हमारे यहां भारत में चॉकलेट खाना हर किसी को पसंद होता है। कुछ लोग खाने के बाद खाते हैं, तो वहीं कुछ इसकी क्रेविंग होने पर टेस्ट लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चॉकलेट्स में छोटे-छोटे स्क्वेयर क्यों बने होते हैं? आमतौर पर लोग इसे डिजाइन समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, इस डिजाइन के पीछे एक दिलचस्प वजह है।
ये छोटे-छोटे हिस्से सिर्फ चॉकलेट को सुंदर दिखाने के लिए नहीं बनाए जाते, बल्कि इन्हें खाने, शेयर करने और बनाने के प्रॉसेस को आसान बनाने के लिए किए जाते हैं। यही वजह है कि सालों से चॉकलेट कंपनियां इस डिजाइन का इस्तेमाल कर रही हैं। आइए इसके बारे बारे में जानते हैं विस्तार से-
आसानी से टूट जाए चॉकलेट
चॉकलेट हार्ड होने के साथ-साथ थोड़ी सॉफ्ट भी होती है। ऐसे में अगर उस पर पहले से लाइनें न बनाई जाएं तो उसे तोड़ते समय वो कहीं से भी टूट जाएगी। कई बार पूरा टुकड़ा भी बिखर जाता है। इसलिए कंपनियां चॉकलेट में लाइनें बनाती हैं, जिससे उसे आसानी से तोड़ा जा सके।
शेयर करना होता है आसान
चॉकलेट को हम अकेले नहीं बल्कि मिल बांटकर खाना पसंद करते हैं। ऐसे में जब इसमें छोटे-छोटे स्क्वेयर बने होते हैं तो हर किसी को बराबर हिस्सा मिल जाता है।
यह भी पढ़ें- डार्क या मिल्क चॉकलेट: महिलाओं की सेहत के लिए कौन है ज्यादा हेल्दी?
सोच-समझकर खाने में मिलती है मदद
Current Obesity Reports की एक रिसर्च बताती है कि जब चॉकलेट में बने स्क्वेयर एक तरह से ब्रेक लगाने (लिमिट तय करने) का काम करते हैं। लोग अक्सर 1 या 2 टुकड़े खाने के बाद रुक जाते हैं और फिर सोचते हैं कि और खाएं या नहीं। इससे ओवरईटिंग से भी बचा जा सकता है।
फैक्ट्री में बनाना होता है आसान
चॉकलेट बनाते समय मेल्टेड चॉकलेट को मोल्ड में डाला जाता है। जब बार पहले से स्क्वेयर में बनी होती है, तो हर चॉकलेट का साइज एक जैसा हो जाता है। इससे वेट यानी वजन भी एक होते हैं।
यह भी पढ़ें- बिना प्रिजर्वेटिव के हफ्तों तक फ्रेश रहता है बिहारी ठेकुआ, जानिए इसके पीछे की वजह
चॉकलेट को मिलती है मजबूती
आपको बता दें कि चॉकलेट पर जो लाइनें बनी होती हैं, उससे चॉकलेट को सेफ्टी भी मिलती है। अगर पूरी चॉकलेट एक सपाट और बिना डिजाइन वाली बड़ी शीट होगी, तो ये कभी भी टूट सकती है। ये साेचकर भी इसे स्क्वेयर में डिजाइन किया जाता है।
यह भी पढ़ें- रायता तो बहुत खाया होगा, क्या आप जानती हैं कैसे पड़ा यह नाम?
चॉकलेट बार पर बने छोटे-छोटे स्क्वेयर देखने में भले ही नॉर्मल लगे, लेकिन इसके पीछे ऊपर बताई गईं दिलचस्प वजहें हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- gemini/freepik
