अगर बिना गैस जलाए और बिना तेल-तड़के के मिनटों में टेस्टी और सॉफ्ट नाश्ता बनाना चाहते हैं तो अब ये इच्छा पूरी हो सकती है। हालांकि लोगों को लगता है कि बिना कढ़ाई और आंच के पोहा कड़ा या बेस्वाद बनेगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। बिना गैस के भी आप बेहद टेस्टी और पौष्टिक पोहा तैयार कर सकती हैं। यह न सिर्फ आपका समय बचाएगा, बल्कि सभी को पसंद भी आएगा। ऐसे में इनकी रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बिना गैस-तड़के के पोहा बनाने के 2 सबसे आसान और क्विक तरीके क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

मीठा पोहा रेसिपी

  • सबसे पहले एक कप पोहा लें और उसे साफ पानी से दो बार अच्छी तरह धो लें।
  • धोने के बाद पानी को पूरी तरह से निकाल दें और पोहे को 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि वह सॉफ्ट हो जाए।

  • अब एक कटोरे में आधा कप ताजा और गाढ़ा दही लें। उसे चम्मच से अच्छी तरह फेंट लें।
  • अब इस फेंटे हुए दही में भीगा हुआ सॉफ्ट पोहा डालें।
  • मिठास के लिए इसमें स्वादानुसार शहद या गुड़ का पाउडर मिलाएं।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से बारीक कटे हुए केले, अनार के दाने और थोड़े से कटे हुए बादाम-काजू डालें।
  • आपका बिना गैस वाला हेल्दी मीठा पोहा तैयार है।

इसे भी पढ़ें - Different Types Of Poha: एक नहीं, नाश्‍ते में 4 तरह के बनाएं पोहे; स्‍वाद में नहीं रहेगी काई कमी

 नमकीन पोहा रेसिपी

  • एक कप पोहा लेकर उसे छलनी में डालें और पानी से धो लें।
  • पोहे में हल्का सा पानी रहने दें और उसमें एक चुटकी हल्दी और स्वादानुसार नमक मिलाकर 5-7 मिनट के लिए ढककर रख दें। 
  • जब तक पोहा सॉफ्ट हो रहा है, तब तक अपनी पसंद की हरी सब्जियां जैसे - बारीक प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, ककड़ी और हरा धनिया छोटा-छोटा काट लें।
  • अब भीगे हुए सॉफ्ट पोहे में ये सभी कटी हुई सब्जियां मिला दें। ऊपर से आधा नींबू का रस निचोड़ें और आधा चम्मच चाट मसाला डालें।

  • साथ ही ऊपर से भुनी हुई मूंगफली या हल्की सी नमकीन भुजिया मिला सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - क्या आपका Poha भी बनाते समय चिपक जाता है? यहां जानें खिला-खिला पोहा बनाने का सीक्रेट तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik