बच्चों का बर्थडे हो या परिवार और दोस्तों के साथ छोटी-सी हाउस पार्टी, महिलाएं अक्सर मेहमानों को परोसने के लिए कोई यूनिक रेसिपी खोजती हैं। वह कुछ ऐसा चाहती हैं, जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ दिखने में भी अच्छा लगे। मशरूम बॉल्स इसके लिए बेस्ट हो सकता है, क्योंकि किसी भी पार्टी की शुरुआत अगर शानदार स्टार्टर से हो जाए, तो पूरा माहौल ही मजेदार हो जाता है। आजकल लोग बाहर से खाना ऑर्डर करने की बजाय घर पर ही कुछ यूनिक बनाने की सोचते हैं। आप भी अगर स्टार्टर के लिए कुछ यूनिक ऑप्शन खोज रही हैं, तो इस बार मेहमानों को मशरूम बॉल्स खिलाएं। इसमें वेज स्टफिंग से मशरूम को पूरी तरह से कवर करके बॉल का आकार दिया जाता है। यू-ट्यूबर और फूड ब्लॉगर सुमाइला चौहान ने स्टफ्ड मशरूम को नया ट्विस्ट देते हुए मशरूम बॉल्स की एक खास रेसिपी तैयार की है। आज के इस आर्टिकल में हम उनसे इस डिश को बनाने का आसान तरीका जानेंगे। 

मशरूम बॉल्स कैसे बनाएं?

मशरूम बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले आपको मशरूम के नीचे के ठंडल को अलग करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना होता है। आप पहले ही मशरूम का धो लें, ताकि बाद में काटने के बाद धोने कि चिंता न रहे। अगर आप पहले नहीं धोएंगी, तो आपको परेशानी हो सकती है। ध्यान रखें कि मशरूम के डंठल और कैप्स को अलग रखना है, क्योंकि दोनों को अलग-अलग तरह से पकाना होगा। इसके बाद आप प्याज काट लें और और एक कड़ाही में तेल गर्म करने कटे हुए प्याज को भून लें। इसे आप मध्यम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक यह हल्का लाल नहीं हो जाता। प्याज पकाने के बाद आपको इसमें कटे हुए अखरोट और मिल्क पाउडर डालकर पकाना है। 

  • मशरूम बॉल्स बनाने के लिए आपको 2 से 3 मिनट अखरोट और मिल्क पाउडर को पकाने होगा, इसमें कद्दूकस की हुई अदरक, कटे हुए मशरूम के डंठल, अनार के दाने, बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिलाएं। इन चीजों से आप एक मसाला तैयार कर रही हैं, तो मशरूम में भरने के लिए यूज किया जाएगा। 


  • इसके बाद इसमें अपनी पसंद के मसाले और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह पकाएं। मिश्रण को कुछ देर पकाएं ताकि सभी सामग्री आपस में अच्छी तरह मिल जाए और कच्चा न लगे। अब मसाला तैयार हो गया है, इसे आपको स्टफिंग के लिए यूज करना है। पहले मसाला को ठंडा होने दे, इसके लिए आप इसे एक प्लेट में फैला कर रख सकती हैं।  इसे पूरी तरह ठंडा होने दें, ताकि मशरूम कैप्स में भरते समय आपको परेशानी न हो। 
  • मसाला ठंडा हो जाए, तो इसे थोड़ा-थोड़ा लेकर मशरूम कैप्स के ऊपर अच्छी तरह से कवर करें। हाथों से दबाते हुए मसाले को अंदर भी भरें और गोल आकार बना लें। इसे इस तरह आकार दें, जिससे यह मशरूम बॉल्स की तरह लगे। 
  • एक साथ सभी बॉल्स तैयार कर लें। इसके बाद अवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें। एक बेकिंग ट्रे लें और उस पर बटर पेपर लगाएं या हल्का सा तेल लगा दें। तैयार मशरूम बॉल्स को ट्रे पर थोड़ी दूरी बनाकर रखें, ताकि यह एक दूसरे से चिपके नहीं। इसके बाद ऊपर से कुकिंग स्प्रे करें, जिससे बॉल्स अच्छे से गोल्डन और क्रिस्पी बनें।
  • मशरूम बॉल्स को अवन में लगभग 20-25 मिनट तक बेक करें, जिससे बाहरी परत कुरकुरी लगने लगे। इस तरह आपके मशरूम बॉल्स बनकर तैयार है आप इसे चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। 

ये गलतियां न करें

 जब आप मशरूम को काटने से पहले धो रही हैं, तो इसे  ज्यादा देर तक पानी में भिगोकर न रखें। इसके साथ ही दबाकर धोने से इसकी कैप्स टूट सकती हैं और आपको लास्ट में मसाला भरने में दिक्कत होगी। मसाले की बात करें, तो स्टफिंग को ज्यादा गीला न रखें, क्योंकि इससे मशरूम बॉल्स को आकार देने में परेशानी हो सकती है। जब आप गर्म स्टफिंग मशरूम कैप में भरेंगी, तो बॉल्स टूट सकते हैं, इसलिए मसाला ठंडा होने के बाद ही भरें। 

इसे भी पढ़ें- घर पर ऐसे बनाएं 'मसाला पनीर कलेजी', नॉनवेज जैसा म‍िलेगा स्‍वाद; पढ़ें रेस‍िपी

लेखक -गीतांजलि