ऋषिकेश में भीड़भाड़ बहुत होने लगी है। जो लोग 2 दिनों का ट्रिप प्लान करते हैं, उनका आधा समय ट्रैफिक में ही निकल जाता है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे आस-पास के राज्यों के लोगों के लिए ऋषिकेश पास पड़ता है, इसलिए यहां के पर्यटक आपको ज्यादा देखने को मिलेंगे। ऐसे में दूर शहरों से आने वाले लोग ऋषिकेश की भीड़ और ट्रैफिक से इतना ज्यादा परेशान हो जाते हैं कि उनका पूरा ट्रिप खराब हो जाता है। अगर आप भी यहां के ट्रैफिक से परेशान हैं और पास में किसी ऐसी जगह पर जाने का सोच रही हैं, जो ज्यादा दूर भी न हो और भीड़ भी न मिले, तो आप कुनकली विलेज जा सकती हैं। इस जगह की खास बात यह है कि आपको यहां पहुंचने के लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस जगह के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
कुनकली विलेज क्यों खास है?
कुनकली विलेज शांति और सुकून की वजह से पर्यटकों की पसंदीदा जगह में से एक बनता जा रहा है। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में स्थित इस जगह की खास बात यह है कि आपको यहां तेज म्यूजिक वाले रेस्टोरेंट और कैफे नहीं मिलेंगे। इसके साथ ही न ही आपको यहां किसी भी दुकान पर बहुत ज्यादा भीड़ मिलेगी। इसका कारण यह है इस जगह के बारे में बहुत ज्यादा लोग नहीं जानते। सुविधाओं की कमी होने की वजह से भी यहां पर्यटक नहीं आते, लेकिन अगर आप सुकून चाहती हैं, तो यहां आ सकती हैं।
- सुबह के समय पक्षियों की आवाज और बादलों से ढके पहाड़ का नजारा आप भुला नहीं पाएंगी।
- इस गांव में आपको देवदार और चीड़ के जंगलों से घिरे घर और दूर-दूर तक ऊंचे पहाड़ का नजारा देखने को मिलेगा।
- यहां आसपास छोटे-छोटे ट्रेकिंग ट्रेल भी हैं, जहां से हिमालय की चोटियों का सुंदर नजारा देखने को मिलता है।
- इसके साथ ही यहां आपको बड़े-बड़े होटल भी नहीं मिलेंगे, इसलिए अगर आप महंगे या लग्जरी होटल में रहना पसंद करती हैं, तो यह जगह आपके लिए नहीं है।
ऋषिकेश से कुनकली विलेज कैसे पहुंचें?
ऋषिकेश से यहां आप स्कूटी या बाइक लेकर आ सकती हैं। पहुंचने में आपको लगभग 110 से 120 किमी की दूरी तय करनी होगी। अगर रास्ते में ट्रैफिक नहीं मिलेगा, तो आप 3 घंटे में आराम से पहुंच सकती हैं। ऋषिकेश से पहले नरेंद्र गांव पड़ेगा। यहां से आप चंबा होते हुए कुनकली विलेज जा सकती हैं। यह दोस्तों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- नॉर्थ या साउथ इंडिया, दिल्ली वालों के लिए बजट में कहां घूमना होगा आसान?
जिन यात्रियों के पास अपनी गाड़ी नहीं है वह ऋषिकेश से चंबा तक के लिए बस ले सकते हैं। चंबा के रास्ते में गांव पड़ता है, इसलिए बस से भी पहुंचना आसान होगा। ऋषिकेश से चंबा बस का प्राइस लगभग 250 से 300 रुपये तक आता है।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- magnific
