बिना दही-मलाई फेंटे 10 मिनट में बनाएं माखन-मिश्री का भोग, जानें सीक्रेट हैक
जन्माष्टमी के मौके पर लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगाया जाता है। इस खास अवसर पर यदि आप भी कान्हा के लिए यह प्रसाद बनाना चाहती हैं, तो नीचे लेख में पढ़ें माखन-मिश्री की 10 मिनट वाली रेसिपी।
Makhan Mishri Recipe: साल 2026 में 4 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व पड़ रहा है। इस मौके पर लड्डू गोपाल के लिए नए वस्त्र, उनकी मनपसंद चीजें और व्यंजन तैयार किए जाते हैं खासकर बात जब भोग की हो। कान्हा को माखन-मिश्री और धनिया पंजीरी अति प्रिय है। ऐसे में लोग इन दोनों चीजों को जरूर बनाते हैं। हालांकि, कई लोगों को माखन मिश्री बनाना मेहनत और झंझट का काम लगता है, जिसके कारण वे इसे मिठाई की दुकान से खरीद लाते हैं।मगर क्या आप जानती हैं कि आप बिना परेशानी के मात्र 10 मिनट में माखन मिश्री तैयार कर सकती हैं। नीचे लेख में पढ़ें आसान तरीका-
माखन-मिश्री बनाते समय ध्यान रखने वाली बातें
जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के लिए माखन मिश्री का भोग बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको केवल कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।
माखन बनाने के लिए हमेशा 3 से 4 दिन पुरानी ताजी और ठंडी मलाई का ही इस्तेमाल करें।
मलाई में हमेशा ठंडा पानी या बर्फ के टुकड़े मिलाएं।
माखन में मिलाने के लिए सामान्य चीनी की जगह मिश्री का ही उपयोग करें।
मिश्री को साबुत मिलाने की बजाय पीसकर माखन में मिलाएं।
मलाई से मक्खन निकालने के बाद उसे एक बार ठंडे पानी से जरूर धो लें
अगर आपके पास जन्माष्टमी पर ज्यादा चीजें बनाने का समय नहीं है, आप माखन-मिश्री तैयार करने वाली इस ट्रिक को अपना सकती हैं। इसके लिए आपको महज 10-15 मिनट का वक्त लगेगा। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। साथ ही ऐसे आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
माखन-मिश्री बनाने की रेसिपी Recipe Card
कम समय में माखन-मिश्री कैसे बनाएं?
Total Time :10min
Preparation Time : 5min
Cooking Time : 5
Servings : 2
Cooking Level : Low
Course: Desserts
Calories: 90
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav
सामग्री
देसी घी- 250 ग्राम
आइस क्यूब- 8-10
मिश्री-50 ग्राम
केसर के धागे-3-4
पिस्ता-5-6
ड्राई फ्रूट्स (ऑप्शनल)
विधि
Step 1 :
माखन मिश्री बनाने के लिए सबसे पहले फ्रिज से ताजी मलाई निकालकर मिक्सी के जार में डालें। इसके बाद जार में आधा गिलास ठंडा पानी या फिर बर्फ के टुकड़े मिलाएं।
Step 2 :
ठंडा पानी डालने से मक्खन बहुत जल्दी और आसानी से अलग हो जाता है। इसके बाद मिक्सी को रुक-रुककर करीब 1 से 2 मिनट के लिए चलाएं।
Step 3 :
इसके बाद मिक्सी बंद करें। अब आप देखेंगी कि सारा मक्खन झाग की तरह ऊपर तैरने लगेगा और छाछ नीचे बैठ जाएगा। अब चम्मच या स्पेचुला से मक्खन को निकालें।
Step 4 :
अब इस मक्खन को ठंडे पानी से भरे बर्तन में रखें, ताकि मक्खन अच्छी तरह धुल जाए और साफ हो जाए। अब इसे निकालकर दूसरी कटोरी में रखें।
Step 5 :
इसके बाद तैयार मक्खन में मिश्री पाउडर हल्के हाथ से मिला लें। फिर इसमें पिस्ता और अन्य ड्राई फ्रूट डालें। माखन मिश्री बनकर तैयार है।
Step 6 :
अब भगवान कृष्ण को भोग लगाने के लिए ऊपर से ताजी तुलसी का पत्ता रखें।
Disclaimer
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।