी।
Image Credit-ai
3. प्लास्टिक हैंगर से तैयार करें मोबाइल स्टैंड
पुराने प्लास्टिक हैंगर को मोबाइल स्टैंड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए ऐसा हैंगर चुनें, जिसके दोनों किनारों पर मजबूत पकड़ हो। हैंगर को किसी समतल जगह पर इस तरह रखें कि मोबाइल उसके बीच में टिक सके। आप इसका इस्तेमाल वीडियो देखने या रेसिपी पढ़ने के लिए कर सकती हैं। ध्यान रखें कि मोबाइल का वजन हैंगर संभाल सके और फोन गिरने की आशंका न हो।
Image Credit-ai
4. छोटे पौधों को सहारा देने के लिए करें हैंगर का इस्तेमाल
घर की बालकनी या गार्डन में लगे कुछ पौधों को बढ़ने के लिए सहारे की जरूरत होती है। ऐसे में पुराने प्लास्टिक हैंगर को सीधा करके या उसके आकार के अनुसार मोड़कर पौधों के लिए छोटा सपोर्ट बनाया जा सकता है। इसके ऊपर मुलायम कपड़ा या गार्डन टेप लपेट दें, ताकि पौधे के तने को नुकसान न पहुंचे। तार वाले हैंगर का इस्तेमाल करते समय जंग और नुकीले किनारों का ध्यान रखें।
Image Credit-ai
5. रिबन और टेप रखने के लिए बनाएं होल्डर
घर में गिफ्ट पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले रिबन, लेस और टेप अक्सर उलझ जाते हैं। इन्हें व्यवस्थित रखने के लिए पुराने तार वाले हैंगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। हैंगर के निचले हिस्से को खोलकर उसमें रिबन या टेप के रोल डालें और फिर उसे दोबारा बंद कर दें। इससे जरूरत पड़ने पर रिबन आसानी से निकाला जा सकता है और वह उलझेगा भी नहीं।
Image Credit-ai
6. पर्दों और हल्के सामान को सुखाने में करें इस्तेमाल
पुराने हैंगर की मदद से छोटे पर्दे, दुपट्टे और हल्के कपड़े सुखाए जा सकते हैं। इसके लिए मजबूत प्लास्टिक हैंगर चुनें और कपड़े को अच्छी तरह फैलाकर टांगें। इससे कपड़ों को सूखने के लिए अतिरिक्त जगह मिल जाएगी। हालांकि, गीले और भारी कपड़ों के लिए कमजोर हैंगर का इस्तेमाल न करें।
Image Credit-ai
7. बालकनी सजाने के लिए करें हैंगर का करें इस्तेमाल
पुराने हैंगर का इस्तेमाल आप बालकनी को सजाने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए रंग-बिरंगे धागे की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद धागों को छोटे-बड़े क्रम में बांधें। इसके अलावा आप चाहें, तो इसमें कलरफुल प्लास्टिक कार्ड भी लगा सकती हैं। इसके बाद इसे बालकनी में टांग दें।
Image Credit-ai
इसे भी पढ़ें- Reuse Ideas: न स्टूल फेंकना पड़ेगा, न पुरानी टी-शर्ट! दोनों को मिलाकर मिनटों में बनाएं Storage Basket
अब आपको भी पता चल गया होगा कि हम जिन चीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, उन्हीं चीजों में अगर थोड़ा सा दिमाग लगा लें, तो वह भी कमाल की चीजें बन सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-ai
-1795082725943_m.webp)