लैंसडाउन से खिर्सू की दूरी लगभग 91 किमी है, इसलिए यहां घूमने आने वाले लोग इस खूबसूरत ऑफबीट हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान जरूर बनाते हैं। इस जगह की खासियत यह है कि यहां आपको लैंसडाउन से भी कम भीड़ देखने को मिलेगी। पहाड़ों पर घूमने आए लोगों को लॉन्ग ड्राइव पर निकलना अच्छा लगता है और यहां तक पहुंचने का रास्ता बेहद खूबसूरत है। अगर आपका 3 दिनों का ट्रिप है, तो एक दिन आप खिर्सू में बिता सकती हैं। यहां आप लगभग 3 घंटे में पहुंच जाएंग। यहां पहुंचने का रास्ता कैसा है और जाते हुए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? इसके बारे में हम विस्तार से बताएंगे।
खिर्सू जाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
लैंसडाउन से खिर्सू जाने की सड़क अच्छी है, लेकिन रास्ते में लगभग 10 किमी तक सड़क चौड़ी करने का काम चल रहा है। इसलिए यहां गाड़ी सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है।
- पहाड़ों को तोड़कर सड़क बनाई जा रही है, इसलिए ऊपर से पत्थर गिरने का भी खतरा बना रहता है, इसलिए ऐसी सड़कों पर गाड़ी रोकर सेल्फी न लें।
- खिर्सू निकलने से पहले ही पेट्रोल भरवा लें, क्योंकि रास्ते में आपको दूर-दूर तक पेट्रोल पंप नहीं मिलेंगे। ऐसे में आपको घने जंगलों वाले रास्ते में परेशानी हो सकती है।
- बारिश के मौसम में सड़के फिसलन भरी हो जाती है और रास्ते के गड्ढे दिखाई नहीं देते, इसलिए गाड़ी धीरे चलाएं।
- रात के समय यात्रा करने से बचें, क्योंकि रास्ते में बिजली के खंबे नहीं लगे हैं। वहीं कई जगहों पर पहाड़ों के कॉनर्र पर पत्थर भी नहीं है, इसलिए रास्ता समझना मुश्किल हो जाता है। रास्ते में अगर होटल मिल रहा है, तो रात के समय तुरंग बुक कर लें, क्योंकि रात में जानवरों का भी खतरा रहता है।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली से कैसे पहुंचें किशनगढ़? नजारे देख भूल जाएंगी मालदीव और ग्रीस
- खिर्सू का आधे से ज्यादा रास्ता घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है, इसलिए दिन में गाड़ी चलाना सेफ रहता है।
- खिर्सू में होटल कम है, लेकिन लोग कम जाते हैं, इसलिए आपको होटल मिलने में परेशानी नहीं होगी।
- लैंसडाउन से जब आप निकलेंगे, तो कई किमी तक आपको होटल या घर भी नजर नहीं आएंगी, इसलिए समय का ध्यान रखते हुए ही सफर पर निकलें।
खिर्सू जाना क्यों अच्छा है?
खिर्सू शांत हिल स्टेशन है, यहां आपको बर्फ से ढके हिमालय पर्वतों का नजारा भी देखने को मिलेगा। समुद्र तल से करीब 1,700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से यहां का मौसम भी पूरे साल अच्छा रहता है।
- यह जगह चारों तरफ से देवदार, ओक और पाइन के घने जंगलों से घिरी हुई है, इसलिए पहाड़ों का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है।
- मौसम ठंडा रहता है, इसलिए दोपहर में भी आप होटल से बाहर निकलकर घूम सकते हैं।
- भीड़ कम होती है और ट्रैफिक भी नहीं होता है, इसलिए यहां आपको शांति मिलेगी।
- खिर्सू घूमने का प्लान बना रहे लोगों को रास्ते में अपने साथ जरूरी चीजें लेकर चलना चाहिए। लैंसडाउन से आप सुबह 8 बजे निकल जाएं, ताकि आप टाइम से खिर्सू पहुंच जाएं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
