दिल्ली से ट्रिप प्लान करने वाले अधिकतर यात्री बजट के हिसाब से लोकेशन का चयन करते है। हालांकि, लोकेशन का चुनाव कैसे किया जाए, यात्रियों को यह समझ नहीं आता, इसलिए छोटी ट्रिप भी महंगी पड़ जाती है। दिल्ली से देश के लगभग हर हिस्से के लिए ट्रेन, फ्लाइट और बस की सुविधा मिल जाती है, लेकिन अगर आप बजट के हिसाब से इन सुविधाओं का फायदा नहीं उठाएंगी, तो 2 दिन की ट्रिप पर भी लगभग 30 से 40 हजार रुपये खर्च हो जाएंगे। इसका कारण यह है कि कुछ लोकेशन के लिए आने-जाने की फ्लाइट टिकट का खर्च ही 10 से 12 हजार रुपये होता है। दिल्ली से अगर आप भी नॉर्थ और साउथ इंडिया जाने का प्लान कर रही हैं, तो पहले दोनों लोकेशन के खर्चों और दूरी के बारे में जान लें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

नॉर्थ और साउथ इंडिया में से कहां जाना पड़ेगा सस्ता?

दोनों के बीच अंतर समझने के लिए आपको सिर्फ दूरी पर नहीं बल्कि ट्रांसपोर्ट, होटल, खाने और घूमने के खर्च पर भी ध्यान देना होगा। दिल्ली वालों अगर छोटी ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो उनके लिए नॉर्थ इंडिया सस्ता माना जाता है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर जैसी जगहें दिल्ली वालों को पास भी पड़ती हैं और सस्ती भी पड़ती है। ज्यादातर लोग दिल्ली से ऋषिकेश, मसूरी, नैनीताल, जयपुर, उदयपुर, चंडीगढ़ या धर्मशाला जैसी जगहों पर छुट्टियां मनाना पसंद करते हैं, क्योंकि इन जगहों की यात्रा बजट में हो जाती है।

दिल्ली वालों के लिए नॉर्थ इंडिया सस्ता क्यों है?

इसमें सबसे पहला कारण दूरी है, क्योंकि कहीं भी जाने के लिए आप अपनी गाड़ी से भी निकल सकती हैं। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आपको फ्लाइट या ट्रेन टिकट ही बुक करनी होगी। 9 से 10 घंटे का ड्राइव करना कोई बड़ी बात नहीं होती।

  • दिल्ली से 2 से 3 दिन की वीकेंड ट्रिप आसानी से हो जाती है, ऑफिस से ज्यादा छुट्टी भी नहीं लेनी पड़ती।
  • ट्रेन और बस के ऑप्शन ज्यादा है, ऐसे में अपनी गाड़ी से नहीं जाना है, तो सस्ते में ट्रेन-बस से जा सकती हैं। इसमें आपका लगभग 700 से 1 हजार रुपये तक ही खर्च आता है।
  • दिल्ली वालों को घूमने के लिए फ्लाइट की जरूरत कम पड़ती है, आप किसी भी लोकेशन पर अपनी गाड़ी से भी जा सकते हैं। ऐसे में फ्लाइट पर 2000 से 3000 रुपये तक खर्च करने की जरूरत नहीं।
  • यहां घूमने के लिए बजट टूर पैकेज भी मिलते रहते हैं। ट्रैवल एजेंसियां और वीकेंड टूर ऑपरेटर हर हफ्ते प्लान करते रहते हैं।
  • लोकल ट्रांसपोर्ट पर ज्यादा खर्च नहीं लगता है। किसी हिल स्टेशन या पर्यटन स्थल तक बस से या कैब से भी जा रही हैं, तो भी खर्च कम आता है।
  • दिल्ली से घूमने के लिए अच्छी और सस्ती जगहें आपको आस-पास ही मिल जाएंगी। 

दिल्ली वालों के लिए साउथ इंडिया महंगा क्यों लगता है?

सबसे पहला कारण दूरी है, क्योंकि आपको कहीं भी जाना है, तो लगभग 1,500 से 2,800 किलोमीटर तक का सफर करना होगा। इन जगहों पर पहुंचने के लिए ट्रेन से 30 से 48 घंटे लग जाते हैं। फ्लाइट का खर्च ज्यादा है। आप खुद भी ऑनलाइन टिकट का खर्च चेक कर सकती हैं। दिल्ली से केरल के लिए एक तरफ की फ्लाइट का खर्च लगभग 10,000 रुपये है। इतने में दिल्ली वाले आस-पास नॉर्थ की जगहें घूम आएंगे।

  • कम छुट्टियां हैं, तो दिल्ली वालों के लिए यहां जाने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं होता। 4-5 दिन की छुट्टियों में अगर आप ट्रेन से सफर करेंगी, तो 3 दिन आपके ट्रेन में ही चले जाएंगे। यही कारण है कि फ्लाइट के अलावा कोई अच्छा ऑप्शन नहीं मिलता और यह महंगा भी होता है।
  • साउथ में एक जगह से दूसरी जगह की दूरी भी बहुत ज्यादा है। जैसे केरल से तमिलनाडु लगभग 8 घंटे की दूरी पर है। ऐसे में दिल्ली से केरल तक फ्लाइट पर 10 हजार लगाने के बाद और किसी लोकेशन को कवर करना और भी ज्यादा महंगा लगता है।
  • नॉर्थ इंडिया के मुकाबले यहां के होटल भी ज्यादा महंगे है। दिल्ली के लोग किसी पहाड़ी इलाके पर घूमने जाते हैं, तो उन्हें 800 से 1200 रुपये में भी होटल मिल जाता है, लेकिन साउथ में ऐसा मिलना थोड़ा मुश्किल है।
  • यहां खाना-पीना भी आपको नॉर्थ के मुकाबले महंगा मिलेगा।

दोनों जगहों के अंतर को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि दिल्ली वालों के लिए साउथ इंडिया महंगा क्यों है। किसी भी लोकेशन के बीच खर्चे को लेकर अंतर समझने के लिए आप ट्रेन, फ्लाइट और होटल के खर्चों को ऑनलाइन चेक कर सकती हैं। टिकट के खर्च और होटल प्राइस से आप अपने 3 या 4 दिन के ट्रिप के खर्च का अंदाजा लगा लेंगी।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific